लाइव न्यूज़ :

Health Tips: कम पानी पीने वाले लोग सुबह दही चीनी मिलाकर जरूर खाएं, सवेरे Curd with Sugar खा कर ही निकले काम पर, रहेंगे आप फिट और होंगे बीमारी से मुक्त

By आजाद खान | Updated: June 1, 2022 08:06 IST

आपको बता दें कि दही में कैल्शियम, विटामिन बी-12, विटामिन बी -2, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जिससे शरीर को पोषण और ताकत दोनों ही मिलती है।

Open in App
ठळक मुद्देसेहत के लिए दही के साथ चीनी मिलाकर खाना बहुत ही अच्छा माना जाता है।दही में बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते है जिससे शरीर फिट रहता है। दही और चीनी आपकी कई बीमारियों को भी दूर करती है।

Curd and Sugar in Summer: गर्मियां आते ही हम ठंडी चीजें खाना शुरू कर देते है ताकि हमारा पेट ठंडा रहे। जब हमारा पेट ठंडा रहता है तो हम कई बीमारियों से भी बच सकते है। अकसर, आपने देखा है कि लोग गर्मियों में दही का सेवन ज्यादा करते है। इससे ज्यादा गर्मी में ठंडक मिलता है। ऐसे में जो लोग समर सीजन में दही का सेवन ज्यादा करते हैं, उन्हें इसके साथ चीनी भी मिलाकर खाना चाहिए। दही में चीनी मिलाकर खाने के कई फायदे हैं। आइए इन फायदों को एक-एक करके जानने की कोशिश करते हैं। 

दही और चीनी को एक साथ खाने के क्या है फायदे (Curd and Sugar Benefits)

शरीर और खासकर पेट के लिए दही बहुत ही लाभकारी चीज है। इसमें कैल्शियम, विटामिन बी-12, विटामिन बी -2, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जिससे शरीर को पोषण और ताकत दोनों मिलती है। ऐसे में जब आप दही को चीनी से मिलाकर खाएंगे तो उस हालत में आपको डबल फायदा मिलेगा। आइए इन फायदों के बारें में जानते हैं। 

1. पेट को पहुंचाता है ठंडक (Curd and Sugar - Cools Stomach)

अकसर लोग जिन्हें पेट की शिकायत होती है, वे दही को खाते है ताकि उनका पेट सही रहे। जब आपका पेट सही रहेगा तब आपका शरीर भी ठीक रहेगा और तमाम बीमारियों से भी बच पाएंगे। सुबह में दही और चीनी एक साथ खाने से पेट सही रहता है। 

इससे आपके पेट में होने वाली जलन और अम्लता में भी कमी देखने को मिलती है। यही नहीं दही और चीनी से आपका पित्त दोष भी खत्म होता है। इसलिए यह कहा जाता है कि खाने के बाद दही और चीनी खाने से शरीर को और भी लाभ मिलता है। 

2. गुड बैक्टीरिया को दही से मिलता है बढ़ावा (Curd and Sugar - Increase Good Bacteria)

दही में पाए जाने वाले गुड बैक्टीरिया शरीर के लिए बहुत ही उपकारी होते हैं। इससे हमारा पाचनतंत्र मजबूत होता है और आंतों को भी रक्षा मिल जाती है। यही कारण है कि केवल गर्मियों में ही नहीं बल्कि आम सीजन में भी दही खाना चाहिए और इसके साथ चीनी भी जरूर मिलाकर खाना चाहिए। 

3. UTI और टॉयलेट के जलन को कम करता है (Curd and Sugar- Reduce UTI and Toilet Pain)

दही और चीनी को एक साथ खाने से यूटीआई और सिस्टिटिस जैसी परेशानी भी आराम मिलता है। यही नहीं दही हमारे टॉयलेट में जलन की समस्या को भी दूर करती है। जो लोक कम पानी पीते हैं, उन्हें यह चाहिए कि वह दही ज्यादा खाएं। 

अगर वे दही खाते है तो इस हालत में अगर आपको डबल फायदे चाहिए तो आप दही के साथ चीनी मिलाकर खाएं। ऐसा करने से कम पानी पीने के वजह से होने वाली आपकी परेशानी भी दूर हो जाएगी और आप फिच भी दिखेंगे। इससे UTI और टॉयलेट के जलन के अलावा भी और भी बीमारियां दूर हो सकती है। 

4. दही से मिलता है ग्लूकोज (Curd and Sugar Gives Glucose)

अगर आप सुबह में दही और चीनी साथ में मिलाकर खाते है तो इससे आपको तुरंत ग्लूकोज मिलता है जिससे आप दिन भर एक्टिव रह पाइएगा। यही कारण है कि लोगों को घर से दही और चीनी खाकर बाहर काम में जाने को कहा जाता है। 

5- पचाने में आसान होता है दही (Curd and Sugar Good in Digestion)

जो लोग दूध और दही दोनों खाते है उन्हें अच्छे से यह पता होगा कि दही के मुकाबले दूध जल्दी पच जाता है। इसलिए आपको सुबह में दही खाना चाहिए। इससे आपका पेट अच्छा रहता है। जिन लोगों के पाचन में दिक्कत होती है और वे दही नहीं खाते हैं, उन्हें छाछ को ट्रई करना चाहिए। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्सभोजनदही
Open in App

संबंधित खबरें

भारतइंडियन शेफ के हाथ का खाना नहीं खाएंगे पुतिन, विदेश दौरे पर साथ ले जाते हैं अपने शेफ; जानें वजह

भारतटमाटर की कीमत ने लोगों की जेब की खाली, दिल्ली-NCR में राहत के लिए सरकार चला रही सब्सिडी वैन; जानें कैसे मिलेगा फायदा

भारतभारत में दूध उपभोग के बदलते तौर-तरीके: एक विश्लेषणात्मक अध्ययन

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

स्वास्थ्यखांसी-जुकामः कफ सीरप की बिक्री पर लगाम कसने की कोशिश

स्वास्थ्यपुरुषों की शराबखोरी से टूटते घर, समाज के सबसे कमजोर पर सबसे ज्यादा मार

स्वास्थ्यकश्‍मीर की हवा, कोयला जलाने की आदत, आंखों में जलन, गले में चुभन और सांस लेने में दिक्कत?

स्वास्थ्यखतरनाक धुएं से कब मुक्त होगी जिंदगी?, वायु प्रदूषण से लाखों मौत