लाइव न्यूज़ :

पेट खराब हो या शरीर में खून की कमी, सभी समस्याओं का रामबाण इलाज है 'आंवला'

By मेघना वर्मा | Updated: January 12, 2018 13:29 IST

गर्भावस्था के आखिरी तीन महिनों में हाथों और पैरों की सूजन को कम करने में सहायक है आंवला।

Open in App

आंवला के यूं तो कई फायदे गिनाए जाते हैं लेकिन गर्भवती महिलाओं को खासतौर पर इसका सेवन करना चाहिए। गर्भवती महिलाओं और होने वाले बच्‍चे के लिए यह एक औषधि का काम करता है। सिर्फ यही नहीं और भी बहुत सी समस्याओं का रामबाण इलाज होता है आंवला। आयुर्वेद‍ में आंवला एक गुणकारी फल माना गया है। इसका सेवन कई रोगों को काट सकता है। वहीं वजन कम करने में भी आंवला सहायक है। इसे इंडियन गूसबैरी भी कहते हैं। आज हम आपको आंवलें के कुछ अचूक फायदे बताने जा रहे हैं।  1. विटामिन्स से हैं भरपूर

आंवले में भरपूर मात्रा में विटामिन-सी होता है। यह शरीर में आयरन के स्‍तर को बढ़ाता है। अगर गर्भावस्था में आंवले का सेवन किया जाए तो इस दौरान शरीर को जरूरत के मुताबिक आयरन कंज्यूम करने को मिलता है। इससे हिमोग्लोबिन का लेवल भी मेंटेन रहता है। 

2. एनीमिया में है लाभदायक

आंवला खून में हीमोग्लोबिन के स्तर को बनाए रखता है। इतना ही नहीं गर्भावस्था के आखिरी तीन महिनों में हाथों और पैरों में आने वाली सूजन में आंवले में पाए जाने वाले गुणों के कारण बहुत हद तक राहत मिलती है।

3. ऑक्‍सीजन फ्लो करता है ठीक 

गर्भावस्था में भले ही कई चीजों को खाने से मना किया जाता है लेकिन आंवला के साथ ऐसा नहीं है। इसके सेवन से खून साफ होता है और साथ ही गर्भ में पल रहे बच्‍चे तक खून और ऑक्‍स‍िजन आराम से पहुंचता है।

4. बढ़ाता है प्रतिरोधक क्षमता 

अपने गुणों के कारण आंवला शरीर की इम्‍यूनिटी दुरुस्‍त करता है। आंवले में विटामिन-सी के चलते इंफेक्शन से सुरक्षा मिलती है। द‍िन में एक कच्‍चा आंवला ही शरीर को सुरक्षा देने के लिए पर्याप्‍त है।

5. कब्ज से रखता है दूर

फाइबर से भरपूर होने की वजह से आंवला कब्ज में आराम पहुंचाता है। साथ ही यह ब्‍लड प्रेशर यानी BP को भी मेंटेन रखता है। इसके अलावा प्रेग्नेंसी के पहले तीन महीनों में मॉर्निंग सिकनेस को भी दूर रखता है आंवला का सेवन। 

लेकिन रखें इन बातों का ध्‍यान 

हालांकि आंवला एक गुणों का भंडार है, लेकिन यह फायदेमंद तभी है जब इसे सही मात्रा में आवश्यकता अनुसार खाया जाए। इसे ज्‍यादा खाने से कब्ज, डायरिया और शरीर में पानी कम होने की शिकायत हो सकती है। साथ ही साथ इससे त्वचा भी रूखी हो सकती है।

तब बिल्कुल ना खाएं आंवला

सर्दी-जुकाम और कफ होने पर आंवला के सेवन से बचना चाहिए। साथ ही साथ आंवले में लेक्सीटिव गुण भी होते है, इसलिए डायरिया में इसे भूलकर भी नहीं खाना चाहिए।

डॉक्टर की सलाह के बाद ही खाएं आंवला

प्रेग्‍नेंट लेडी को वैसे भी अपनी डाइट का ख्‍याल रखना चाहिए। दरअसल इस दौरान कई छोटी बातों को नजरअंदाज करना होने वाले बेबी को नुकसान पहुंचा सकता है। आने वाले नन्हें मेहमान की अच्‍छी हेल्‍थ के लिए जरूरी है कि होने वाली मां के खाने-पीने में अच्‍छी चीजें शामिल हों और आंवला भी इन्‍हीं में से एक है।

टॅग्स :हेल्थी फूडस्वास्थ्य
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यनीम से गिलोय तक, सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये 6 चीजें

स्वास्थ्यबिना भूखे रहे कम होगा वजन, एक्सपर्ट ने बताए असरदार फूड्स

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट खजूर खाने के फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत

स्वास्थ्यस्टेरॉयड से वजन बढ़ना और जिम सप्लीमेंट्स के पीछे भाग रहे युवा?, विशेषज्ञ बोले-हृदय और उच्च रक्तचाप का खतरा?