लाइव न्यूज़ :

करवा चौथ 2022: सरगी की थाली में इन चीजों को करें शामिल, जानिए किन फूड आइटम्स के सेवन से बचें

By मनाली रस्तोगी | Published: October 12, 2022 4:30 PM

न्यूट्रीशनिस्ट डॉ जूही कपूर ने अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया कि जो महिलाएं करवा चौथ का व्रत रख रही हैं उन्हें व्रत से पहले क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देफलों और सब्जियों का सेवन करें क्योंकि वे उपवास से पहले पोटेशियम के स्तर को बढ़ाने में मदद करते हैं।हेल्दी कार्ब्स जैसे हैंड पाउंड राइस, शकरकंद और गुड़ खाएं।

करवा चौथ एक पारंपरिक हिंदू त्योहार है जो विशेष रूप से भारत के उत्तरी भाग में बहुत खुशी और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुरक्षा के लिए सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक बिना कुछ खाए-पिए व्रत रखती हैं। करवा चौथ पर (जो कार्तिक के हिंदू महीने में कृष्ण पक्ष चतुर्थी के दौरान मनाया जाता है) महिलाएं भोर से पहले उठती हैं और स्नान करती हैं, जिसके बाद वे अपनी सास द्वारा बनाई गई सरगी नामक एक थाली खाती हैं, जिसमें ऐसे खाद्य पदार्थ शामिल होते हैं जो ऊर्जा प्रदान करने वाले और पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं।

न्यूट्रीशनिस्ट डॉ जूही कपूर ने अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया कि जो महिलाएं करवा चौथ का व्रत रख रही हैं उन्हें व्रत से पहले क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए। उन्होंने अपने पोस्ट में बताया, "यह व्रत शरीर के लिए वार्षिक विषहरण का एक शानदार तरीका है। इसके केवल धार्मिक लाभों से अधिक, इसके स्वास्थ्य लाभ हैं और यह आपके सिस्टम को रीसेट कर देगा और सफाई की अनुमति देगा।"

करवा चौथ से पहले क्या खाएं और क्या न खाएं

(1) फलों और सब्जियों का सेवन करें क्योंकि वे उपवास से पहले पोटेशियम के स्तर को बढ़ाने में मदद करते हैं।

(2) हेल्दी कार्ब्स जैसे हैंड पाउंड राइस, शकरकंद और गुड़ खाएं। यह सुनिश्चित करेगा कि आप अपने उपवास से पहले ऊर्जा से भरे हुए हैं।

(3) नारियल पानी पीने से इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बरकरार रखने में मदद मिलेगी और करवा चौथ पर आप सक्रिय और तरोताजा रहेंगी।

(4) एक दिन पहले चाय और कॉफी से बचें क्योंकि वे मूत्रवर्धक प्रवत्ति के होते हैं और इस प्रकार निर्जल व्रत से पहले शरीर को निर्जलित कर सकते हैं।

(5) मसालेदार और डीप फ्राइड खाद्य पदार्थों से बचें क्योंकि इनके सेवन से आप भारी महसूस कर सकती हैं। इसके अलावा आपको प्यास भी लग सकती है। 

सात्विक सरगी के लिए आपको अपनी थाली में सात चीजें चाहिए

अनाज: गेहूं/चावल/बाजरा को आप चाहे तो रोटी, दलिया, उपमा, पोहा, गेहूं सेमिया या ओट्स के रूप में ले सकती हैं। 

दालें: आप दाल परांठे, बेसन का चीला, सत्तू के लड्डू और कई अन्य तैयारियों के रूप में ले सकती हैं।

सब्जी: सब्जियों को वेजिटेबल परांठे के रूप में खाएं या सब्जी या सलाद के रूप में भी बनाएं।

फल: कोई भी मौसमी फल का सेवन किया जा सकता है। कपूर ने कहा, "सुनिश्चित करें कि आप पहले फल खाएं हैं और फिर अपनी थाली में बाकी सामग्री का सेवन करने से पहले 20-30 मिनट का अंतर रखें।"

मेवे: काजू, किशमिश, नारियल, अखरोट या ऐसी कोई भी वस्तु जो आपको पसंद हो।

डेयरी: दही, छाछ, लस्सी, मिल्कशेक या खोया मीठा।

गुड़/मिसरी: ये मिठाइयां खाने की लालसा को दूर रखेंगी। इससे यह भी सुनिश्चित होगा कि आप उपवास के दौरान ऊर्जा से भरी हुई हैं।

टॅग्स :करवा चौथडाइट टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यशरीर में तेजी से खून बढ़ाने के लिए क्या खाएं? डाइट में शामिल करें ये 8 चीजें

पूजा पाठDiwali 2023: विश्व की टॉप मिठाई में शामिल, 'रस मलाई' और 'काजू कतली'

बॉलीवुड चुस्कीKarwa Chauth 2023: पहला करवा चौथ मनाएंगे ये 5 सितारे, लिस्ट में शामिल हैं कियारा से लेकर परिणीति चोपड़ा

बॉलीवुड चुस्कीBollywood Karwa Chauth 2023: कियारा आडवाणी ने लगाई करवा चौथ मेहंदी, शेयर की फोटो

पूजा पाठKarva Chauth 2023: इस खास पर्व पर एक-दूसरे को दें खुशियों से भरे ये बधाई संदेश, इनके जरिए कर सकते हैं पार्टनर को सरप्राइज

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यBanana Shake Benefits: गर्मियों की डाईट में शामिल करें बनाना शेक, बच्चों और वयस्कों दोनों के लिए है बेहद फायदेमंद, जानें इसके लाभ

स्वास्थ्यBenefits of Onion: प्याज न केवल डायबिटीज कंट्रोल करता है, यह यौन क्षमता भी बढ़ाता है, जानिए इसके औषधीय गुणों के बारे में

स्वास्थ्यSummer Tips: गर्मियों में खान-पान पर दें विशेष ध्यान, जानिए क्या खाएं, किन चीजों से रहें दूर, फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यBenefits Of Tamarind: इमली पेट दर्द, पेचिश और कब्ज के इलाज में रामबाण है, जानिए इसके 5 आयुर्वेदिक लाभ

स्वास्थ्यH5N1 Bird Flu Pandemic: दुनिया पर मंडरा रहा है एक और महामारी का खतरा, कोविड-19 से ज्यादा विनाशकारी है ये वायरस