लाइव न्यूज़ :

फीफा वर्ल्ड कप: स्वीडन की मैक्सिको पर जीत, ग्रुप-एफ से दोनों टीमें नॉक आउट में

By भाषा | Updated: June 28, 2018 00:04 IST

मैक्सिको की टीम ने लगातार सातवें विश्व कप में प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है।

Open in App

एकातेरिनबर्ग (रूस), 27 जून: स्वीडन ने मैक्सिको के खिलाफ दबदबा बनाते हुए विश्व कप ग्रुप एफ के एकतरफा मुकाबले में आज यहां 3-0 की जीत और दक्षिण कोरिया की मदद से नाक आउट में जगह बनाई।  स्वीडन की ओर से लुडविग अगस्टिनसन ने 50 वें मिनट में पहला गोल दागा कप्तान कप्तान आंद्रियास ग्रेनक्विस्ट ने पेनल्टी किक पर 62 वें मिनट में टीम की ओर से दूसरा गोल किया।  मैक्सिको के एडसन अल्वारेज ने 74 वें मिनट में आत्मघाती गोल दागा जिससे स्वीडन की 3-0 से जीत सुनिश्चित हुई। 

मैक्सिको भी हालांकि नाक आउट में जगह बनाने में सफल रहा क्योंकि ग्रुप के एक अन्य मैच में दक्षिण कोरिया ने गत चैम्पियन जर्मनी को 2-0 से हराकर विश्व कप से बाहर कर दिया। जर्मनी और कोरिया दोनों पहले चरण से ही बाहर हो गए। 

यह भी पढ़ें- FIFA World Cup: जर्मनी हुआ उलटफेर का शिकार, दक्षिण कोरिया से 2-0 से हारकर टूर्नामेंट से बाहर

स्वीडन की टीम ने तीन मैचों में दो जीत और एक हार से छह अंक जुटाते हुए ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया। मैक्सिको की टीम भी दो जीत और एक हार से छह अंक जुटाकर दूसरे स्थान पर रहते हुए अंतिम 16 में जगह बनाने में सफल रही। 

मैक्सिको की टीम ने लगातार सातवें विश्व कप में प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। कोरिया तीन अंक के साथ तीसरे जबकि जर्मनी इतने ही अंक के साथ अंतिम स्थान पर रहा। 

जर्मनी की टीम के पास कोरिया को हराकर अंतिम 16 में जगह बनाने का मौका था लेकिन एशियाई टीम ने गत चैंपियन की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। अंतिम 16 के मुकाबले में स्वीडन का सामना तीन जुलाई को ग्रुप ई के उप विजेता से होगा जबकि मैक्सिको की टीम दो जुलाई को ग्रुप ई के विजेता से भिड़ेगी। 

फीफा वर्ल्ड कप से जुड़ी सारी खबरें यहां पढ़ें

टॅग्स :फीफा विश्व कपजर्मनीदक्षिण कोरिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

विश्वदक्षिण कोरिया ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में आग, जिंदा जले 10, 59 घायल और 25 की हालत गंभीर, कारखाने में मौजूद थे कुल 170 कर्मचारी

बॉलीवुड चुस्कीK-Pop स्टार Aoora ने 'शिव तांडव स्तोत्र' पर किया रैप परफॉर्मेंस, वीडियो हुआ वायरल

भारतसुनो, अब सुनना पड़ेगा?, राहुल गांधी कारनामा सुनो, शाह ने कहा-शीतकालीन, बजट और मॉनसून सत्र के समय जर्मनी, वियतनाम, इंग्लैंड, सिंगापुर और मलेशिया की यात्रा पर थे कांग्रेस नेता, वीडियो

कारोबारऔद्योगिक एआई की नई राह दिखा रहा जर्मनी

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका