लाइव न्यूज़ :

बच्चे नहीं पैदा कर रहे चीनी लोग?, कंडोम, गर्भनिरोधक गोलियों पर 1 जनवरी से 13 प्रतिशत वैट, नया तरीका अपना रहा बीजिंग, जीवनसाथी खोज पर अब कोई कर नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 18, 2026 17:20 IST

यह कदम ऐसे समय में आया है जब चीन ने पिछले साल एक राष्ट्रीय बाल देखभाल कार्यक्रम के लिए 90 अरब युआन (लगभग 12.7 अरब अमेरिकी डॉलर) का बजट आवंटित किया था।

Open in App
ठळक मुद्देबाल देखभाल और जीवनसाथी खोज जैसी सेवाओं पर अब भी कोई कर नहीं है।3,600 युआन (500 अमेरिकी डॉलर से अधिक) का एकमुश्त भुगतान दिया जाएगा।मैंने चीन की जनसांख्यिकी का लगभग 40 सालों तक अध्ययन किया है।

कॉलेज स्टेशनः कभी दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश रहा चीन अब कई उन एशियाई देशों में से शामिल है, जो कम जन्मदर की समस्या से जूझ रहे हैं। देश में प्रति महिला बच्चों की संख्या 1.0 होने के कारण इसे दोगुना करने के प्रयास में बीजिंग अब एक नया तरीका अपना रहा है: कंडोम, गर्भनिरोधक गोलियों और अन्य गर्भनिरोधक उपायों पर कर लगाना। एक जनवरी से, इन वस्तुओं पर 13 प्रतिशत मूल्य संवर्धित कर (वैट) लगाया गया है। इसके विपरीत, बाल देखभाल और जीवनसाथी खोज जैसी सेवाओं पर अब भी कोई कर नहीं है।

यह कदम ऐसे समय में आया है जब चीन ने पिछले साल एक राष्ट्रीय बाल देखभाल कार्यक्रम के लिए 90 अरब युआन (लगभग 12.7 अरब अमेरिकी डॉलर) का बजट आवंटित किया था। इसके तहत परिवारों को हर तीन साल या उससे कम उम्र के बच्चे के लिए लगभग 3,600 युआन (500 अमेरिकी डॉलर से अधिक) का एकमुश्त भुगतान दिया जाएगा।

“मैंने चीन की जनसांख्यिकी का लगभग 40 सालों तक अध्ययन किया है और जानता हूं कि देश की कम्युनिस्ट सरकार द्वारा जन्म दर बढ़ाने के लिए किए गये पहले के प्रयास, जिनमें जोड़ों को अधिक बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित किया गया, कामयाब नहीं रहे। मुझे नहीं लगता कि ये नए कदम जन्म दर में गिरावट को पलटने में कोई खास असर डालेंगे, जो अब दुनिया की सबसे कम जन्म दरों में से एक है।”

कई मायनों में, गर्भनिरोधक पर 13 प्रतिशत कर प्रतीकात्मक है। एक पैकेट कंडोम की कीमत लगभग 50 युआन (करीब 7 अमेरिकी डॉलर) है और गर्भनिरोधक गोलियों की एक महीने की खुराक का औसत लगभग 130 युआन (19 अमेरिकी डॉलर) है। नया कर खर्च में कोई बड़ी वृद्धि नहीं है, बल्कि हर महीने कुछ ही डॉलर का फर्क पड़ेगा।

इसे चीन में बच्चे पालने की औसत लागत से तुलना करें – जो अनुमानित रूप से 538,000 युआन (77,000 अमेरिकी डॉलर से अधिक) है और शहरी क्षेत्रों में यह लागत और भी अधिक है। छत्तीस- वर्षीय एक पिता ने एक बार बीबीसी से कहा था कि वह कीमत बढ़ने को लेकर चिंतित नहीं हैं।

उन्होंने कहा, “एक पैकेट कंडोम की कीमत शायद पांच युआन अधिक चुकानी पड़े, हो सकता है कि 10 युआन, अधिकतम 20 युआन। पूरे साल में यह बस कुछ सौ युआन ही होते हैं, जो पूरी तरह से वहन करने योग्य है।” चीन उन कई देशों में से एक है, जिन्होंने कम जन्म दर को बढ़ाने के लिए बच्चों को बढ़ावा देने वाली नीतियां अपनाई हैं, लेकिन ये नीतियां अक्सर असरदार नहीं होतीं।

टॅग्स :चीनशी जिनपिंगChina Daily
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

विश्वहाथ में हाथ, दोस्ती का साथ..., बीजिंग पहुंचे ट्रंप ने शी जिनपिंग को बताया खास दोस्त कहा- "आपका मित्र होना मेरे लिए सम्मान की बात है"

विश्वभारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान की मदद करने की बात स्वीकारने पर चीन को लगाई फटकार

विश्वनेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने भारत, चीन से लिपिलेख के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा नहीं करने को कहा, जानिए वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत

स्वास्थ्यनीम से गिलोय तक, सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये 6 चीजें