लाइव न्यूज़ :

गुल पनाग ने साड़ी में किए पुश अप्स, फैंस को दिए फिटनेस गोल्स

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 22, 2022 17:07 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस गुल पनाग का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस को साड़ी में पुश अप्स लगाते हुए देखा जा सकता है। फैंस उनकी इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देफिटनेस फ्रीक हैं गुल पनागफैंस को फिटनेस गोल्स देती नजर आईं गुल पनागसाड़ी में एक्ट्रेस ने किए पुश अप्स

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस गुलकीरत कौर पनाग आमतौर गुल पनाग के नाम से फैंस के बीच जानी जाती हैं। अपने फिट रूटीन के साथ गुल एक पायलट, फार्मूला कार रेसर, वीओ आर्टिस्ट और राजनीतिज्ञ भी हैं। यही नहीं, एक्ट्रेस स्पोर्ट्स में भी काफी रूचि रखती हैं। वैसे गुल आए दिन फैंस को फिटनेस गोल्स देती हैं। गुल फिटनेस फ्रिक हैं, जिन्हें अक्सर ही सोशल मीडिया पर जिम से पोस्ट शेयर करते हुए देखा जाता है। 

वैसे फैंस को उनका ये अंदाज काफी पसंद आता है। ऐसे में गुल पनाग एक बार फिर से चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दरअसल, निर्देशक मनीष गुप्ता ने एक्ट्रेस की एक नई वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की है, जिसमें उन्हें पुश अप्स लगाते हुए देखा जा सकता है। खास बात तो ये है कि गुल इस वीडियो में साड़ी पहनकर बड़े आराम से पुश अप्स कर रही हैं। उन्होंने साड़ी के साथ माथे पर बिंदी भी लगाई हुई है। वहीं, वीडियो शेयर करते हुए मनीष ने कैप्शन में लिखा, "गुल पनाग ने 420 IPC के सेट पर साड़ी पहनकर पुश अप्स किए। 

बता दें कि गुल पनाग को बाइक चलाने का भी शौक है। यही नहीं वो एक सर्टिफाइड पायलट भी हैं, जिन्हें कमर्शियल पायलट का लाइसेंस हासिल है। वो साल 2011 में अपने बचपन के पायलट दोस्त ऋषि अटारी के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंधी थीं। उनकी शादी ने खूब सारी सुर्खियां बटोरी थी क्योकि उनकी विदाई बुलेट पर हुई थी। बता दें कि गुल पनाग दिग्गज एक्ट्रेस किरण खेर के लिए खिलाफ चुनाव भी लड़ चुकी हैं, लेकिन वो ये चुनाव खेर के खिलाफ हार गई थीं। 

टॅग्स :गुल पनागफिटनेस टिप्सजीम
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यगर्मी में एक्सरसाइज करना कितना सुरक्षित? जानिए जोखिम, सावधानियां और सही तरीका

स्वास्थ्यछुट्टियों में भी फिट कैसे रहें, जिम और रूटीन बाधित होने पर अपनाएँ ये आसान उपाय

बॉलीवुड चुस्की73 की उम्र में भी बेहद फिट हैं जीनत अमान, इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया फिटनेस सीक्रेट!

ज़रा हटकेजिम में वर्कआउट करते हुए महिलाओं के बीच मारपीट, बाल खींचें-थप्पड़ मारे!, देखें वायरल वीडियो

स्वास्थ्यस्वास्थ्य के लिए देश में स्वस्थ भारत अभियान की जरूरत, शरीर की चुस्ती-फुर्ती बनाए रखना अहम

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम