लाइव न्यूज़ :

पहले चोट फिर कोरोना की बाधा, मैदान पर वापसी को बेताब स्टार फुटबॉलर पॉल पोग्बा

By भाषा | Updated: April 12, 2020 11:48 IST

Paul Pogba: मैनचेस्टर यूनाइटेड के मिडफील्डर पॉल पोग्बा को मैदान पर वापसी का बेसब्री से इंतजार है, जो इस सीजन में केवल आठ ही मैच खेल पाए हैं

Open in App
ठळक मुद्देअब मैं लगभग फिट हूं और टीम के साथ पूर्ण अभ्यास और खेलने के बारे में सोच रहा हूं: पोग्बापॉल पोग्बा 26 दिसंबर के बाद से कोई मैच नहीं खेल पाए हैं, इस सीजन में खेले केवल 8 मैच

लंदन: मैनचेस्टर यूनाइटेड के स्टार फुटबॉलर पॉल पोग्बा ने कहा कि वह लंबे समय तक बाहर रहने के बाद अब मैदान पर वापसी के लिये बेताब हैं। फ्रांस की विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे पोग्बा इस सत्र में यूनाइटेड की तरफ से केवल आठ मैच ही खेल पाये हैं।

टखने की चोट के कारण उन्हें दिसंबर में ही बाहर होना पड़ा था और बाद में कोरोना वायरस के कारण खेल गतिविधियां ठप पड़ गईं। पोग्बा ने यूनाइटेड पोडकास्ट में कहा, ‘‘मैंने अभ्यास शुरू कर दिया है। मैं लंबे समय तक बाहर रहकर परेशान हो गया हूं। अब मैं लगभग फिट हूं और टीम के साथ पूर्ण अभ्यास और खेलने के बारे में सोच रहा हूं।’’

पोग्बा 26 दिसंबर के बाद कोई मैच नहीं खेल पाये हैं। उन्होंने कहा, ‘‘आप बुरा सोचते हैं लेकिन मैंने अपने करियर में कभी ऐसा नहीं सोचा, मैं चीजों को हमेशा सकारात्मक तौर पर लेता हूं। इससे मेरी वापसी की बेताबी अधिक बढ़ जाती है। और हां इससे यह भी पता चलता है कि मैं फुटबॉल को कितना चाहता हूं।’’ 

 

टॅग्स :फुटबॉलकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका