लाइव न्यूज़ :

Ayurvedic Remedy For Gas: गैस से हैं परेशान तो आजमाएं आयुर्वेद के इन घरेलू नुस्खों को, रहेंगे हमेशा फिट

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: March 30, 2024 6:36 AM

आयुर्वेद कहता है कि हमारे शरीर में जब तक पित्त, कफ और वात का सामनजस्य बना रहता है, शरीर निरोग बना रहता है। लेकिन अगर शरीर में वात यानी गैस की समस्या हो जाए तो इंसान को रोजमर्रा की जिंदगी में काफी परेशानी होती है।

Open in App
ठळक मुद्देशरीर में वात यानी गैस की समस्या से इंसान को रोजमर्रा की जिंदगी में काफी परेशानी होती हैगैस के कारण सबसे तकलीफदेह बात होती है पेट में बनने वाली बदहजमी और खट्टे डकारगैस के इंसान का न तो काम करने में मन लगता है और न ही किसी से बात करने में

Ayurvedic Remedy For Gas: गैस, एक ऐसी समस्या है, जिसके कारण चेहरे से हंसी गायब हो जाती है। चाहते हुए भी इंसान न तो खुलकर हंस पाता है और न ही जीवन का आनंद ले पाता है। यही नहीं गैस तो दोरफा मार देती है जनाब। न छूटे तो परेशानी और कभी-कभी छूट जाए तो भी परेशानी।

आयुर्वेद कहता है कि हमारे शरीर में जब तक पित्त, कफ और वात का सामनजस्य बना रहता है, शरीर निरोग बना रहता है लेकिन अगर इनमें एक भी शरीर में असंतुलित हुए तो शरीर में तकलीफ पैदा होने लगती है। वैसे तो विकार भाव से पित्त और कफ भी बहुत महत्वपूर्ण होते हैं लेकिन आज हम बात कर रहे हैं वात यानी गैस की समस्या के बारे में।

हम कुछ भी खाएं वो पेट में जाकर गैस बनाता ही है, यही नहीं अगर हम कुछ न भी खाएं या व्रत रहें तब भी पेट में गैस बनता है। उफ्फ!... कैसे मिले इस गैस से छुटकारा। क्या इसके लिए हमें दवा लेनी चाहिए, क्या ये खतरनाक बीमारी है। क्या ये केवल हमें ही परेशान करती है। ये कुछ ऐसे प्रश्न हैं, जो अक्सर हमारे-आपके मन में उठता रहता है। तो आज हम उन्हीं सवालों से उठाएंगे पर्दा

दरअसल गैस के कारण, सबसे तकलीफदेह बात होती है पेट में बनने वाली बदहजमी और खट्टे डकार। इस कारण इंसान का न तो काम करने में मन लगता है और न ही किसी से बात करने में। सोचिए कि ऑफिस फ्लोर पर बॉस मीटिंग कर रहा हो और आपके पेट में चल रही हो गैस की जंग। गैस के कारण हो रही हो पेट और शरीर में बेचैनी। पेट फूलकर हो गया हो गुब्बारा। तो भला उस माहौल में कैसे लगेगा काम में ध्यान।

तो आज हम आपको बता रहे हैं उसी गैस को छूमंतर करने का घरेलू नुस्खा। लेकिन उससे पहले जान लेते हैं कि ये कमबख्त गैस पैदा कैसे होती है पेट में। दरअसल जब हम खट्टा, तीखा, या मसालेदार खाना खाते हैं, या देर रात तक जागते हैं, ज़्यादा फाइबर युक्त आहार लेते हैं, मसलन फल, सब्जियां, साबुत अनाज, सेम और दालें, खाने को अच्छे से चबाकर नहीं खाते हैं, शराब का सेवन करते हैं, कम पानी पीते हैं, खाने के बीच लंबा गैप करते हैं तो हमें गैस की समस्या होती है। इसे दूर करने के लिए हम कुछ घरेलू उपायों की मदद ले सकते हैं।

मसलन लहसुन को ही लें। जैसे हर घर में पाये जाने वाले लहसुन के बिना सब्जी अधूरी मानी जाती है। ठीक उसी तरह इसके उपयोग से गैस को छूमंतर किया जा सकता है। आयुर्वेद कहता है कि लहसुन भोजन को पचाने में बेहद मददगार साबित होता है और यह पेट में गैस को भी नहीं बनने देता है। लहसुन को आप कई तरह से प्रयोग में ला सकते हैं।

लहसुन को आग में भूनकर या फिर जूस बनाकर या भोजन में पकाकर सेवन किया जा सकता है। लेकिन गैस पर इसका मार सबसे घातक उस समय होता है कि जब आप सुबह उठकर दो साबुत लहसुन के दानों को छिलके उतर कर पानी के साथ सेवन करें। जिन व्यक्तियों को कब्ज की बहुत ज़्यादा समस्या होती है, उन्हें कच्चे लहसुन से बेहद आराम मिलता है।

आपको जानकर बेहद आश्‍चर्य होगा कि ग्रीस में लहसुन को बतौर प्रसाद देवताओं को अर्पित किया जाता था। वहीं वर्षों पूर्व ग्रीस के ओलंपिक खिलाड़ी अपने खेल प्रदर्शन बेहतर करने के लिए कच्चे लहसुन का सेवन किया करते थे क्योंकि ये गैस का नाश करता है और पेट हमेशा हल्का रखता है।

लहसुन में भरपूर मात्रा में फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, फॉस्फोरस, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, जिंक, कॉपर, सेलेनियम, फोलेट, विटामिन बी6, विटामिन ई, विटामिन सी, सोडियम आदि मौजूद होते हैं जो न केवल सेहत को तंदुरुस्त बनाते हैं बल्कि शरीर को कई समस्याओं से छुटकारा भी दिलाते हैं। इसके सेवन से अपच और गैस की समस्या एकदम छूमंतर हो सकती है, बशर्ते आपको रोज सुबह में उठने के बाद कच्चे लहसुन की दो कलियों का गुनगुने पानी से सेवन करना होगा।

लेकिन साथ में यह भी जान लीजिए कि लहसुन न केवल पेट की गैस को भगाता है बल्कि इसके सेवन से आप सर्दी, जुकाम, बुखार जैसी आये दिन की होने वाली परेशानियों से भी दूर रहते हैं। लहसुन से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है, जिससे तमाम तरह की होने वाली बीमारियां भी हमसे कोसों दूर रहती हैं।

अब बात करते हैं हर घर के किचन में मिलने वाली हिंग की, क्योंकि गैस की समस्या में लहसुन के बाद नंबर आता है हींग का। इसे भी गैस को दूर करने में बेहद प्रभावी माना जाता है। जी हां, आयुर्वेद मानता है कि गैस के उपचार में हींग बेहद कारगर होता है। दरअसल खाने या न खाने के कारण आपके इंटेस्टाइन में बनती है गैस, जो आसानी से बाहर निकलने का नाम नहीं लेती है। जिसके कारण पेट फूलने लगता है, दर्द और बेचैनी होने लगती है।

अगर ऐसा हो तो झटपट किचन की ओर जाएं और निकाल लें एच छोटी सी चुटकी से हिंग। इस हींग को खाने और पेट पर लगाना से पेट की गैस आसानी से रिलीज हो जाती है। याद रखें कि जब भी गैस पेट को करने लगे तंग तो चुटकी भर हींग को गुनगुने पानी के साथ लेना है और अगर गैस के कारण पेट में तेज दर्द हो रहा हो तो हींग को पानी में घोलकर उसे नाभि के पास लगा लें क्योंकि हिंग की तासीर आपके पेट को ठंडक पहुंचाएगी और इससे दर्द भी चला जाएगा।

आयुर्वेद कहता है कि हिंग के रोजाना सेवन से आपकी किडनी स्वस्थ्य रहती है। ये शरीर से विषाक्त पदार्थ को निकालने में मदद करती है। हींग को अपनी डाइट में जरूर सेवन करें, इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म भी इंप्रूव होता है।

अगर गैस की समस्या को दूर रखना है तो खाने में कटहल, बींस, अरवी, छोले, राजमा, चने और उड़द की दाल से परहेज करें। इसके अलावा दही, चावल, सोया प्रोडक्ट को अपनी थाली से दूर रखें। वहीं छांछ, नींबू, सिरका, सौंफ, लौंग, अदरक और काली मिर्च को भोजन में शामिल करें और गैस को पेट से दूर करें।

टॅग्स :आयुर्वेदहेल्थ टिप्सभोजन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यखाली पेट मेथी के बीज का पानी पीने के होते हैं कई फायदे, नियंत्रित रहता है ब्लड शुगर, वजन घटाने में मिलेगी मदद

स्वास्थ्यसिर्फ 3 नाइट शिफ्ट से बढ़ सकता है मधुमेह और मोटापे का खतरा, स्टडी में हुआ खुलासा

स्वास्थ्यदिल का दौरा: इन संकेतों से पहचानें, समय रहते करें उपाय, जानिए हार्ट अटैक के लक्षण, कारण और बचाव के तरीके

स्वास्थ्यWest Nile fever in Kerala: क्या है वेस्ट नाइल वायरस, जानें इसके लक्षण और बीमारी से बचने के तरीकों के बारे में

स्वास्थ्यव्यस्त शेड्यूल में भी शारीरिक रूप से कैसे सक्रिय रहें! ये छोटे टिप्स हैं बेहद काम के, जानिए

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यICMR ने दी दूध वाली चाय से बचने की सलाह, बताया कब पीनी चाहिए चाय और कॉफी, नई गाइडलाइन में जताई अधिक खपत पर चिंता

स्वास्थ्यबच्चों में उल्टी और दस्त को नियंत्रित करने में मदद करेंगे ये 5 फूड आइटम्स, जानें इनके बारे में

स्वास्थ्य"स्वास्थ्य के लिए अच्छे नहीं प्रोटीन पाउडर": ICMR ने किया प्रोटीन सप्लीमेंट से बचने का आग्रह, जानें क्या है कारण

स्वास्थ्यWorld Lupus Day May 10, 2024: समय रहते करा लें इलाज!, ल्यूपस के मरीज जी सकते हैं सामान्य जीवन, आखिर क्या है, ये है लक्षण 

स्वास्थ्यRebecca Syndrome: अपने एक्स पार्टनर को भूल नहीं पा रहे आप, रोज सोशल मीडिया पर करते हैं चेक तो हो जाए सावधान, हो सकती है ये गंभीर बीमारी