लाइव न्यूज़ :

गीले हाथों में ज्यादा फैलता है वायरस, अगर बचना है तो हाथों को हैंड ड्रायर से नहीं, इस चीज से सुखाएं

By भाषा | Updated: April 22, 2020 08:51 IST

अगर आप सोचते हैं कि महंगा हैंड ड्रायर आपको वायरस से बचा सकता है तो आप गलत हैं

Open in App

कोरोना वायरस से होने वाली तबाही थमने का नाम नहीं ले रही है। इसकी चपेट में आने वालों की तादात बढ़ती ही जा रही है। खबर लिखे जाने तक कोरोना वायरस से करीब 25 लाख 50 हजार लोग संक्रमित हो चुके हैं और 1.5 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। 

कोरोना वायरस का कोई इलाज नहीं है. इससे बचने का सिर्फ एक इ तरीका है और वो है खुद को संक्रमित लोगों से दूर रखना. कोरोना एक ऐसी खतरनाक बीमारी है जिसके बारे में रोजाना नई-नई जानकारियां निकलकर सामने आ रही है। 

एक अध्ययन में सामने आया है कि वायरस को हटाने के लिए हाथ को हैंड ड्रायर के बजाय टिशू पेपर से साफ करना ज्यादा कारगर है। शोधकर्ताओं ने हाथ को सूखा रखना विषाणुओं के संक्रमण को फैलने की आशंका कम करने के लिए महत्वपूर्ण है और ऐसा नहीं होने पर संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। 

ब्रिटेन स्थित लीड्स विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं सहित ण्क शोध दल ने इस बात की जांच की कि हाथ को सूखाने के तरीके से वायरस के प्रसार पर कोई असर होता है या नहीं। 

अध्ययन के दौरान चार स्वयंसेवकों के दस्ताने पहने हाथ को जीवाणुभोजी (वायरस जो बैक्टीरिया को संक्रमित करता है लेकिन इनसानों के लिए नुकसानदायक नहीं होता है) से संक्रमित किया गया। 

संक्रमण के बाद उन्होंने हाथ नहीं धोया (जैसा आम तौर पर लोग ठीक से हाथ नहीं धोते)। प्रत्येक स्वयंसेवक ने एप्रॉन (चिकित्सकों द्वारा कपड़े के ऊपर पहने जाना वाला गाउन) पहना था ताकि हाथ सूखाने के दौरान कपड़ों पर होने वाले संक्रमण को मापा जा सके। 

शोधकर्ताओं ने पाया कि हैंड ड्रायर और टिशू पेपर से हाथ सूखाने पर वायरस के संक्रमण में कमी आई लेकिन हैंड ड्रायर से हाथ सूखाने पर टिशू पेपर के मुकाबले एप्रॉन पर संक्रमण का स्तर अधिक था।  

टॅग्स :कोरोना वायरसहेल्थ टिप्ससीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत

स्वास्थ्यनीम से गिलोय तक, सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये 6 चीजें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट खजूर खाने के फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यस्टेरॉयड से वजन बढ़ना और जिम सप्लीमेंट्स के पीछे भाग रहे युवा?, विशेषज्ञ बोले-हृदय और उच्च रक्तचाप का खतरा?

स्वास्थ्यवेबसाइटों को क्यों चाहिए आप मानव हैं?, कैप्चा वास्तव में कैसे काम करता है?