दिशा पाटनी ने ऐसे पाया आकर्षक फिगर, इतने दिन जाती हैं जिम
By उस्मान | Published: May 9, 2018 01:07 PM2018-05-09T13:07:04+5:302018-05-09T13:07:04+5:30
दिशा पाटनी अक्सर अपने जिम और एक्सरसाइज की तस्वीरे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं।
दिशा पाटनी बॉलीवुड की यंग और हॉट एक्ट्रेसेज में से एक हैं। दिशा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक विडियो अपलोड किया है जिसमें वो स्विमिंग पूल में बड़े ही आराम से फ्लिप कर रही हैं और हाथों के बल खड़ी हो जाती हैं। वो खुद को हमेशा फिट रखने में विश्वास रखती हैं। यही कारण है कि वो पानी के भीतर भी इतनी आसानी से फ्लिप कर लेती हैं। यह विडियो उनकी फिटनेस का गवाह है। खैर, दिशा अपनी फिटनेस की वजह से हमेशा चर्चा में भी रहती हैं। दिशा अक्सर अपने जिम और एक्सरसाइज की तस्वीरे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं।
दिशा कई बार इस बात का खुलासा कर चुकी हैं कि वो नैचुरली स्लिम हैं, फिर भी वो खुद को फिट रखने के लिए अपने रुटीन को बहुत गंभीरता से लेती हैं। भला उनके जैसा सेक्सी फिगर पाने का किस लड़की का सपना नहीं होगा। लेकिन इसके लिए स्ट्रिक्ट फिटनेस रूटीन जरूरी है। दिशा अपने फिगर को मेंटेन रखने के लिए स्ट्रिक्ट डाइट के साथ स्ट्रिक्ट फिटनेस रूटीन भी फॉलो करती हैं। चलिए जानते हैं क्या है दिशा की फिटनेस का राज।
दिशा का डाइट प्लान
एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में दिशा ने खुलासा किया है कि उनका डाइट प्लान बहुत ही सख्त है। वह अपनी डाइट में प्रोटीन और विटामिन लेना नहीं भूलती। दो अंडे, टोस्ट, दूध और जूस ये सभी दिशा अपने ब्रेकफास्ट में जरूर लेती हैं। कई बार वह एक कटोरी ऑट्स और दूध भी ले लेती हैं। उनके मील की अगर बात कि जाए तो उसमें ताजे फल और सब्जी का सलाद, ब्राउन चावल और दाल शामिल हैं। वह मिड-डे स्नैक्स के रूप में बादाम और मूंगफली खाना पसंद करती हैं।
दिशा का वर्कआउट प्लान
आपको बता दें कि दिशा को डांस बहुत पसंद है। यह उनके फिटनेस रुटीन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा भी है। वह फिटनेस से ज्यादा डांस के जरिए अपने आप को फिट रखने की कोशिश करती हैं। दिशा पाटनी एक ट्रेंड जिमनास्ट भी हैं। वो कभी जिम जाना मिस नहीं करती हैं। बिजी शेड्यूल के बावजूद वह हफ्ते में चार बार जिम जाती हैं। वो हल्के वजन के साथ वह जिम करती हैं। इसके अलावा वो कार्डियो और नियमित रूप से योगा भी करती हैं।
इसमें कोई शक नहीं है कि दिशा जैसी बॉडी पाने के लिए आपको भी मेहनत करनी होगी। लेकिन आजकल की भागदौड़ वाले लाइफस्टाइल में लोग अपनी बॉडी का उस तरह से ध्यान नहीं रख पाते हैं, जिस तरीके से रखना चाहिए।
यह भी पढ़ें- सोनम कपूर ने ऐसे बनाया स्लिम एंड सेक्सी फिगर, कभी था 90 किलो वजन
दिशा के अनुसार, हेल्दी और फिट रहने के लिए हेल्दी डायट लेने के अलावा आपको रोजाना वर्कआउट करना चाहिए। अगर आप बहुत ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी नहीं कर पाते हैं, तो आपको रोजाना सिर्फ 15 मिनट एक्सरसाइज के लिए निकालना चाहिए।
(फोटो- सोशल मीडिया)