लाइव न्यूज़ :

FIFA World Cup, Germany Vs South Korea: जर्मनी वर्ल्ड कप से बाहर, दक्षिण कोरिया ने 2-0 से हराया

By विनीत कुमार | Updated: June 27, 2018 21:35 IST

FIFA World Cup 2018: ग्रुप-एफ में जर्मनी और दक्षिण कोरिया के बीच मैच का लाइव अपडेट

Open in App

नई दिल्ली, 27 जून: फीफा वर्ल्ड कप के 14वें दिन ग्रुप-एफ में बड़े उलटफेर के तहत पिछले बार की चैम्पियन टीम जर्मनी वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है। उसे दक्षिण कोरिया के खिलाफ मैच में 2-0 की हार का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर, ग्रुप-एफ के एक अन्य मैच में स्वीडन ने मैक्सिको को 3-0 से हराकर नॉकआउट में जगह पक्की कर ली। ग्रुप- एफ से स्वीडन और मैक्सिको 6-6 अंक के साथ नॉकआउट में पहुंचे हैं। जर्मनी की टीम 1938 के बाद से पहली बार पहले दौर से वर्ल्ड कप से बाहर हुई है।

Fifa World Cup, Germany Vs Korea Republic Live

- समय खत्म, और दक्षिण कोरिया ने ये मैच 2-0 से जीत लिया है। जर्मनी वर्ल्ड कप से बाहर

- एक और गोल....90+6' मिनट में दक्षिण कोरिया 2-0 से आगे। जर्मनी के लिए बड़ी मुश्किल।

- गोल....दक्षिण कोरिया ने इंजरी टाइम (90+2) पर गोल दाग दिया है। जर्मन फैंस के लिए बड़ा झटका। दूसरी ओर स्वीडन ने मैक्सको को 3-0 से हराकर ग्रुप में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है।

- 90 मिनट का खेल खत्म, 6 मिनट का इंजरी टाइम। जर्मनी को अब भी गोल की तलाश। दूसरी ओर मेक्सिको के खिलाफ स्वीडन 3-0 से आगे हैं। जर्मनी पर बाहर होने का खतरा मंडराता हुआ।

- 82 मिनट के खेल के बावजूद दक्षिण अफ्रीका पर कोई बढ़त नहीं बना सका है जर्मनी, दूसरी ओर मैक्सिको के खिलाफ स्वीडन 3-0 से आगे। 

- 65वें मिनट तक जर्मनी और दक्षिण कोरिया के बीच मैच में कोई गोल नहीं हो सका है। वहीं, मैक्सिको के खिलाफ मैच में स्वीडन ने 2-0 की बढ़त बना ली है।

- हाफ टाइम के बाद खेल शुरू

- हाफ टाइम तक का खेल खत्म, कोई गोल नहीं। स्वीडन और मैक्सिको के बीच मैच में भी हाफ टाइम तक कोई गोल नहीं हो सका है।

- 41' पहले हाफ में चंद मिनट का समय बाकी और अभी भी कोई गोल किसी टीम की ओर से नहीं हो सका है।

- 23वें मिनट में एक और दक्षिण कोरियाई खिलाड़ी को येलो कार्ड। ली जे संग को रेफरी ने दिखाया योलो कार्ड

- 19वें मिनट में जर्मनी के गोलकीपर मैनुअल नेयोर का शानदार बचाव। जुंग वू ने दमदार शॉट लगाया और गेंद नेयोर के हाथों में आकर छूट गई। इसके बाद नेयोर बाएं ओर गिरते हुए गेंद को हाथ से मारकर खतरा टाला

- 16 मिनट का खेल हो चुका है। अब तक कोई गोल नहीं। दूसरी ओर मेक्सिको और स्वीडन के मैच में भी अभी गोल का खाता नहीं खुला है।

- 8वें मिनट में दक्षिण कोरियाई खिलाड़ी जुंग वू-यंग को येलो कार्ड। जर्मनी के ओजिल को गलत तरीके से टैकल करने की कोशिश

- और मैच शुरू - शाम 7.30 बजे शुरू होगा मैच

दोनों टीमें इस प्रकार हैं- 

जर्मनी

गोलकीपर्स: मैनुअल नेयोर, मार्क-आंद्रे टेर स्टेगनेन, केविन ट्रैप

डिफेंडर्स: जेरोम बोआटेंग, मथियास गिंटर, जोनास हेक्टर, मैट्स हम्ल्स, जोशुआ किमिच, मारविन प्लैटेनहार्ड, एंटोनियो रुडिगर, निकलस सुले।

मिडफील्डर्स: जूलियन ब्रैंडेट, जूलियन ड्रैक्सलर, लियोन गोरेत्सका, इलके गुंडोगन, समी खेदिरा, टोनी क्रूज, मेसुत ओजिल, सेबेस्टियन रूडी।

स्ट्राइकर्स: मारियो गोमेज, थॉमस मुलर, मार्को रेउस, टिमो वर्नर।

साउथ कोरिया

गोलकीपर्स: किम सिउंग गाइ, किम जिन ह्योन, चो ह्युन वू,

डिफेंडर्स: किम यंग ग्वोन, जैंग ह्यून सू, जुंग सियंग ह्यून, यून योंग सन, ओ बान-सुक, किम मिन वू, पार्क जू हो, होंग चल, गो यो हान, ली योंग

मिडफील्डर्स: की संग यूयेंग, जुंग वू-योंग, जु सी-जोंग, कू जा-चेओल, ली जे-सुंग, ली सीयंग-वू, मून सियोन-मिन 

फॉर्वर्ड्स: किम शिन-वूक, सोन हियंग-मिन, ह्वांग ही-चान

टॅग्स :फीफा विश्व कपजर्मनीदक्षिण कोरिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

विश्वदक्षिण कोरिया ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में आग, जिंदा जले 10, 59 घायल और 25 की हालत गंभीर, कारखाने में मौजूद थे कुल 170 कर्मचारी

बॉलीवुड चुस्कीK-Pop स्टार Aoora ने 'शिव तांडव स्तोत्र' पर किया रैप परफॉर्मेंस, वीडियो हुआ वायरल

भारतसुनो, अब सुनना पड़ेगा?, राहुल गांधी कारनामा सुनो, शाह ने कहा-शीतकालीन, बजट और मॉनसून सत्र के समय जर्मनी, वियतनाम, इंग्लैंड, सिंगापुर और मलेशिया की यात्रा पर थे कांग्रेस नेता, वीडियो

कारोबारऔद्योगिक एआई की नई राह दिखा रहा जर्मनी

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका