लाइव न्यूज़ :

सावधान! इन जगहों पर नंगे पैर चलने से बचें, जानें Barefoot Walking के चौंकाने वाले हेल्थ फायदे-नुकसान

By आजाद खान | Updated: August 26, 2022 17:09 IST

एक्सपर्ट्स के अनुसार, नंगे पैर जमीन पर चलने से कोलेस्ट्रोल की समस्या दूर होती है। यही नहीं इससे आपका तनाव भी कम होता है।

Open in App
ठळक मुद्देनंगे पैर जमीन पर चलने से सेहत को कई फायदे मिलते है। इससे शरीर को नुकसान भी होता है। यही कारण है कि जानकार कुछ जगहों पर नंगे पैर चलने से लोगों को मना करते है।

Walking Barefoot: नंगे पैर जमीन पर चलना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इससे आपको शारीरिक और मानसिक भायदे मिलते है। बचपन में हम नंगे पैर चला करते थे लेकिन जब बड़े हुए तो हम अपनी सुविधा के अनुसार जूते और चप्पल पहनने लगे। ऐसे में हम अब नंगे पैर नहीं चलते है जिस कारण हमें इसके लाभ नहीं मिल पाते है। 

जब हम नंगे पैर जमीन पर चलते है तो हमारे पैरों की स्किन धरती से जुड़ जाती है। इस कारण हमारे शरीर को कई लाभ मिलता है। जिस तरह से नंगे पैर चलने से हमें इसका लाभ मिलता है, उसी तरीके से इसके कुछ नुकसान भी है। ऐसे में आइए नंगे पैर चलने के फायदे और नुकसान के बारे में जान लेते है। 

नंगे पैर चलने के फायदे (Walking Barefoot Benefits)

स्टाइलक्रेज़ के मुताबिक, नंगे पैर चलने पर सेहत को कई फायदे मिलते है। ऐसा करने से आप अपने आपको नेचर से जुड़ा हुआ महसूस करते हो। यही नहीं अगर आप दिन भर नंगे पैर चलते है तो इससे आपके पैरों के सूजन के साथ शरीर का सूजन भी कम होता है। 

जो लोग नंगे पैर जमीन पर चलते है उनमें कोलेस्ट्रोल की समस्या कम हो जाती है, साथ में उनके अन्दर से तनाव की समस्या भी दूर हो जाती है। 

इससे आपकी इम्यूनिटी मजबूत होती है और आपका पुराने से पुराना दर्द भी दूर होता है। अगर आप में नींद की समस्या है तो वह भी  नंगे पैर चलने से दूर हो सकती है। 

नंगे पैर चलने के नुकसान (Walking Barefoot Disadvantages)

जिस तरीके से नंगे पैर चलने के कई फायदे है उसी तरीके से इसके कुछ नुकसानात भी है। ऐसा करने से आपमें इन्फेक्शन होने का खतरा बना रहता है। यही नहीं आपके द्वारा नंगे पैर चलने से आपमें हुकवर्म इंफेक्शन जैसी समस्या भी होने की संभावना ज्यादा बन जाती है। 

ऐसे में लोगों को यह सलाह दी जाती है वे स्विमिंग पूल, लॉकर रूम, जिम और बीच जैसी जगह पर नंगे पैर चलने से बचें। यहां पर खतरा ज्यादा रहता है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :हेल्थ टिप्सMental Healthफिटनेस टिप्सवीमेन हेल्थ टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब