लाइव न्यूज़ :

वजन घटाने, दिमाग तेज करने के लिए खाएं हरी मिर्च, होते हैं ये 6 फायदे

By उस्मान | Updated: April 27, 2018 07:42 IST

मिर्च में कैपसेसिन यौगिक होता है, जो आपको पेट के अल्सर, फ्लू, हृदय रोग, हाई बीपी और डायबिटीज जैसी गंभीर समस्याओं से बचाने में मददगार है।

Open in App

लाल मिर्च, हरी मिर्च, शिमला मिर्च, जैलपीनो (मेक्सिको की तीखी हरी मिर्च) आदि के अनगिनत स्वास्थ्य लाभ हैं। आपको बता दें कि इन सभी मिर्च में कैपसेसिन यौगिक होता है, जो आपको पेट के अल्सर, फ्लू, हृदय रोग, हाई बीपी और डायबिटीज जैसी गंभीर समस्याओं से बचाने में मददगार है। इतना ही नहीं अगर आप वजन कम कर रहे हैं, तो इस तरह की मिर्च को अपनी डायट में जरूर शामिल करें। अमेरिकन जर्नल ऑफ न्यूट्रीशन में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, मिर्च खाने से आपको यह फायदे होते हैं। 

1) वजन होता है कम

कैपसेसिन मेटाबोलिज्म बढ़ाने और वजन घटाने में सहायक है। वास्तव में वजन घटाने वाले कई सप्लीमेंट्स और पिल्स में इसका इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए अपनी डायट में विभिन्न प्रकार की मिर्च जरूर शामिल करें। 

2) पाचन में सहायक

कैपसेसिन आपके पेट को हानिकारक बैक्टीरिया से बचाकर पेट के अल्सर को रोकने में कारगर है। यह पाचन में मदद करता है और एक हद तक अपच के लक्षणों को कम कर देता है। 

3) नाक की बेचैनी होती है कम

मिर्च गर्मी पैदा करने वाली चीज है, जो नाक के वायुमार्ग को साफ करती है और बंद नाक के कारण होने वाली परेशानी को कम करती है। 

4) इम्युनिटी सिस्टम करे मजबूत

विटामिन सी से भरपूर मिर्च आपके इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत करने में सहायक है। ये आपको फ्लू और रिकरिंग इन्फेक्शन से बचाती है। 

यह भी पढ़ें- हेल्थ टिप्स: बटर में छिपे हैं ये गुण, खाने से होते हैं 7 बड़े फायदे

5) दिमाग को तेज करने में सहायक

अध्ययनों के अनुसार कैपसेसिन से भरपूर चीजें खाने से चालीस वर्ष से ऊपर के लोगों को कोंग्निटिव फंक्शन (cognitive function) में सुधार करने में मदद मिलती है। 

यह भी पढ़ें- गर्मियों में खीरे से बने इन 4 व्यंजनों का करें सेवन, ठंडक के साथ मिलेगी स्लिम बॉडी

6) डायबिटीज से बचाने में सहायक

मिर्च में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण- कैपसेसिन में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो आपको हृदय रोग, हाई बीपी और डायबिटीज से बचाने में सहायक है। अध्ययनों के अनुसार, इससे गठिया के दर्द से भी राहत मिलती है।

(फोटो- पिक्साबे) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत

स्वास्थ्यनीम से गिलोय तक, सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये 6 चीजें

स्वास्थ्यबिना भूखे रहे कम होगा वजन, एक्सपर्ट ने बताए असरदार फूड्स

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट खजूर खाने के फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यस्टेरॉयड से वजन बढ़ना और जिम सप्लीमेंट्स के पीछे भाग रहे युवा?, विशेषज्ञ बोले-हृदय और उच्च रक्तचाप का खतरा?

स्वास्थ्यवेबसाइटों को क्यों चाहिए आप मानव हैं?, कैप्चा वास्तव में कैसे काम करता है?