लाइव न्यूज़ :

खून की कमी, डायबिटीज, बवासीर जैसी 10 बीमारियों का काल है अमरूद, गर्भवती महिलाएं जरूर खायें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 5, 2019 18:10 IST

Pregnancy Diet Tips: अमरूद गर्भवती महिलाओं के लिए बेहतर फल है इससे उन्हें कब्ज, पाइल्स, गैस और अन्य पाचन संबंधी परेशानियों से बचने में मदद मिलती है.

Open in App

अमरूद एक ऐसा फल है जिसे अक्सर बाकी फलों जितना महत्व नही मिलता। क्योंकि अभी भी लोग इसके गुणों से अनजान हैं। यह फल जितना स्वादिष्ट होता है सेहत के लिए उतना ही फायदेमंद है। अमरूद में कई पोषण तत्व मौजूद होते हैं जो कि शरीर की कई जरूरतों को पूरा करते हैं। अमरूद में पानी के तत्व कम होते हैं और फैट की मात्रा बिल्कुल कम होती है। साथ ही इसमें प्रोटीन्स ओर कार्बोहायड्रेट भी पाये जाते हैं जो कि इसे एक पूर्ण आहार बनाते हैं। चलिए जानते हैं अमरूद खाने से क्या-क्या फायदे होते हैं।  

1) अमरूद खाने से ब्लड शुगर लेवल सामान्य और स्वस्थ बना रहता है तथा महिलाओं को गर्भवस्था के दौरान मधुमेह (डायबिटीज) से भी बचाता है।

2) अमरूद गर्भावस्था में ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखता है। गर्भावस्था में अमरूद ब्लड प्रेशर का संतुलन बना कर रखता है जिससे गर्भपात का खतरा नहीं होता।

3) अमरूद में विटामिन सी की मात्रा अधिक होने के कारण यह शरीर की रोग प्रतिरोधी क्षमता को बढ़ाता है, साथ ही गर्भावस्था में आने वाली अन्य तकलीफों से दूर रखता है।

4) गर्भावस्था के दौरान अक्सर महिलाएं पेट की तकलीफ होने की शिकायत करती हैं जैसे कब्ज़ और गैस। यह फल पेट मे घुट्टी की तरह काम करता है और पाचन क्रिया में आने वाली तकलीफों को दूर करता है। इस दौरान महिलाओं की पाचन क्रिया का सही होना बहुत आवश्यक होता है जिसमे यह फल सहायक होता है।

5) अमरूद खाने से शरीर में खून की कमी नहीं होती और इसमें मौजूद जरूरी पोषण खून में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाने में भी मदद करते है। 

6) अमरूद में एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे विटामिन C और विटामिन E , फ्लैवोनॉइड्स, कैरेटोनॉइड्स और पोलीफेनेल्स होते है, जो कि कीटाणु ओर संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं और गर्भवती महिलाओं को बीमार पड़ने से बचाते हैं।

7) अमरूद में पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है। यह बवासीर और कब्ज़ जैसी बीमारियों से बचाता है जो की गर्भावस्था के दौरान अक्सर हो जाती हैं।  

टॅग्स :प्रेगनेंसी टिप्स इन हिंदीहेल्थ टिप्सहेल्थी फूडवीमेन हेल्थ टिप्सडायबिटीज
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत

स्वास्थ्यनीम से गिलोय तक, सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये 6 चीजें

स्वास्थ्यबिना भूखे रहे कम होगा वजन, एक्सपर्ट ने बताए असरदार फूड्स

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट खजूर खाने के फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यस्टेरॉयड से वजन बढ़ना और जिम सप्लीमेंट्स के पीछे भाग रहे युवा?, विशेषज्ञ बोले-हृदय और उच्च रक्तचाप का खतरा?

स्वास्थ्यवेबसाइटों को क्यों चाहिए आप मानव हैं?, कैप्चा वास्तव में कैसे काम करता है?