लाइव न्यूज़ :

सर्दियों में भी आप नहाते है हर रोज तो जाए सावधान, हो सकती है आपकी स्किन रूखी और कमजोर, जानें क्या कहता है साइंस-एक्सपर्ट्स

By आजाद खान | Updated: January 7, 2023 14:58 IST

जानकारों की माने तो किसी भी सीजन में हर रोज नहाना सही नहीं है, खासतौर पर सर्दियों में इससे बहुत परहेज करना चाहिए। उनके अनुसार, ऐसा करने वालों को स्किन से जुड़ी समस्या हो सकती है और इससे उन्हें इंफेक्शन भी होने का खतरा बना रहता है।

Open in App
ठळक मुद्देनहाना हर किसी को काफी पसंद है खास कर गर्मी में मौसम लोग कई बार नहा लेते है। लेकिन क्या आप जानते है कि एक्सपर्ट्स द्वारा लोगों को हर रोज न नहाने की सलाह दी जाती है। उनके मुताबिक, इससे आपको स्किन से जुड़ी समस्या हो सकती है और आप इससे बीमार भी हो सकते है।

Bath In Cold Weather: सर्दी हो या गर्मी हर सीजन में नहाना हर किसी को बहुत पसंद है। हमारे अंदर ये आदत बचपन से ही पड़ जाती है तब हम अपने से बड़ों से यह सुनते है कि हर किसी को हर रोज नहाना चाहिए। लेकिन क्या आप जानते है कि हर रोज नहाना सही नहीं है। 

साएंस की माने तो हमारे हर रोज नहाने वाली आदत ठीक नहीं है। इससे शरीर पर बुरा असर पड़ता है और यह असर सर्दी में ज्यादा पड़ता है जिस कारण हमें सर्दी, खांसी और बुखार भी हो जाता है। ऐसे में आइए जानते है कि नहाने को लेकर साइंस क्या कहता है। यही नहीं हम यह भी जानने की कोशिश करेंगे हर किसी को हफ्ते में कितनी बार नहाना चाहिए। 

क्या कहता है साइंस

साइंस की माने तो लोगों द्वारा हर रोज नहाने की आदत हमारे सेहत के लिए अच्छा नहीं है। इससे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है जिससे हम जल्दी बीमार पड़ जाते है। यही नहीं स्किन स्पेशलिस्ट सर्दियों में भी हर रोज नहाने से मना करते है और ऐसा कहने के पीछे वे तर्क देते है कि ऐसा करने से सर्दियों में हमारी त्वचा सुरक्षित रहती है। 

इसके अलावा कई स्टडी में यह भी खुलासा हुआ है कि स्किन में कुछ ऐसी क्षमता होती है जिससे वह खुद से अपने आपको साफ रख सकता है। ऐसे में किसी का अगर हर रोज पसीना बहता है और वह धूल-मिट्टी में नहीं रहता है तो ऐसे लोगों को नहाने की जरूरत नहीं है। उनका स्किन अपने आप खुद को साफ कर सकता है और इस तरीके से आपका स्किन और सेहत दोनों ही फिट रहेगा। 

सर्दियों में गर्म पानी से ज्यादा न नहाएं 

जो लोग सर्दियों में गर्म पानी से ज्यादा देर तक नहाते है तो ऐसे में उन लोगों के शरीर से नेचुरल ऑयल निकल जाता है और इससे उनकी स्किन ड्राई हो जाती है। बताया जाता है कि शरीर की प्रतिरोधक को बना रखने में नेचुरल ऑयल काफी लाभकारी माना जाता है। ऐसे में इसके निकल जाने से आपको सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है। 

यही नहीं नेचुरल ऑयल बॉडी को मॉइश्चराइज्ड भी रखता है। यही कारण है शरीर के लिए इसे काफी जरूरी माना गया है। ऐसे में जानकारी यही कहते है कि सर्दी में हफ्ते में केवल दो या तीन दिन ही नहाना चाहिए। 

रोज नहाने से क्या होता है

एक्सपर्ट्स की माने तो हर रोज नहाना बॉडी के लिए नुकसानदेह है। यही नहीं उनके द्वारा सर्दियों में भी गर्म पानी से ज्यादा नहाने को लेकर मना किया जाता है और कहा जाता है कि इससे आपके नाखूनों पर भी असर पड़ सकता है और यह कमजोर हो कर टूट भी सकते है। 

यही नहीं कोलंबिया यूनिवर्सिटी की संक्रामक रोग विशेषज्ञ की माने तो हर रोज नहाने से लोगों की सिक्न रूखी और कमजोर हो जाती है। इसके अलावा इससे बॉडी में इंफेक्शन का भी खतरा खूब बढ़ जाता है। इसलिए हर किसी को जानकार हर रोज नहाने से परहेज करने की सलाह देते है। ऐसे यह देखा गया है कि किसी भी इंसान के नहाने के पीछे उसके मूड, तापमान, जलवायु और सामाजिक दवाब पर ज्यादा निर्भर करता है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्सविंटर
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत

स्वास्थ्यनीम से गिलोय तक, सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये 6 चीजें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट खजूर खाने के फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

स्वास्थ्यHantavirus Outbreak: हंतावायरस क्या है? लक्षण, बचाव और WHO की चेतावनी; यहाँ पढ़ें पूरी रिपोर्ट

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यस्टेरॉयड से वजन बढ़ना और जिम सप्लीमेंट्स के पीछे भाग रहे युवा?, विशेषज्ञ बोले-हृदय और उच्च रक्तचाप का खतरा?

स्वास्थ्यवेबसाइटों को क्यों चाहिए आप मानव हैं?, कैप्चा वास्तव में कैसे काम करता है?