लाइव न्यूज़ :

आठ घंटे से कम नींद लेते हैं तो आप भी हो सकते हैं डिप्रेशन का शिकार

By IANS | Updated: January 5, 2018 17:45 IST

कम सोने वाले लोग अपने आस-पास होने वाली नकारात्मक चीजों से खुद को दूर नहीं रख पाते और डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं।

Open in App

ऑफिस और घर की भाग-दौड़ में अगर आप की भी नींद पूरी नहीं हो पाती तो ये खबर आपके लिए है। अगर आप आठ घंटे से कम नींद ले रहे हैं तो ये आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक है। हाल ही में हुए एक शोध के मुताबिक, आठ घंटे से कम सोने वालों में अवसाद यानी डिप्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। नियमित तौर पर नींद में बाधा पड़ने से नकारात्मक विचारों से ध्यान हटाने में मुश्किल हो सकती है। 

शोध में यह बात सामने आई है कि जो लोग भरपूर नींद नहीं सोते वो अपने आसपास के नकारात्मक विचारों से घिर जाते हैं। बिंघाम्टन विश्वविद्यालय के प्रोफेसर मेरेडिथ कोल्स ने कहा, "हमने पाया है कि लोगों के दिमाग में कुछ विचार अटक जाते हैं और उनके बढ़े हुए नकारात्मक विचार, उनके नकारात्मक उत्प्रेरकों से अलग होने को मुश्किल बना देते हैं। ऐसा माना जाता है कि ये नकारात्मक विचार लोगों में कई तरह के मनोवैज्ञानिक विकार, जैसे अवसाद व व्यग्रता (डिप्रेशन एवं एंग्जाइटी) पैदा करते हैं।" 

इस शोध का प्रकाशन जर्नल साइंसडायरेक्ट में किया गया है। इसमें लोगों की नींद लेने की अवधि के साथ नकारात्मक विचारों का मूल्यांकन किया गया। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत

स्वास्थ्यनीम से गिलोय तक, सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये 6 चीजें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट खजूर खाने के फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

स्वास्थ्यHantavirus Outbreak: हंतावायरस क्या है? लक्षण, बचाव और WHO की चेतावनी; यहाँ पढ़ें पूरी रिपोर्ट

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यस्टेरॉयड से वजन बढ़ना और जिम सप्लीमेंट्स के पीछे भाग रहे युवा?, विशेषज्ञ बोले-हृदय और उच्च रक्तचाप का खतरा?

स्वास्थ्यवेबसाइटों को क्यों चाहिए आप मानव हैं?, कैप्चा वास्तव में कैसे काम करता है?