लाइव न्यूज़ :

क्या दिल के स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं अंडे का सेवन? रिपोर्ट में जानिए इसका जवाब

By मनाली रस्तोगी | Published: June 10, 2022 2:30 PM

रिसर्च में इस बात की भी पुष्टि की गई है कि अंडे में ल्यूटिन और जेक्सैंथिन (आंखों के लिए अच्छे होते हैं ये पोषक तत्व), कोलीन और और विभिन्न विटामिन (ए, बी व डी) जैसे कई स्वस्थ पोषक तत्वों से भरपूर होता है। एक अंडे में विटामिन ए की 270 अंतरराष्ट्रीय इकाइयां (आईयू) और विटामिन डी की 41 आईयू होती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइंसान के शरीर में लिवर द्वारा ज्यादातर कोलेस्ट्रॉल जाता है।अंडे में सैचुरेटेड फैट की बात करें तो इसमें करीब यह 1.5 ग्राम ही होता है।

नई दिल्ली: प्रोटीन और विटामिन के लिए लोग अंडे का सेवन करते हैं। एक अंडे में करीब 78 कैलोरी होती है, जिसकी वजह से इसे सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। हालांकि, कई लोग ऐसे भी हैं, जिनका मानना है कि अंडे की जर्दी दिल की बीमारियों के रिस्क को बढ़ाने का काम करती है। दरअसल, अंडे की जर्दी कोलेस्ट्रॉल से भरपूर होती है, जिसके कारण काफी लोगों को लगता है कि इससे दिल की बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। मगर ऐसा नहीं है। 

हार्वर्ड हेल्थ पब्लिशिंग की एक रिपोर्ट ये ये पता चला है कि किसी भी व्यक्ति के कोलेस्ट्रॉल लेवल पर अंडे के सेवन से कोई असर नहीं पड़ता। इंसान के शरीर में लिवर द्वारा ज्यादातर कोलेस्ट्रॉल जाता है। ये किसी व्यक्ति द्वारा खाए जाने वाले कोलेस्ट्रॉल से नहीं आता है। रिपोर्ट के मुताबिक, व्यक्ति के खाने में से सैचुरेटेड फैट और ट्रांस फैट द्वारा कोलेस्ट्रॉल बनाने के लिए लिवर स्टिमुलेट होता है। लिवर डाइट्री कोलेस्ट्रॉल के लिए स्टिमुलेट नहीं होता है। ऐसे में जब भी दिल के स्वास्थ्य पर इसके असर की बात आती है तो इसमें अंडे में मौजूद कोलेस्ट्रॉल की कोई भूमिका नहीं होती है। 

वहीं, अंडे में सैचुरेटेड फैट की बात करें तो इसमें करीब यह 1.5 ग्राम ही होता है। रिपोर्ट में ये बताया गया है कि कई स्टडीज में इस बात के पुख्ता सबूत मिले हैं कि अधिकतर लोगों के लिए एक अंडे में पाए जाने वाला कोलेस्ट्रॉल सुरक्षित होता है। इनमें से कई स्टडी तो हार्वर्ड मेडिकल स्कूल में ही हुई हैं। वहीं, रिपोर्ट में ये भी कहा गया है "ये सभी वो स्टडीज हैं जिनमें रोजाना एक अंडा खाने वाले लोगों में हार्ट अटैक, स्ट्रोक या अन्य हार्ट डिजीज की उच्च दर नहीं पाई गई है।"

रिसर्च में इस बात की भी पुष्टि की गई है कि अंडे में ल्यूटिन और जेक्सैंथिन (आंखों के लिए अच्छे होते हैं ये पोषक तत्व), कोलीन और और विभिन्न विटामिन (ए, बी व डी) जैसे कई स्वस्थ पोषक तत्वों से भरपूर होता है। एक अंडे में विटामिन ए की 270 अंतरराष्ट्रीय इकाइयां (आईयू) और विटामिन डी की 41 आईयू होती हैं। अंडे में लगभग 6 ग्राम प्रोटीन और 72 कैलोरी होती है। 

टॅग्स :अंडाResearch Center
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टGurugram Women Dead Body: 'अंडा करी की भूख ने बनाया हैवान', हथौड़े और बेल्ट से पीटकर ले ली लिव-इन पार्टनर की जान

स्वास्थ्यWorld Egg Day 2023: अंडे में छुपा है हेल्दी लाइफ का राज, जानिए इसके अद्भुत फायदे

स्वास्थ्यपनीर या अंडा: किसमें होता है अधिक प्रोटीन, जानिए इन्हें अपने आहार में कैसे शामिल करें?

भारतब्लॉग: छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने की दिशा में कदम

भारतISRO's GSLV-F12 mission: स्वदेशी नेविगेशन सैटेलाइट NVS-01 लॉन्च

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यदिल का दौरा: इन संकेतों से पहचानें, समय रहते करें उपाय, जानिए हार्ट अटैक के लक्षण, कारण और बचाव के तरीके

स्वास्थ्यWest Nile fever in Kerala: क्या है वेस्ट नाइल वायरस, जानें इसके लक्षण और बीमारी से बचने के तरीकों के बारे में

स्वास्थ्यव्यस्त शेड्यूल में भी शारीरिक रूप से कैसे सक्रिय रहें! ये छोटे टिप्स हैं बेहद काम के, जानिए

स्वास्थ्यबच्चों में उल्टी और दस्त को नियंत्रित करने में मदद करेंगे ये 5 फूड आइटम्स, जानें इनके बारे में

स्वास्थ्य"स्वास्थ्य के लिए अच्छे नहीं प्रोटीन पाउडर": ICMR ने किया प्रोटीन सप्लीमेंट से बचने का आग्रह, जानें क्या है कारण