लाइव न्यूज़ :

FIFA World Cup: आखिरी मिनट में सलेम के गोल की बदौलत सऊदी अरब ने मिस्र को हराया

By भाषा | Updated: June 25, 2018 22:30 IST

ग्रुप-ए से उरूग्वे की टीम अपने तीनों मैच जीतकर नौ अंक के साथ शीर्ष पर रहते हुए नाकआउट में पहुंची।

Open in App

वोल्गोग्राद (रूस), 25 जून: सऊदी अरब ने सलेम अल दावसरी के इंजरी टाइम के अंतिम मिनट में दागे गोल की बदौलत ग्रुप-ए के महज औपचारिकता वाले मैच में मिस्र को 2-1 से हराकर जीत के साथ फीफा वर्ल्ड कप-2018 को अलविदा कहा।

सऊदी अरब को मैच में दो विवादास्पद पेनल्टी मिली जिसमें से दूसरी को सलमान अल फराज (45 प्लस 6 मिनट) ने गोल में बदला जिसके बाद सलीम (90 प्लस 5 मिनट) ने टीम की जीत सुनिश्चित की। मिस्र के लिए मैच का पहला और एकमात्र गोल मोहम्मद सालाह ने 22वें मिनट में किया।

यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2018: ऊरुग्वे ने निकला रूस का दम, 3-0 से हराकर ग्रुप-ए में टॉप पर

सऊदी अरब और मिस्र दोनों पहले ही नाकआउट की दौड़ से बाहर हो चुके थे। इस जीत के साथ सऊदी अरब की टीम तीन मैचों में दो हार और एक जीत से तीन अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही। मिस्र की टीम ने अपने तीनों मैच गंवाए और टीम खाता खोले बिना ही विश्व कप से बाहर हो गई।

इस ग्रुप से उरूग्वे की टीम अपने तीनों मैच जीतकर नौ अंक के साथ शीर्ष पर रहते हुए नाकआउट में पहुंची जबकि मेजबान रूस दो जीत और एक हार से छह अंक जुटाते हुए अंतिम 16 में जगह बनाने वाली ग्रुप की दूसरी टीम रही। 

मिस्र के 45 वर्षीय गोलकीपर एसाम अल हदारी इस मैच के साथ फुटबाल विश्व कप में खेलने वाले सबसे अधिक उम्र के खिलाड़ी बन गए। अल हदारी ने कोलंबिया के गोलकीपर फेरिड मोंड्रेगोन के रिकार्ड को तोड़ा जो 2014 में ब्राजील में हुए विश्व कप में 43 साल और तीन दिन की उम्र में जापान के खिलाफ मैच में उतरे थे। 

फीफा वर्ल्ड कप से जुड़ी सारी खबरें यहां पढ़ें

टॅग्स :फीफा विश्व कपसऊदी अरबइजिप्टरूस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वVideo: सऊदी और मिस्र के विदेश मंत्रियों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर गिरे धड़ाम

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका