लाइव न्यूज़ :

पूर्व भारतीय गोलकीपर भास्कर मैती का निधन, एशियाई खेलों में किया था देश का प्रतिनिधित्व

By भाषा | Updated: August 19, 2020 21:58 IST

मैती ने बैंकॉक 1978 एशियाई खेलों के दौरान इराक के खिलाफ भारत का प्रतिनिधित्व किया था...

Open in App

भारत के पूर्व गोलकीपर भास्कर मैती का नवी मुंबई अस्पताल में बुधवार को मस्तिष्क रक्तस्राव के कारण निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे। मैती के परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है।

उनके पारिवारिक मित्र शशिकांत प्रसाद ने कहा, ‘‘उनका (मैती) वाशी में एमजीएम अस्पताल में शाम करीब छह बजे मस्तिष्क रक्तस्राव के बाद निधन हो गया। ’’

मैती ने बैंकॉक 1978 एशियाई खेलों के दौरान इराक के खिलाफ भारत का प्रतिनिधित्व किया था। वह संतोष ट्राफी में महाराष्ट्र के लिये 1975 से 1979 तक खेले थे। वह 1974 से 1980 तक मफतलाल स्पोर्ट्स क्लब और 1981 से 1982 तक राष्ट्रीय कैमिकल्स एवं फर्टीलाइजर्स (आरसीएफ) की ओर से खेले थे। संन्यास के बाद वह आरसीएफ फुटबॉल टीम के कोच बन गये थे।

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने मैती के निधन पर दुख प्रकट किया। उन्होंने शोक संदेश में कहा, ‘‘भास्कर मैती के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। उनका योगदान काफी महत्वपूर्ण रहा। ’’

महासंघ के महासचिव कुशल दास ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘प्रतिभाशाली भास्कर मैती कई के लिये प्रेरणास्रोत थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। ’’ भाषा नमिता पंत पंत

टॅग्स :इंडियाएशियन गेम्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाबासाहब ने मंत्री पद छोड़ते ही तुरंत खाली किया था बंगला

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका