लाइव न्यूज़ :

गर्मी में राहत नहीं मुसीबत पहुंचाता है कोल्ड ड्रिंक्स! सेहत पर डालता है बुरा असर, गर्मियों में Cold Drinks पीने से पहले जान लें उसके खतरनाक नुकसान

By आजाद खान | Updated: May 23, 2023 16:46 IST

जानकारों की माने तो गर्मी के सीजन में पानी की जगह कोल्ड ड्रिंक्स पीना सेहत के लिए सही नहीं होता है। इससे आपको कई तरह की समस्या भी हो सकती है और आप इसे लेकर काफी परेशान भी हो सकते है।

Open in App
ठळक मुद्देकोल्ड ड्रिंक्स पीना सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। इससे आपको कई तरह की समस्या भी हो सकती है। इस कारण आपके लीवर और ब्लड शुगर पर भी असर पड़ सकता है।

Cold Drinks Side Effect: गर्मियां आते ही लोग कोल्ड ड्रिंक्स पीने लगते है और उन्हें लगता है ये उन्हें गर्मी से राहत देगा और इससे शरीर पर कुछ नुकसान भी नहीं होगा। लेकिन क्या आप जानते है कि गर्मी के साथ किसी भी सीजन में कोल्ड ड्रिंक्स पीना सेहत के लिए सही नहीं है और इससे आपको शारीरिक समस्या भी हो सकती है। 

आमतौर पर लोग गर्मी में पानी के बजाय कोल्ड ड्रिंक्स से प्यास बुझाने लगते है और उन्हें लगता है कि ऐसा करना उनके सेहत के लिए ठीक है। जानकार कोल्ड ड्रिंक्स के सेवन को लेकर कई बातें करते है और कहते है कि ये सेहत नुकसान पहुंचाता है। ऐसे में आइए जान लेते है कि गर्मी में कोल्ड ड्रिंक्स के पीने से हमें क्या-क्या नुकसान हो सकता है। 

कोल्ड ड्रिंक्स के बड़े नुकसान

आपको बता दें कि गर्मी हो या कोई भी सीजन हो कोल्ड ड्रिंक्स पीना सेहत के लिए सही नहीं है, ऐसा हेल्थ से जुड़े जानकार कहते है। उनका कहना है कि कोल्ड ड्रिंक्स में फ्रुक्टोज पाया जाता है जिससे आपके पेट में चर्बी जमा हो सकती है। ऐसे में जब आपके पेट पर चर्बी जमा होगी तो इससे आपको डायबिटीज और हृदय संबंधी बीमारियां के भी होने का खतरा बढ़ जाता है। यही नहीं जब आप कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन बढ़ा देते है तो इससे आपके लीवर के भी खराब होने का और लीवर डिजीज होने का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। 

कैलोरी और शुगर का सेवन और ब्लड शुगर का बढ़ना

कोल्ड ड्रिंक्स में भारी मात्रा में कैलोरी और शुगर पाए जाते है जिससे आपके सेहत पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में आप में लेप्टिन रजिस्टेंस का खतरा भी बढ़ जाता है जिससे मोटापा होना का अंदेशा और भी बढ़ जाता है। यही नहीं जो लोग कोल्ड ड्रिंक्स पीते है उन में ब्लड शुगर भी बढ़ने का खतरा ज्यादा होता है। 

यही कारण है कि लोगों को कम से कम या न के बराबर कोल्ड ड्रिंक्स पीने की सलाह दी जाती है। अगर कोई फिर भी नहीं मानता है और वे कोल्ड ड्रिंक्स पिए ही जाते है तो उन में ऊपर बताई गई समस्या हो सकती है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।) 

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब