लाइव न्यूज़ :

Happy B'Day: 18 साल की हुई शाहरुख की लाडली सुहाना खान, फिटनेस का रखती हैं खास ख्याल

By उस्मान | Updated: May 22, 2018 11:30 IST

इसमें कोई शक नहीं है कि सुहाना बेहद सुंदर हैं और उनकी सुंदरता में बहुत बड़ा हाथ उनकी फिटनेस का भी है। वो अपनी फिटनेस का पूरा ख्याल रखती हैं।

Open in App

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान आज अपना 18वां जन्मदिन मना रही हैं। उनकी मां गौरी खान ने उनकी एक बेहद खूबसूरत फोटो शेयर की है जिसे किसी सेलेब्रिटी फोटोग्राफर ने खींचा है। इसे देखकर लगता है जैसे सुहाना फिल्मों में आने की तैयारी कर रही हैं। शाहरुख पहले भी इस बात का खुलासा कर चुके हैं कि सुहाना भी उनकी तरह फिल्मों में काम करना चाहती हैं। यह फोटो किसी मैगज़ीन के लिए लग रही है क्योंकि गौरी ने पहले भी इस बात का जिक्र किया था कि सुहाना जल्‍द ही अपने पहले प्रोजेक्‍ट के तौर पर एक मैगजीन के लिए शूट करने जा रही है।  

इसमें कोई शक नहीं है कि सुहाना बेहद सुंदर हैं और उनकी सुंदरता में बहुत बड़ा हाथ उनकी फिटनेस का भी है। वो अपनी फिटनेस का पूरा ख्याल रखती हैं। यही कारण है कि वो हमेशा हेल्दी और फिट नजर आती हैं। भला उनके जैसा फिगर पाने का किस लड़की का सपना नहीं होगा। लेकिन इसके लिए बेहतर डाइट और फिजिकल एक्टिविटी में शामिल होना बहुत जरूरी है। 

सुहाना का वर्कआउट प्लान

सुहाना को स्पोर्ट्स बहुत ज्यादा पसंद है। उनके फिटनेस रूटीन में स्विमिंग भी शामिल है। इसके अलावा वो एक हफ्ते में तीन दिन योग करती हैं। इससे उन्हें दिमाग और शरीर को शांत रखने और हेमशा तरोताजा रहने में मदद मिलती है। हालांकि फिटनेस एक्सपर्ट्स इस उम्र में लोगों को जिम जाने की बजाय स्पोर्ट्स एक्टिविटी में ज्यादा हिस्सा लेने की सलाह देते हैं। इसके बजाय फिजिकल एक्टिविटी ज्यादा करने की सलाह देते हैं। वैसे सुहाना जिम जाती हैं और लाइट बॉडी वेट एक्सरसाइज करती हैं। 

सुहाना का डाइट प्लान

इस उम्र में सभी चीजों का सेवन करना चाहिए। सुहाना के नाश्ते में अंडे, ब्रेड टोस्ट और दूध शामिल होता है। वो लंच में सैंडविच और जूस पीना पसंद करती हैं। डिनर में उन्हें हल्का घर का बना खाना पसंद है जिसमें दाल, सब्जी, चिकन, फिश और उनकी पसंद की अन्य चीजें शामिल होती हैं। 

यह भी पढ़ें- कृति सेनन जैसा स्लिम फिगर पाने के लिए ऐसा हो आपका वर्कआउट और डाइट

इसमें कोई शक नहीं है कि इस उम्र में सुहाना जैसा फिगर पाने के आपको भी मेहनत करनी होगी। लेकिन आजकल की भागदौड़ वाली लाइफस्टाइल में लोग में अपने शरीर का उस तरह से ध्यान नहीं रख पाते जिस तरीके से रखना चाहिए। 

यह भी पढ़ें- दिशा पाटनी ने ऐसे बनाया हॉट एंड सेक्सी फिगर, इतने दिन जाती हैं जिम

चूंकि सुहाना अपनी फिटनेस को लेकर काफी सीरियस रहती हैं और अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर खूबसूरत फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। सुहाना के अलावा कई बॉलीवुड सेलेब्स के बच्चे भी सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। 

(फोटो- सोशल मीडिया) 

टॅग्स :सुहाना खानशाहरुख खानगौरी खानबर्थडे स्पेशलफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

स्वास्थ्यगर्मी में एक्सरसाइज करना कितना सुरक्षित? जानिए जोखिम, सावधानियां और सही तरीका

ज़रा हटकेकेकेआर में बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान, शाहरुख खान से भिड़े जगतगुरु रामभद्राचार्य?, कहा-‘गद्दार’ हैं एक्टर

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

स्वास्थ्य अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास