लाइव न्यूज़ :

नाश्ते में खायें 1 कटोरा दही, डायबिटीज, बवासीर, मोटापा सहित इन 10 रोगों का होगा नाश

By उस्मान | Updated: August 17, 2018 07:09 IST

दही में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।

Open in App

कहते हैं किसी भी शुभ काम की शुरुआत से पहले दही खाने से उस काम के लिए जाने वाले को सफलता मिलती है। साथ ही, दही को सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। रोजाना सुबह नाश्ते में एक कटोरी दही खाने से पाचन क्रिया सही रहती है। दही में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। दही का सेवन से आंत स्वस्थ के लिए बहुत जरूरी होता है। लो फैट वाला दही खाने से वजन कंट्रोल रहता है। चलिए जानते हैं कि दही खाने से आपको और क्या-क्या फायदे होते हैं। 

1) पेट रहता है साफ, कब्ज का होता है नाशदस्त लगने पर दही बहुत फायदेमंद उपाय है क्योंकि इसमें बैक्टीरियां की अच्छी प्रजातियां लैक्टोबैसिलस और स्ट्रेटोकोकस पाई जाती है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करती हैं। इसके अलावा दही के सेवन से कब्ज की समस्या से राहत मिलती है।

2) हड्डियां बनती हैं मजबूतदही में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत करने में मदद करता है। इसके अलावा यह दांतों और नाखूनों को भी मजबूत बनाता है। दही खाने से मांसपेशियां भी सही ढंग से काम करती है। 

डायबिटीज, सेक्स समस्या, कैंसर, कोलेस्‍ट्रॉल, मोटापे का नाश करती हैं नीले रंग की ये 5 सब्जियां

3) वजन घटाने में सहायक वजन कंट्रोल करने के लिए अकसर लो फैट वाला दही खाने की सलाह दी जाती है क्योंकि लो फैट वाला दही न केवल आंत स्वस्थ में सुधार करता है बल्कि पाचन तंत्र को मजबूत करके आपके वजन को कंट्रोल करने में भी मदद करता है। इसके सेवन से कमर की चर्बी कम होती है।

4) जोड़ों का दर्द होता है दूर हींग का छौंक लगाकर दही खाने से जोड़ों के दर्द में लाभ मिलता है। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी है।

5) बवासीर से होता है बचावबवासीर रोग से पीड़ित रोगियों को दोपहर के भोजन के बाद एक गिलास छाछ में अजवायन डालकर पीने से फायदा मिलता है।

नाश्ते में खायें एक कटोरा अंकुरित मोठ, कैंसर, मोटापा, कब्ज, एनीमिया, कोलेस्ट्रॉल से होगा बचाव

6) दिल रहता है स्वस्थ दही के सेवन से शरीर में सीरम कोलेस्ट्रॉल का मात्रा कम होती है, जिससे हार्ट प्रॉब्लम से बचा जा सकता है। दही खाने से 10 प्रतिशत दिल के रोगों का खतरा कम होता है और दिल की धड़कन को सही बनाएं रखता है। 

7) कोलेस्ट्रॉल लेवल होता है कमप्रोबियोटिक दही कोलेस्ट्रॉल के स्तर कम करने में मदद करता है इसलिए डायबिटीज मेलिटस टाइप 2 वाले लोग इसे अपनी डाइट मे जरूर शामिल करें।

8) इम्युनिटी सिस्टम बनता है मजबूतदही में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो कोलोरेक्टल कैंसर को रोकने में मदद करते हैं और प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है इसलिए ज्यादातर डॉक्टर दही को अपनी डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं।

9) चेहरे पर आता है निखारदही शरीर पर लगाकर नहाने से त्वचा कोमल और खूबसूरत बन जाती है। इसमें नींबू का रस मिलाकर चेहरे, गर्दन, कोहनी, एड़ी और हाथों पर लगाने से शरीर निखर जाता है। दही की लस्सी में शहद मिलाकर पीने से सुंदरता बढ़ने लगती है।

10) मुंह के छालों से मिलती है राहतदही की मलाई को मुंह के छालों पर दिन में दो-तीन बार लगाने से छाले दूर हो जाते हैं। दही और शहद को समान मात्रा में मिलाकर सुबह-शाम सेवन करने से भी मुंह के छाले दूर हो जाते हैं।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडडायबिटीजकैंसरघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत

स्वास्थ्यनीम से गिलोय तक, सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये 6 चीजें

स्वास्थ्यबिना भूखे रहे कम होगा वजन, एक्सपर्ट ने बताए असरदार फूड्स

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यस्टेरॉयड से वजन बढ़ना और जिम सप्लीमेंट्स के पीछे भाग रहे युवा?, विशेषज्ञ बोले-हृदय और उच्च रक्तचाप का खतरा?

स्वास्थ्यवेबसाइटों को क्यों चाहिए आप मानव हैं?, कैप्चा वास्तव में कैसे काम करता है?

स्वास्थ्यसामान्य दवाओं के साइड इफेक्ट के रूप में बालों का झड़ना