लाइव न्यूज़ :

सुबह खाली पेट चाय के साथ नहीं खाया कीजिए कोई भी बिस्कुट, बढ़ा सकती है आपकी परेशानी-हो सकते है आप बीमार, जानें क्या कहते है जानकार

By आजाद खान | Updated: February 25, 2023 17:36 IST

एक्सपर्ट्स की माने तो जो लोग सुबह खाली पेट चाय के साथ बिस्कुट को खाते है, उन में बेली फैट, एसिडिटी, इंसुलिन रेजिस्टेंस और पेट से जुड़ी कई और तरीके की समस्या पैदा होने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देबहुत से लोग सुबह खाली पेट चाय के साथ बिस्कुट खाना काफी पसंद करते है। ऐसे में लोगों की यह पसंद उनके लिए काफी खतरनाक साबित हो सकती है।जानकार इस कॉम्बिनेशन से परहेज करने की सलाह देते है।

Chai Biscuit: बहुत से लोग ऐसे है जो सुबह-सुबह चाय जरूर पीते है नहीं तो उनका दिन का शुरुआत होता ही नहीं है। ऐसे में कुछ लोग ऐसे भी है जो चाय के साथ बिस्कुट भी खाते है। ऐसे लोग आपके घर और बाहर नुक्कड़ पर बहुत ही आसानी से दिख जाएगें। शायग यह गलत आदत आप में भी हो, लेकिन क्या आपको पता है कि यह नास्त कॉम्बिनेशन शरीर के लिए सही नहीं है और इससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है। 

आइए जानते है कि सुबह में चाय-बिस्कुट के कॉम्बिनेशन को इस्तेमाल करने से आपमें क्या परेशानी बढ़ सकती है और जानकार इसे लेकर क्या कहते है। इस लेख में हम यह भी जानने की कोशिश करेंगे कि सुबह चाय-बिस्कुट के अलावा अगर आपको खानी है तो आप क्या खा सकते है। 

क्या कहते है एक्सपर्ट्स 

सुबह-सुबह खाली पेट चाय और बिस्कुट खाने को लेकर डाइटिशियन मनप्रीत कालरा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था और बताया था कि लोगों के लिए सुबह-सुबह खाली पेट चाय के साथ बिस्कुट का खाना उनके सेहत के लिए नुकसानदह है। उनके अनुसार, इससे बेली फैट, एसिडिटी, इंसुलिन रेजिस्टेंस और पेट से जुड़ी कई तरह की समस्या पैदा होती है। 

यही नहीं उनका कहना है कि खाली पेट इस कॉम्बिनेशन को ट्राई करने से आपका पाचन बिगड़ सकता है और इससे आपमें कब्ज की गंभीर समस्या पैदा हो सकती है। डाइटिशियन की माने तो चाय-बिस्किट के कॉम्बिनेशन से आपके शरीर में आइरन और बाकी जरूरी पोषक तत्वों बुरी तरह से प्रभावित होता है। ऐसे में जब आप चाय के साथ बिस्कुट खाते है तो बिस्कुट में मौजूद चीनी से आपके शरीर में चाय का प्रभाव ज्यादा बढ़ जाता है। 

ये खाएं सुबह खाली पेट

ऐसे में अगर बात की जाए बिस्कुट की तो इसमें प्रोसेस्ड शुगर के साथ गेहूं का आटा और सेचुरेटेड फैट होता है जिस कारण आपके शरीर में एसिडिटी बढ़ता है। यही कारण है कि लोगों को सुबह खाली पेट इस नास्ते के कॉम्बिनेशन से बचने की सलाह दी जाती है। 

वहीं अगर आप सुबह खाली पेट कुछ खाना चाहते है लेकिन यह समझ में नहीं आ रहा है कि क्या खाएं तो आप इन चीजों को इस्तेमाल कर सकते है। इन में आप सौंफ का पानी, धनिया के बीज का पानी, एलोवेरा जूस, दालचीनी के साथ नारियल का पानी और हलीम के बीज के साथ नारियल के पानी को पी सकते है। इससे आपको कोई समस्या नहीं होगी और आपका पेट भी ठीक रहेगा। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब