लाइव न्यूज़ :

ISL ने किया छह मैचों के कार्यक्रम में बदलाव, जानिए कब होंगे कौन से मैच

By भाषा | Updated: December 29, 2019 15:26 IST

ISL Fixture: इंडियन सुपर लीग ने अपने छह मैचों के कार्यक्रमों में बदलाव का ऐलान करते हुए नया कार्यक्रम जारी किया है

Open in App
ठळक मुद्देइंडियन सुपर लीग ने अपने छह मैचों के कार्यक्रम में किया बदलावइनमें से एक मैच CAA के विरोध प्रदर्शनों की वजह से हुआ था स्थगित

नई दिल्ली: इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) ने विभिन्न कारणों से 2019-20 सत्र के लिए छह मैचों के कार्यक्रम में बदलाव किया है। आईएसएल की वेबसाइट पर जारी बयान के मुताबिक 12 दिसंबर को संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के विरोध में हुए प्रदर्शन के कारण गुवाहाटी में नार्थ ईस्ट यूनाइटेड एफसी और चेन्नइयिन एफसी का मैच नहीं खेला जा सका था।

इस मुकाबले को अब 25 फरवरी को इंदिरा गांधी एथलेटिक्स स्टेडियम में खेला जाएगा। नार्थ ईस्ट यूनाइटेड के एक अन्य मैच की तारीख में भी बदलाव किया गया है। जमशेदपुर एफसी के खिलाफ दो जनवरी को खेला जाने वाला मुकाबला अब 10 फरवरी को खेला जाएगा क्योंकि दो जनवरी से 22 जनवरी तक इस स्टेडियम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन होगा।

आयोजकों ने पहले जारी कार्यक्रम में सात फरवरी को खेले जाने वाले चेन्नइयिन एफसी एवं बेंगलुरु एफसी के मुकाबले को नौ फरवरी को कराने का फैसला किया है जबकि पहले नौ फरवरी को खेला जाने वाला नार्थईस्ट यूनाइटेड और केरल ब्लास्टर्स एफसी का मुकाबला अब सात फरवरी को खेला जाएगा।

इसी तरह हैदराबाद और जमशेदपुर का मैच 12 की जगह 13 फरवरी जबकि एफसी गोवा और मुंबई सिटी के 13 फरवरी वाले मुकाबले को 12 फरवरी को खेला जाएगा। 

टॅग्स :आईएसएलफुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका