लाइव न्यूज़ :

COVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 19, 2025 05:25 IST

COVID-19 infection: ‘यूरोपियन हार्ट जर्नल’ में प्रकाशित इस अध्ययन में ऑस्ट्रेलिया, ब्राज़ील और यूरोप सहित 16 देशों के लगभग 2,400 लोगों पर अध्ययन किया गया, जिनमें से लगभग आधी महिलाएं थीं।

Open in App
ठळक मुद्देहम अब भी यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि शरीर में ऐसा क्या होता है जिससे ये लक्षण पैदा होते हैं।कोविड-19 संक्रमण इस प्रक्रिया को तेज कर सकता है और स्ट्रोक और दिल के दौरे सहित हृदय रोग विकसित होने का जोखिम बढ़ा सकता है। रक्तचाप की लहर कितनी तेजी से कैरोटिड धमनी (गर्दन में) और ऊरु धमनियों (पैरों में) के बीच पहुंचती है।

COVID-19 infection: कोविड-19 संक्रमण से खासकर महिलाओं में रक्त वाहिकाओं की उम्र लगभग पांच साल बढ़ सकती है। एक नए अध्ययन में यह जानकारी दी गई है। यह प्रभाव उन महिलाओं में ज़्यादा पाया गया, जिन्होंने कोविड-19 से उबरने के बाद भी लगातार लक्षणों का अनुभव किया-जिसे मुख्य रूप से 'लॉन्ग कोविड' कहा जाता है। इसमें सांस लेने में तकलीफ और थकान जैसी दिक्कतें होती हैं। ‘यूनिवर्सिटी पेरिस सिटी’, फ्रांस की प्रमुख शोधकर्ता रोज़ा मारिया ब्रूनो ने कहा, "महामारी के बाद से, हमने जाना है कि (कोरोना वायरस) से संक्रमित कई लोगों में ऐसे लक्षण रह जाते हैं जो महीनों या सालों तक रह सकते हैं। हालांकि, हम अब भी यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि शरीर में ऐसा क्या होता है जिससे ये लक्षण पैदा होते हैं।"

‘यूरोपियन हार्ट जर्नल’ में प्रकाशित इस अध्ययन में ऑस्ट्रेलिया, ब्राज़ील और यूरोप सहित 16 देशों के लगभग 2,400 लोगों पर अध्ययन किया गया, जिनमें से लगभग आधी महिलाएं थीं। शोधकर्ताओं ने कहा कि उम्र बढ़ने के साथ रक्त वाहिकाएं सख्त हो जाती हैं, लेकिन कोविड-19 संक्रमण इस प्रक्रिया को तेज कर सकता है और स्ट्रोक और दिल के दौरे सहित हृदय रोग विकसित होने का जोखिम बढ़ा सकता है।

अध्ययन में शामिल प्रतिभागियों की रक्त वाहिकाओं की उम्र को एक उपकरण का उपयोग करके मापा गया, जो यह देखता है कि रक्तचाप की लहर कितनी तेजी से कैरोटिड धमनी (गर्दन में) और ऊरु धमनियों (पैरों में) के बीच पहुंचती है। ज़्यादा मान रक्त वाहिकाओं की ज़्यादा कठोरता और उम्र बढ़ने का संकेत देता है।

ये माप कोविड-19 संक्रमण के छह महीने बाद और फिर 12 महीने बाद लिए गए। अध्ययन में कहा गया, "महिलाओं में (नाड़ी तरंग वेग) अंतर महत्वपूर्ण था, लेकिन पुरुषों में नहीं। कोरोना वायरस से संक्रमित महिलाओं में, लगातार लक्षण उच्च (नाड़ी तरंग वेग) से जुड़े थे।"

कोविड-19 रक्त वाहिकाओं को कैसे प्रभावित करता है, इस बारे में ब्रूनो ने कहा कि रोग पैदा करने वाला वायरस "शरीर में विशिष्ट रिसेप्टर्स पर कार्य करता है, जिन्हें एंजियोटेंसिन-परिवर्तित एंजाइम 2 रिसेप्टर्स कहा जाता है, जो रक्त वाहिकाओं की परत पर मौजूद होते हैं।" ‘यूरोपियन हार्ट जर्नल’ में प्रकाशित एक संबंधित संपादकीय में, अमेरिका के हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के शोधकर्ताओं ने लिखा, "हालांकि कोविड-19 महामारी का बड़ा खतरा कम हो गया है, लेकिन इसके बाद एक नयी चुनौती सामने आई है: पोस्ट-एक्यूट कोविड-19 सिंड्रोम।"

शोधकर्ताओं ने कहा, "कोविड-19 ने हमारी रक्त वाहिकाओं को बूढ़ा कर दिया है, विशेष रूप से वयस्क महिलाओं के लिए। सवाल यह है कि क्या हम भविष्य में संक्रमण के बढ़ने पर इसे रोकने के लिए परिवर्तनीय लक्ष्य पा सकते हैं, और कोविड-19 के कारण पीड़ित लोगों में प्रतिकूल परिणामों को कम कर सकते हैं।"

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसअमेरिकावर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत

स्वास्थ्यनीम से गिलोय तक, सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये 6 चीजें