लाइव न्यूज़ :

FIFA कार्यकारी परिषद के लिए चुने जाने वाले पहले भारतीय बने प्रफुल्ल पटेल

By भाषा | Updated: April 6, 2019 17:02 IST

पटेल के नेतृत्व में भारत ने फीफा अंडर-17 विश्व कप की सफल मेजबानी की जिसकी काफी प्रशंसा हुई। इसके बाद भारत ने 2020 में फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप की मेजबानी करने के लिए दावेदारी हासिल की है। परिषद के लिए पटेल के अलावा अल- मोहन्नदी (कतर), खालिद अवाद अल्तेबिती (सऊदी अरब), मारियानो वी. अरनेटा जूनियर (फिलीपीन), चुंग मोंग ग्यु (कोरिया), दू झोकाई (चीन), मेहदी ताज (ईरान) और कोह्जो तशिमा (जापान) ने उम्मीदवारी जताई थी।

Open in App

अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल शनिवार को फीफा कार्यकारी समिति के सदस्य चुने गये। इस परिषद में चुने जाने वाले पहले भारतीय बने पटेल के पक्ष में 46 में से 38 मत पड़े। एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) की ओर से पांच सदस्यों को फीफा परिषद के लिए चुना गया है, जिसमें एएफसी के अध्यक्ष और एक महिला सदस्य भी शामिल हैं।

कुआलालंपुर में शनिवार को एएफसी के 29वीं कांग्रेस के दौरान यह चुनाव हुये। सदस्यों का चयन 2019 से 2023 तक के चार साल के कार्यकाल के लिए हुआ है। फीफा के लिए चुने जाने के बाद पटेल ने कहा, ‘‘ मैं इसके लिए काफी कृतज्ञ हूं। मैं एएफसी के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मुझे इस पद के लिए उपयुक्त समझा।

फीफा परिषद के सदस्य के रूप में मेरी जिम्मेदारी बहुत बड़ी है। मैं न केवल अपने देश का बल्कि पूरे महाद्वीप का प्रतिनिधित्व करूंगा। एशिया में फुटबॉल की तेजी से विकास के लिए मुझ पर भरोस जताने लिए आप सभी का धन्यवाद।’’ इस मौके पर पटेल के साथ एआईएफएफ के महासचिव कुशल दास और वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुब्रत दत्ता भी मौजूद थे।

दत्ता ने कहा, ‘‘ पटेल की जीत ‘भारतीय फुटबॉल के लिए बड़ी उपलब्धि’’ है। पटेल को बधाई, वह इस सम्मान के पूरी तरह से हकदार हैं। उनके नेतृत्व ने भारतीय फुटबॉल को अधिक ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। फीफा परिषद के सदस्य के रूप में उनकी उपस्थिति से एशियाई फुटबाल को काफी फायदा होगा।’’

पटेल के नेतृत्व में एआईएफएफ को मनीला में 2014 में एएफसी वार्षिक पुरस्कारों में जमीनी स्तर पर फुटबाल को बढ़वा देने के लिए ‘ एएफसी के प्रेसिडेंशियल एवार्ड’ से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2016 में एएफसी ने एआईएफएफ को सर्वश्रेष्ठ विकासशील सदस्य संघ के लिए पुरस्कार दिया था।’’

पटेल के नेतृत्व में भारत ने फीफा अंडर-17 विश्व कप की सफल मेजबानी की जिसकी काफी प्रशंसा हुई। इसके बाद भारत ने 2020 में फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप की मेजबानी करने के लिए दावेदारी हासिल की है। परिषद के लिए पटेल के अलावा अल- मोहन्नदी (कतर), खालिद अवाद अल्तेबिती (सऊदी अरब), मारियानो वी. अरनेटा जूनियर (फिलीपीन), चुंग मोंग ग्यु (कोरिया), दू झोकाई (चीन), मेहदी ताज (ईरान) और कोह्जो तशिमा (जापान) ने उम्मीदवारी जताई थी।

इससे पहले शेख सलमान बिन इब्राहिम अल खलीफा को एएफसी का दोबारा अध्यक्ष चुना गया। उनका चार साल का नया कार्यकाल 2023 तक रहेगा। शेख सलमान इस पद पर 2013 से बने हुए है और इस बार उनकी उम्मीदवारी को चुनौती देने वाला कोई नहीं था।

टॅग्स :फीफाफीफा विश्व कपइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका