लाइव न्यूज़ :

Happy Birthday Akshay: 52 की उम्र में भी जवान लड़कों से ज्यादा फिट हैं अक्षय, जानें फिटनेस सीक्रेट्स

By उस्मान | Updated: September 9, 2019 11:43 IST

Happy Birthday Akshay Kumar: अक्षय को जिम जाना पसंद नहीं है, वो दूसरी फिजिकल एक्टिविटीज में ज्यादा हिस्सा लेते हैं, उनकी बेहतर फिटनेस का सीक्रेट्स सुबह जल्दी उठना और रात को जल्दी सो जाना है.

Open in App

Happy Birthday Akshay Kumar: अक्षय कुमार आज यानी 9 सितंबर को अपना 52वां बर्थडे मना रहे है। बॉलीबुड इंडस्ट्री में उन्हें खिलाड़ी नाम मशहूर अक्षय को सबसे हेल्दी और फिट एक्टर कहा जाता है। इसका कारण है कि वह अधिकतर फिल्मों में स्टंट यानी एक्शन करते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने अपनी आठ फिल्मों में खुद स्टंट किया है। उम्र के इस पड़ाव में वो अपनी फिटनेस से युवाओं को मात देते नजर आते हैं। 

अक्षय फिट रहने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। वह सूर्यस्त होने के साथ जगते हैं और सू्र्यास्त के साथ खाना खाकर सो जाते है। अक्षय कई इंटरव्यू में इस बात का खुलासा कर चुके हैं कि वो अपने दिन की शुरुआत सुबह 5:30 बजे करते है और करीब 7:30 बजे खाना खाकर 9 बजे तक सो जाते हैं। यही उनकी फिटनेस का सबसे बड़ा राज़ भी है।

अक्षय कुमार का वर्कआउट प्लान

अक्षय को जिम जाना पसंद नहीं है वह दूसरी फिजिकल एक्टिविटी से खुद को फिट रखते हैं। वह दिन की शुरुआत योग और स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज के साथ करते है और मेडिटेशन के साथ खत्म करते हैं। इससे उन्हें शांति और मानसिक मजबूती मिलती है। इसके अलावा वह हैवी किक बॉक्सिंग और साइडो बॉक्सिंग करते हैं। समय मिलने पर वह कई स्पोर्ट्स में हिस्सा लेते हैं जिसमें बॉस्केट बॉल या फिर ट्रैकिंग शामिल है।

अक्षय कुमार का डाइट प्लान

अक्षय बैलेंट डाइट लेने में विश्वास रखते हैं। वह घर का बना कुछ भी खा सकते है। घर का खाना इम्यूनिटी को मजबूत रखता है या फिर गर्म पानी और शहद हो जो कि गले को सही रखता है। अक्षय कोई खास डाइट प्लान फॉलो नहीं करते हैं। वह जो भी खाते है वह समय से खाते है। अक्षय सात बजे अपना डिनर कर लेते हैं। वह नाश्ते में पराठा और एक गिलास दूध के साथ-साथ ताजे फल और नट्स लेते है। लंच में ब्राउन राइस, लीन मीट या कुछ सब्जियां और दही लेते हैं। वह हर तीन घंटे में कुछ न कुछ हेल्दी चीजें खाते रहते है।

हेल्दी और फिट रहने के लिए अक्षय के टिप्स

अक्षय के अनुसार, हर इंसान को हेल्दी और फिट रहने के लिए रोजाना कम से कम दो घंटे कोई भी एक्सरसाइज करनी चाहिए। अगर आप एक्सरसाइज नहीं कर सकते हैं, तो कम से कम एक घंटा वॉल्किंग जरूर करें।

अक्षय के अनुसार, प्रोटीन, सप्लीमेंट या अन्य इस तरीके की चीजों से बचना चाहिए। इससे आपको थोड़े दिनों के लिए फायदा हो सकता है लेकिन बाद में आप फिर वैसे ही हो जाएंगे। 

इसके अलावा आपको एल्कोहॉल, कैफीन, स्मोकिंग आदि से बचना चाहिए। यह चीजें धीरे-धीरे आपके शरीर को खोखला बनाती हैं। अगर संभव हो तो चाय- कॉफी का भी अधिक सेवन नहीं करना चाहिए।

आपको सोने के दो घंटे पहले खाना खा लेना चाहिए। जिससे कि आपकी बॉडी खाना ठीक से पचा लें। अगर आपने खाना सोते समय खाया तो आपका पेट उसे ठीक से पचा नहीं पाएगा।

टॅग्स :अक्षय कुमारबर्थडे स्पेशलफिटनेस टिप्सवजन घटाएंमेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

स्वास्थ्य अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास