लाइव न्यूज़ :

Ayurveda For The Heart: हृदय को स्वस्थ रखने वाली 3 गुणकारी औषधियों के बारे में जानिए, रोजाना सेवन से रहिये निरोग

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: February 22, 2024 6:59 AM

भारत की मूल चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद रोग के गहरे मूल कारण की पहचान करके उसका इलाज करता है। आयुर्वेदिक उपचार की मदद से हृदय संबंधी समस्याओं को ठीक किया जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत की मूल चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद रोग के मूल कारण की पहचान करके उसका इलाज करता हैआयुर्वेदिक उपचार की मदद से हृदय संबंधी समस्याओं को ठीक किया जा सकता हैआयुर्वेद में हृदय रोगों को रोकने और ठीक करने के लिए कई जड़ी-बूटियों के बारे में बताया गया है

Ayurveda For The Heart: मनुष्य के आधुनिक जीवन में मनोरंजन और आराम के कई साधन मौजूद है लेकिन साथ ही इस युग में तनाव भी उतना ही प्रभावी है। यही कारण है कि आधुनिक परिवेश में शांतिपूर्ण मन और स्वस्थ जीवनशैली की उम्मीद करना लगभग असंभव सा लगता है। मनुष्य को सामान्य बीमारियों को रोकने और स्वस्थ जीवन जीने के लिए शरीर के मुख्य अंग यानी हृदय का गहन ज्ञान होना अति आवश्यक है।

दरअसल हमारा हृदय एक मांसपेशीय अंग है, जो एक इंजन की तरह काम करता है और हमारे रक्त को पंप करता है, जिससे हमारा मानव शरीर चलता है। हमारे हृदय में दो कक्ष होते हैं जो ऑक्सीजन युक्त रक्त को ऑक्सीजन रहित रक्त से अलग करते हैं और हर बार जब हम सांस लेते हैं तो हृदय के वाल्व खुलते और बंद होते हैं।

ऐसी कई हृदय संबंधी बीमारियां हैं, जो रक्त वाहिका और हृदय संबंधी समस्याओं के कारण होती हैं जैसे रक्त वाहिका में लचीलेपन की कमी, रुकावट, धमनियों में वसा का जमा होना।

आधुनिक चिकित्सा प्रणाली हृदय की समस्याओं के इलाज के लिए कई तरह की शल्य चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं वहीं दूसरी ओर भारत की मूल चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद रोग के गहरे मूल कारण की पहचान करके उसका इलाज करता है। हृदय रोगों का सबसे अच्छा इलाज आयुर्वेद नामक समग्र दृष्टिकोण को अपनाने का है, जो महान भारतीय विरासत का हिस्सा है।

आयुर्वेद न केवल प्राचीन सिद्धांत पर आधारित है बल्कि कई शोधकर्ताओं ने समय -समय पर इसमें दक्षता लाने के लिए कई कार्य किये हैं, जिसने साबित किया है कि आयुर्वेदिक उपचार की मदद से हृदय संबंधी समस्याओं को ठीक किया जा सकता है।

चूंकि आयुर्वेद उपचार के लिए प्राकृतिक जड़ी-बूटियों पर विश्वास करता है, इसलिए हम यहां उन्हीं अवयवों का जिक्र कर रहे हैं, हृदय रोग में उपचार के लिए हमारे आसपास उपलब्ध हैं। आयुर्वेद द्वारा हृदय रोगों को रोकने और ठीक करने के लिए जो उपाय दिए गए हैं, वो इस प्रकार हैं-

त्रिफला (Triphala): त्रिफला आवंला, बिभीतकी और हरीतकी नाम की तीन जड़ी-बूटियों के मिश्रण से बनता है। त्रिफला हमारे रक्त में वसा के स्तर और उच्च कोलेस्ट्रॉल को कम करने में बहुत सहायक होता है और हृदय को स्वस्थ रखता है।

अश्वगंधा (Ashwagandha): यह हमारे दिमाग और शरीर से तनाव कम करने और हृदय की मांसपेशियों को ताकत प्रदान करने वाली एक अद्भुत जड़ी बूटी है। इसके उपयोग से मनुष्य सदैव निरोगी रहता है।

च्यवनप्राश (Chaywanprash): यह विभिन्न जड़ी-बूटियों जैसे चीनी, शहद, घी, आंवला, जैम, तिल का तेल, जामुन सहित कई दुर्लभ जड़ी-बूटियाँ और विभिन्न मसालों के मिश्रण से बनता है। च्यवनप्राश एक ऐसा हर्बल जैम है, जो हृदय की मांसपेशियों को मजबूत करता है और हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

ये तीनों आयुर्वेदिक तत्व हृदय समस्याओं के लिए रामबाण माने जाते हैं और सबसे बड़ी बात है कि यह बेहद आसानी से सभी को सुलभ हो जाते हैं। इन तीन के अलावा लहसुन, अदरक, हल्दी, केसर, अर्जुन, गुग्गुल आदि जड़ी-बूटियां हृदय रोगों के लिए बेहद कारगर हैं और हृदय रोग का पूर्ण इलाज प्रदान करती हैं।

टॅग्स :हार्ट अटैक (दिल का दौरा)Health and Education Department
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यदिल का दौरा: इन संकेतों से पहचानें, समय रहते करें उपाय, जानिए हार्ट अटैक के लक्षण, कारण और बचाव के तरीके

स्वास्थ्यHeart: ....कहीं ये दिल जीना हराम न कर दे!, नए शोध में कई खुलासे, पढ़िए रिपोर्ट और हो जाएं सतर्क

स्वास्थ्यchia seeds: क्या आप भी नाश्ते में खाते हैं चिया सीड्स! फायदे और नुकसान दोनों जान लीजिए

बॉलीवुड चुस्कीक्या श्रेयस तलपड़े को कोविड वैक्सीन के कारण आया हार्ट अटैक? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई

भारतWatch: जिम में वॉर्मअप करते समय शख्स को आया हार्ट अटैक, मौके पर हुई मौत, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यICMR guidelines: रिफाइंड तेल को दोबारा गर्म करना हो सकता है बेहद खतरनाक, कैंसर जैसी बीमारी का खतरा, आईसीएमआर ने किया आगाह

स्वास्थ्यYellow Fever: क्या है येलो फीवर? कैसे होता है ये? जानिए इसके लक्षण और बचने के तरीके

स्वास्थ्यस्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है जायफल, जानें इस सुपरफूड के 5 फायदों के बारे में

स्वास्थ्यICMR ने दी दूध वाली चाय से बचने की सलाह, बताया कब पीनी चाहिए चाय और कॉफी, नई गाइडलाइन में जताई अधिक खपत पर चिंता

स्वास्थ्यखाली पेट मेथी के बीज का पानी पीने के होते हैं कई फायदे, नियंत्रित रहता है ब्लड शुगर, वजन घटाने में मिलेगी मदद