लाइव न्यूज़ :

'बागी 2' ट्रेलर में दिखी टाइगर श्रॉफ की फौलादी बॉडी, ऐसी फिटनेस के लिए फॉलो करें उनके ये टिप्स

By उस्मान | Updated: February 21, 2018 20:17 IST

अगर आप भी टाइगर की तरह शानदार बॉडी पाना चाहते हैं, तो आपको उनके टिप्स को फॉलो करना चाहिए।

Open in App

टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी की आने वाली फिल्म 'बागी 2' का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। इस ट्रेलर में टाइगर एक मस्कुलर बॉडी में दिख रहे हैं। उनकी तुलना हॉलीवुड की फिल्म 'रेम्बो' से की जा रही है। पूरे ट्रेलर में मारधाड़ करते दिख रहे टाइगर की फिटनेस गजब की लग रही है। जाहिर है उन्होंने ऐसी बॉडी पाने के लिए खूब मेहनत की है। हाल ही में टाइगर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वो उनकी बॉडी कमाल की लग रही थी। जाहिर है टाइगर के साथ-साथ उनकी को-एक्ट्रेस दिशा भी अपनी फिटनेस का खास ध्यान रखती हैं और चर्चा में रहती हैं। इस ट्रेलर में इन दोनों की जोड़ी खूब जच रही है। पिछले दिनों टाइगर ने एक मैगज़ीन को इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने अपने वर्कआउट और डाइट से जुड़े कुछ सीक्रेट शेयर किए थे। अगर आप भी टाइगर की तरह शानदार बॉडी पाना चाहते हैं, तो आपको उनके टिप्स को फॉलो करना चाहिए। 

टाइगर का वर्कआउट

टाइगर अपनी फिटनेस का खास ध्यान रखते हैं। इसके लिए वो कई घंटे जिम में बिताते हैं और लंच में प्रोटीन शेक लेते हैं। इंटरव्यू में टाइगर ने खुलासा किया था कि वो सुबह उठकर मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग और डांस रिहर्सल करते हैं। 

टाइगर की रूटीन डाइट

टाइगर के अनुसार, उनकी डाइटउनके गोल और वो क्या करैक्टर प्ले कर रहे हैं, उस पर निर्भर करती है। उदारहण के लिए 'बागी 2' में उन्होंने एक एक एक्शन एक्टर का रोल प्ले किया है। इसलिए ऐसी बॉडी पाने के लिए वो अपनी डाइट में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर चीजें शामिल करते थे। 

चीट डेज में ये चीजें खाते थे टाइगर

आपको बता दें कि वर्कआउट प्लान के बीच एक दिन ऐसा आता है, जब आप अपनी रूटीन डायट से हटकर अपनी पसंद की चीजें खाते हैं, इसे चीट डेज कहा जाता है। टाइगर का चीट डे संडे रहता था और वो उस दिन आइसक्रीम और चॉकलेट खाना पसंद करते थे। 

टॅग्स :फिटनेस टिप्सटाइगर श्रॉफदिशा पटानीबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यगर्मी में एक्सरसाइज करना कितना सुरक्षित? जानिए जोखिम, सावधानियां और सही तरीका

बॉलीवुड चुस्कीन्यू ईयर ट्रिप में छाया मौनी रॉय और दिशा पाटनी का स्टाइलिश फ्रेंडशिप गोल

स्वास्थ्यछुट्टियों में भी फिट कैसे रहें, जिम और रूटीन बाधित होने पर अपनाएँ ये आसान उपाय

बॉलीवुड चुस्की73 की उम्र में भी बेहद फिट हैं जीनत अमान, इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया फिटनेस सीक्रेट!

क्राइम अलर्टDisha Patani House Firing: दिशा पाटनी के घर गोलीबारी केस में नया मोड़, दिल्ली पुलिस ने 2 नाबालिगों को हिरासत में लिया

स्वास्थ्य अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास