लाइव न्यूज़ :

फुटबॉल दिल्ली ने अंडर-16 खिलाड़ियों के लिए स्कॉलरशिप की घोषणा की

By भाषा | Updated: January 22, 2021 13:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जनवरी फुटबॉल दिल्ली ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के प्रतिभावान अंडर-16 खिलाड़ियों के अमेरिका और ब्रिटेन के कॉलेज में प्रवेश के लिए गुरुवार को स्कॉलरशिप की घोषणा की। क्रेयोन्स एकेडमी फोर स्किल्स एक्सीलेंस (सीएएसई) के सहयोग से यह स्कॉलरशिप दी जाएगी।

प्रत्येक साल एक प्रतिभावान जूनियर लड़के और लड़की का चयन इस स्कॉलरशिप के लिए उनकी फुटबॉल और शैक्षणिक उपलब्धि के आधार पर किया जाएगा।

फुटबॉल दिल्ली और सीएएसई इन दो चयनित खिलाड़ियों का प्रवेश अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन के कॉलेज में कराने के लिए काम करेगा।

फुटबॉल दिल्ली के अध्यक्ष शाजी प्रभाकरन ने कहा, ‘‘कॉलेज खेलों को खेलना शिक्षा को शीर्ष स्तर के प्रतिस्पर्धी खेलों से जोड़ने का शानदार तरीका है। यह शिक्षा से समझौता किए बगैर खिलाड़ी को अंतरराष्ट्रीय अनुभव हासिल करने का मौका देता है।’’

उन्होंने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘सीएएसई के साथ साझेदारी का लक्ष्य दिल्ली/एनसीआर के युवा फुटबॉलरों के समग्र विकास की दिल्ली फुटबॉल की प्रतिबद्धता है।’’

पात्रता नियमों के अनुसार खिलाड़ी का सब जूनियर और जूनियर ओपन राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट में अपने संबंधित राज्य का प्रतिनिधित्व करना जरूरी होगा। न्यूनतम शैक्षिक योग्यता की भी जरूरत पड़ेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका