लाइव न्यूज़ :

इन बीजों को पानी में मिलाकर पीने से गलकर बाहर निकल जाती है किडनी की पथरी, डायबिटीज-मोटापे का भी होता है नाश

By उस्मान | Updated: January 14, 2019 13:51 IST

आमतौर पर सब्जी या दाल में छौंक लगाने के लिए इस्तेमाल होने वाले मेथी के दाने आपको कई गंभीर बीमारियों से बचाने में सहायक हैं। रोजाना सुबह खाली पेट मेथी का पानी पीने से मोटापा कम करने, डायबिटीज से बचने, ब्लड ग्लूकोज कंट्रोल रखने और दिल को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। 

Open in App

सर्दी का मौसम शुरू होते ही, बाजार में हरी-भरी, पत्तेदार सब्जियों की बहार आ जाती है। इनमें एक हरी सब्जी मेथी भी है, जो अपने सेहत भरे गुणों के कारण बेहद लाभदायक होती है। क्या आप जानते हैं कि मेथी के पीले दाने भी स्वास्थ्य का भंडार हैं। मेथी के दाने प्रोटीन, फाइबर, विटामिन सी, पोटैशियम, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन, फोलिक एसिड , थायमिन, राइबोफ्लेविन और नियासिन जैसे पोषक तत्वों का खजाना हैं। 

आमतौर पर सब्जी या दाल में छौंक लगाने के लिए इस्तेमाल होने वाले मेथी के दाने आपको कई गंभीर बीमारियों से बचाने में सहायक हैं। आपको बता दें कि आप मेथी के दानों का सब्जी में छौंक लगाने के अलावा मेथी का पानी भी पी सकते हैं। न्यूट्रिशनिश्ट मानते हैं कि मेथी का पानी और भी ज्यादा गुणकारी होता है। रोजाना सुबह खाली पेट मेथी का पानी पीने से मोटापा कम करने, डायबिटीज से बचने, ब्लड ग्लूकोज कंट्रोल रखने और दिल को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। 

1) डायबिटीज कंट्रोल करने में सहायकमेथी में मौजूद गेलेक्टोमैनन नामक फाइबर, खून में शुगर के अवशोषण को कम करता है। इससे शरीर का ब्लड शुगर लेवल नियत्रित रहता है और डायबिटीज से बचाव होता है। 

2) किडनी की पथरी को गलाने में मददगारमेथी के पानी का सबसे महत्वपूर्ण फायदा यह है कि इसके नियमित सेवन से किडनी की पथरी में आराम मिलता है। मेथी में मोजूद तत्व पथरी को गलाने में अहम भूमिका निभाते हैं। हालांकि पथरी दूर करने का यह सिर्फ एक घरेलू उपाय है, इसके अलावा डॉक्टर की मदद जरुर लें। 

3) सर्दी-जुकाम, वायरल का होता है नाश मेथी में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। इसी वजह से मेथी का पानी सर्दी-जुकाम या वायरल से बचाने में बहुत सहायक है। मेथी का पानी शरीर में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करते हैं और संक्रामक रोगों से आपको बचाते हैं। 

4) तेजी से कम करते हैं मोटापामेथी के दानों में पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते है जो त्वचा को स्वास्थ्य रखने में बहुत मदद करते है। इसके अलावा मेथी के पानी में बहुत ही पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इसलिए इसे रोजाना सुबह पीने से मोटापा कम होता है।

5) गैस और अपच से मिलता है छुटकाराजिन लोगों को एसिडिटी या गैस की समस्या है उनके लिए मेथी का पानी रामबाण इलाज है। रोजाना सुबह खाली पेट एक गिलास मेथी का पानी पीने से पेट की जलन दूर होती है और अपच या एसिडिटी से तुरंत आराम मिलता है। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडडायबिटीजघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यमधुमेह के उपचार की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार