लाइव न्यूज़ :

FIFA World Cup: तीसरे स्थान के लिए इंग्लैंड-बेल्जियम का मुकाबला, गोल्डन बूट को लेकर हो सकता है उलटफेर

By भाषा | Updated: July 13, 2018 18:42 IST

फीफा वर्ल्ड कप-2018 में गोल्डन बूट की दौड़ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन छह गोल के साथ सबसे आगे हैं।

Open in App

सेंट पीटर्सबर्ग, 13 जुलाई: इंग्लैंड के मैनेजर गेरेथ साउथगेट ने स्वीकार किया कि कोई भी टीम विश्व कप में तीसरे स्थान का मैच नहीं खेलना चाहती लेकिन कल बेल्जियम को हराकर वे विश्व कप से जीत के साथ विदा लेना चाहेंगे। क्रोएशिया से अतिरिक्त समय में 1-2 से हारने के बाद इंग्लैंड विश्व कप फाइनल में जगह नहीं बना सका। वहीं बेल्जियम को दूसरे सेमीफाइनल में फ्रांस ने एक गोल से मात दी । 

साउथगेट ने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो कोई टीम यह मैच नहीं खेलना चाहती।' 

उन्होंने हालांकि कहा कि इंग्लैंड जीत के तेवरों के साथ उतरकर 1966 के बाद अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहेगा। उन्होंने कहा, 'हम ऐसा खेलेंगे कि देशवासियों को इस पर फख्र हो। इसमें कोई शक नहीं है। हर बार देश के लिये खेलते समय हम फख्र के साथ खेलना और जीतना चाहते हैं।' 

बेल्जियम और उसकी सुनहरी पीढ़ी के खिलाड़ी 2022 में फिर लौटना चाहेंगे हालांकि विंसेंट कोम्पनी और जान वर्टोनघेन टीम में नहीं होंगे। कोच राबर्तो मार्तिनेज विश्व कप में बेल्जियम को सर्वश्रेष्ठ नतीजा दे सकते हैं। बेल्जियम 1986 में चौथे स्थान पर रह था। 

स्पेनिश कोच ने कहा, 'हम जीत के साथ जाना चाहते हैं और यह टीम इसकी हकदार है। विश्व कप में तीसरे स्थान पर रहने का मौका बार बार नहीं मिलता लिहाजा यह काफी अहम मैच है। जब आपके इरादे फाइनल खेलने के हों तो तीसरे स्थान का मैच खेलना आसान नहीं होता। तैयारी बहुत मुश्किल होती है।' 

गोल्डन बूट की दौड़ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन छह गोल के साथ सबसे आगे हैं जबकि बेल्जियम के रोमेलू लुकाकू के चार गोल हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-

बेल्जियम

कोच: रॉबर्टो मार्टिनेज

गोलकीपर्स: कोएन कास्टील्ज, थिबॉट कर्टोइस, साइमन मिग्नोलेट

डिफेंडर्स: टॉबी एल्डरविरेल्ड, डेड्रिक बोयाटा, विन्सेंट कॉम्पनी, थॉमस म्यूनियर, थॉमस वर्माएलन, जन वर्टोंगेन

मिडफील्डरर्स: यानिक कैरास्को, केविन डी ब्रुयने, मूसा डेम्बेले, लिंडर डेंडोन्कर, मरौने फेल्लैनी, ईडन हजार्ड, थोर्गन हजार्ड, अदनान जानुजाज, ड्रिज मेरटेन्स, यौरी टिलेमन्स, एक्सेल विट्सेल

फॉर्वर्ड्स: मिची बटशुयी, नासेर चाडली, रोमेलू लुकाकू

सब्सिट्यूट: लौरेंट सीमन

इंग्लैंड

कोच: गैरेथ साउथगाट

गोलकीपर्स: जैक बटलैंड, जोर्डन पिकफोर्ड, निक पोपे।

डिफेंडर्स: ट्रेंट अलैक्जेंडर-अर्नोल्ड, गैरी काहिल, फैबियान डेल्फ, फिल जोंस, हैरी मैगुएयर, डैनी रोज, जॉन स्टोंस, किरेन ट्रिपियर, काइल वॉकर, एश्ले यंग

मिडफील्डरर्स: डेले अल्ली, एरिक डेयर, जोर्डन हेंडरसन, जेस्से लिंगार्ड, रूबेन लॉफ्टस-चीक।

फॉर्वर्ड्स: हैरी केन, मार्कर्स रसफोर्ड, रहीम स्टर्लिंग, जेमी वर्डी, डैनी वेलबेक।

टॅग्स :फीफा विश्व कपइंग्लैंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटENG vs NZ: कौन हैं रेहान अहमद? टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने डेब्यू मैच के पहले ओवर की पहली गेंद पर रचिन रवींद्र को किया आउट

क्रिकेटU19 World Cup 2026, Final: भारत ने छठवीं बार जीता U19 वर्ल्ड कप का खिताब, फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 100 रनों से हराया

क्रिकेट14 साल की उम्र, 175 रनों की पारी और कई रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी का U19 फाइनल में महाविस्फोट

क्रिकेटUnder-19 World Cup 2026: इंग्लैंड ने डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बनाई

क्रिकेटU19 World Cup 2026: इंग्लैंड और अफगानिस्तान U19 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के लिए किया क्वालीफाई

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका