लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट के बीच भारत में आया अफ्रीकी स्वाइन फ्लू, असम में मारे गए 2,500 सूअर, जानें इसके संकेत, लक्षण और बचाव

By उस्मान | Updated: May 4, 2020 10:39 IST

African swine flu मनुष्य के लिए कितना खतरनाक है क्या यह कोरोना वायरस से जुड़ा है?

Open in App

चीन से महामारी बनकर निकले  कोरोना वायरस का प्रकोप भारत में अभी थमा नहीं कि एक और विदेशी बीमारी ने दस्तक दे दी है। इस नई बीमारी का नाम 'अफ्रीकी स्वाइन फ्लू' (African swine flu) बताया जा रहा है। असम में इसका पहला मामला सामने आया है। असम सरकार ने कहा कि राज्य में अफ्रीकी स्वाइन फ्लू का पहला मामला पाया गया है और इससे 306 गांवों में 2,500 से अधिक सूअर मारे जा चुके हैं। 

क्या कोरोना से जुड़ा है अफ्रीकी स्वाइन फ्लू

असम के पशुपालन और पशु चिकित्सा मंत्री अतुल बोरा ने कहा कि बताया कि इस बीमारी का कोविड-19 से कोई लेना-देना नहीं है। बोरा ने कहा, 'राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान (एनआईएचएसएडी) भोपाल ने पुष्टि की है कि यह अफ्रीकी स्वाइन फ्लू (एएसएफ) है।

देश में अफ्रीकी स्वाइन फ्लू का पहला मामला

उन्होंने कहा बताया कि केंद्र सरकार ने हमें बताया है कि यह देश में इस बीमारी का पहला मामला है। राज्य सरकार केंद्र से मंजूरी होने के बाद भी तुरंत सूअरों को मारने के बजाय इस घातक संक्रामक बीमारी को फैलने से रोकने के लिए कोई अन्य रास्ता अपनाएगी। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा 2019 की गणना के अनुसार सुअरों की कुल संख्या करीब 21 लाख थी लेकिन अब यह बढ़कर करीब 30 लाख हो गई है।

अफ्रीकी स्वाइन फ्लू क्या है What is African swine flu)

यूनाइटेड स्टेट डिपार्टमेंट ऑफ़ एग्रीकल्चर (यूएसडीए) के अनुसार, अफ्रीकी स्वाइन फ्लू एक अत्यधिक संक्रामक और घातक वायरल बीमारी है जो सभी उम्र के घरेलू और जंगली सूअरों को प्रभावित करती है। एएसएफ मानव स्वास्थ्य के लिए खतरा नहीं है और इसे सूअरों से मनुष्यों में प्रेषित नहीं किया जा सकता है। 

यह एक विनाशकारी और जानलेवा बीमारी है। इस बीमारी का कोई इलाज या टीका उपलब्ध नहीं है। इस बीमारी को रोकने का एकमात्र तरीका सभी प्रभावित झुंड को हटाना है।

एएसएफ दुनिया भर के देशों में पाया जाता है, खासकर उप-सहारा अफ्रीका में। हाल ही में, यह चीन, मंगोलिया और वियतनाम के साथ-साथ यूरोपीय संघ के कुछ हिस्सों में फैल गया है। यह संयुक्त राज्य में कभी नहीं पाया गया है।

अफ्रीकी स्वाइन फ्लू के संकेत और लक्षण (signs and symptoms of ASF)

अफ्रीकी स्वाइन फ्लू के संकेत और लक्षणों में तेज बुखार, भूख में कमी, कमजोरी, त्वचा पर लाल धब्बे या घाव बनना, दस्त, उल्टी, खांसी और सांस लेने मे तकलीफ होना शामिल हैं। ऐसे संकेत दिखने पर आपको तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए। इनमें से कुछ लक्षण कोरोना वायरस, सामान्य फ्लू की तरह है। इसलिए आपको और ज्यादा सतर्क होने की जरूरत है।  

क्या अफ्रीकी स्वाइन फ्लू इंसानों में भी फैलता है?

एएसएफ मनुष्यों को प्रभावित नहीं करता है और इसलिए अमेरिकी कृषि विभाग इसे एक सार्वजनिक स्वास्थ्य खतरा नहीं मानता है। यह केवल सूअरों को प्रभावित करने वाला एक वायरल रोग है। सूअर के मांस के संपर्क के माध्यम से एएसएफ को मनुष्यों तक नहीं पहुंचाया जा सकता है।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ) 

टॅग्स :कोरोना वायरसस्वाइन फ्लूहेल्थ टिप्सअसम
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत

स्वास्थ्यनीम से गिलोय तक, सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये 6 चीजें

भारतगुवाहाटी में लॉन्च हुई भारत की पहली AI-पावर्ड बैंक ब्रांच

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यस्टेरॉयड से वजन बढ़ना और जिम सप्लीमेंट्स के पीछे भाग रहे युवा?, विशेषज्ञ बोले-हृदय और उच्च रक्तचाप का खतरा?

स्वास्थ्यवेबसाइटों को क्यों चाहिए आप मानव हैं?, कैप्चा वास्तव में कैसे काम करता है?