लाइव न्यूज़ :

सुनील छेत्री का खुलासा, IPL में इस टीम की ओर से चाहते हैं खेलना

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: March 21, 2020 20:44 IST

क्रिस्टियाना रोनाल्डो के बाद सक्रिय खिलाड़ियों में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दूसरे सबसे ज्यादा गोल करने वाले छेत्री इस समय इंडियन सुपर लीग में बेंगलुरु एफसी के लिए खेलते हैं।

Open in App

भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री के मुताबिक अगर उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग में खेलना पड़े, तो वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की फ्रेंचाइजी से जुड़ना चाहेंगे। सुनील छेत्री ने एक फैन के ट्वीट पर इसका जवाब दिया है।

इस फैन ने सुनील छेत्री से पूछा कि अगर उन्हें आईपीएल में मौका मिले तो वह कि फ्रेंचाइजी की तरफ से खेलना पसंद करेंगे? इस पर छेत्री ने जवाब दिया, ''मैं बेंगलुरु का हूं, और इसी बात में आपके सवाल का जवाब छिपा है।''

क्रिस्टियाना रोनाल्डो के बाद सक्रिय खिलाड़ियों में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दूसरे सबसे ज्यादा गोल करने वाले छेत्री इस समय इंडियन सुपर लीग में बेंगलुरु एफसी के लिए खेलते हैं, उन्होंने मोहन बागान और एटीके के विलय की प्रशंसा की और कहा कि यह अच्छा करार था।

भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने कुछ वक्त पहले कहा था कि उन्होंने अभी फैसला नहीं किया है कि वह कब संन्यास लेंगे, हालांकि देश के लिये वह ज्यादा मैच नहीं खेलेंगे। 35 साल के छेत्री ने हाल में कहा था कि राष्ट्रीय टीम के साथ खेलने के लिये उनके पास ज्यादा मैच नहीं बचे हैं इसलिये वह खुद के लिए लंबे समय का लक्ष्य निर्धारित नहीं करेंगे।

टॅग्स :सुनील छेत्रीइंडियाक्रिस्टियानो रोनाल्डोट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका