लाइव न्यूज़ :

FIFA World Cup: स्पेन ने ईरान को 1-0 से हराया, दर्ज की विश्व कप 2018 की पहली जीत

By सुमित राय | Updated: June 21, 2018 01:49 IST

फीफा विश्व कप 2018 के ग्रुप बी के एक रोमांचक मुकाबले में 2010 के चैंपियन स्पेन ने ईरान को 1-0 से हरा दिया।

Open in App

कजान (रूस), 21 जून। फीफा विश्व कप 2018 के ग्रुप बी के एक रोमांचक मुकाबले में 2010 के चैंपियन स्पेन ने ईरान को 1-0 से हरा दिया। इस मैच में एकमात्र गोल स्ट्राइकर डिएगो कोस्टा ने 54वें मिनट में किया और स्पेन को विश्व कप के 21वें संस्करण की पहली जीत दिलाई। इससे पहले ईरान ने अपने पहले मैच में मोरक्को को 1-0 को हराकर 3 प्वाइंट्स प्राप्त किए थे। हालांकि उसे यह जीत उसकी किस्मत की बदौलत मिली थी जब मोरक्को के अजिज़ बोउहादोउज ने हेडर के ज़रिए गेंद को बाहर भेजना चाहा, लेकिन दुर्भाग्यवश वह गेंद को गोलपोस्ट के अंदर मार बैठे। दूसरी तरफ स्पेन को सोचि में 15 जून को अपने पहले मैच में पुर्तगाल के खिलाफ 3-3 से ड्रॉ खेलकर अंक बांटने पर मजबूर होना पड़ा था।

रूस के कजान ऐरेना में खेले गए इस मुकाबले में ईरान की टीम ने भी एक गोल किया था, लेकिन वीएआर में उसे गोल नहीं दिया गया। दरअसल, ईरान को 61वें मिनट में गोलपोस्ट से लगभग 30 गज की दूरी पर फ्री-किक मिली। ईरान के खिलाड़ी ने बॉक्स के अंदर बेहतरीन क्रॉस दिया और सईद एजातोलाही गेंद को गोल में डालने में कामयाब रहे। रेफरी ने वीएआर की मदद ली जिसमें यह पाया गया कि क्रॉस के दौरान एक खिलाड़ी ऑफ साइड था जिसके कारण ईरान को गोल नहीं दिया गया।

मैच के 83वें मिनट में ईरान को बराबरी का गोल दागने का शानदार मौका मिला। बाएं फ्लेंक से वाहिद अमिरी ने बॉक्स में दमदार क्रॉस दिया लेकिन मेहदी तरेमी हेडर से गेंद को गोल में नहीं डाल पाए।  25वें मिनट में टीम को बॉक्स के बाहर 30 गज की दूरी से फ्री-किक पर गोल करने का मौका मिला लेकिन ईरान के गोलकीपर अली बिरेवांड ने सिल्वा के शॉट को आसानी से रोक लिया।

मैच के 30वें मिनट में स्पेन ने ईरान के बॉक्स में एक बार फिर खलबली मचाई। सिल्वा ने छह गज की दूरी से बाइसाइकिल किक लगाकर पहला गोल करने का प्रयास किया लेकिन वह गेंद को गोलपोस्ट के ऊपर से मार बैठे। ईरान को 36वें मिनट में मैच का पहला कॉर्नर मिला। हालांकि, वे स्पेन के डिफेंस को भेदने में कामयाब नहीं हो पाए।  स्पेन ग्रुप बी के अपने अगल मुकबाले में सोमवार को मोरक्को से भिड़ेगी जबकि ईरान का सामना पुर्तगाल से होगा।

टॅग्स :फीफा विश्व कपईरान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका