लाइव न्यूज़ :

बार्सिलोना छोड़ पेरिस सेंट जर्मेन से जुड़े लियोनेल मेसी, तीन अरब रुपये की सैलरी, जानें किस मामले नेमार से रहेंगे पीछे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 11, 2021 14:36 IST

Lionel Messi Move To PSG: दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएससी) के साथ जुड़े। मेसी को सालाना लगभग 35 मिलियन यूरो (लगभग तीन अरब रुपये) मिलेगा।

Open in App
ठळक मुद्देपीएसजी के कोच मौरिसियो पोचेटिनो बार्सीलोना से अलग होने के बाद मेसी के संपर्क में थे।मेसी के पिता एवं एजेंट जॉर्ज ने भी पुष्टि की कि पीएसजी से जुड़े हैं।अर्जेंटीना के 34 साल के लियोनेल मेसी ने पीएसजी के साथ दो साल का करार किया है।

Lionel Messi Move To PSG: लियोनेल मेसी ने आखिरकार मंगलवार की रात को अपने बहुप्रतीक्षित पेरिस सेंट-जर्मेन अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। खबरों के मुताबिक अर्जेंटीना के इस 34 साल के खिलाड़ी मेसी ने पीएसजी के साथ दो साल का करार किया है, जिसे आगे बढ़ाने का भी विकल्प है।

फ्रेंच क्लब ने बयान में कहा कि अर्जेंटीना के 34 वर्षीय स्टार इस सत्र से खेलना शुरू करेंगे। मेसी ने कहा, "मैं पेरिस सेंट-जर्मेन में अपने करियर का एक नया अध्याय शुरू करने के लिए उत्साहित हूं।" मैं क्लब और प्रशंसकों के लिए कुछ खास बनाने में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध हूं और पिच पर कदम रखने के लिए उत्सुक हूं।

नेमार से कम होगा मेसी का वेतन

अपने करियर के शुरू से लेकर अब तक बार्सिलोना की तरफ से खेलने वाले लियोनेल मेसी अपने नये क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) से जुड़ गये हैं जहां उन्हें अपने दोस्त और स्टार स्ट्राइकर नेमार से कम वेतन मिलेगा। अर्जेंटीना के 34 वर्षीय फारवर्ड मेस्सी ने मंगलवार को पीएसजी के साथ दो साल का करार किया।

इसमें तीसरे साल का विकल्प भी रखा गया है। पीएसजी शनिवार को स्ट्रासबोर्ग के खिलाफ मैच से पहले पार्क डेस प्रिंसेस स्टेडियम में 50 हजार दर्शकों के सामने मेसी का परिचय कराएगा। मेसी ने रविवार को बार्सिलोना से अश्रुपूर्ण विदाई ली थी। उनका कुल वेतन 35 मिलियन यूरो (लगभग तीन अरब रुपये) होगा जो नेमार (37 मिलियन यूरो यानि लगभग तीन अरब 22 करोड़ रुपये) से कम है।

मेसी के आने से पीएसजी के पास अब दुनिया का सबसे मजबूत आक्रमण हो गया है। उसके आक्रमण में अब मेस्सी, नेमार, अर्जेंटीना के एंजेल डि मारिया और फ्रांस के स्टार स्ट्राइकर काइलन एमबापे शामिल हैं। मेस्सी ने कहा, ‘क्लब से जुड़ा सब कुछ फुटबॉल की मेरी अपेक्षाओं से मेल खाता है। मैं क्लब और प्रशंसकों के लिये कुछ विशेष हासिल करने में मदद करने के लिये प्रतिबद्ध हूं।’

टॅग्स :लियोनेल मेसीक्रिस्टियानो रोनाल्डो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

क्रिकेटक्या मेस्सी ICC T20I वर्ल्ड कप 2026 के लिए मुंबई आएंगे? जय शाह ने वानखेड़े में IND बनाम USA मैच के लिए किया इनवाइट

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

भारतLionel Messi's India Tour 2025: राजनीति नहीं, समुचित उपाय से थमेंगे मैदानों पर हादसे और हंगामे

भारतLionel Messi India Tour: मुंबई में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, वानखेड़े और ब्रेबोर्न स्टेडियम में पार्किंग बंद; जानें रूट

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका