लाइव न्यूज़ :

FIFA World Cup: फ्रांस ने अर्जेंटीना को हराकर किया वर्ल्ड कप से बाहर, मेसी नहीं कर पाए एक भी गोल

By सुमित राय | Updated: June 30, 2018 21:28 IST

FIFA World Cup: फीफा वर्ल्ड कप 2018 के प्री-क्वार्टर फाइनल में अर्जेटीना और फ्रांस के बीच खेले गए मैच का लाइव अपडेट...

Open in App

कजान (रूस), 30 जून। फीफा वर्ल्ड कप 2018 के पहले प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में फ्रांस ने अर्जेटीना को 4-3 से हराकर वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया है। वर्ल्ड कप के इतिहास में यह पहली बार है जब फ्रांस ने अर्जेंटीना को हराया है। इससे पहले दोनों टीमें दो बार वर्ल्ड कप में आमने-सामने आईं थी और दोनों ही मौकों पर अर्जेंटीना ने फ्रांस को मात दी थी। इस हार के साथ ही मेसी का अपनी टीम के लिए वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूट गया।

FIFA World Cup 2018, Argentina Vs France लाइव अपडेट -

- फीफा वर्ल्ड कप 2018 के पहले नॉकआउट मैच में फ्रांस ने अर्जेंटीना को 4-3 से हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर। अपनी टीम के लिए एक भी गोल नहीं कर पाए मेसी।

- 4 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम खत्म।

- अर्जेंटीना ने 90+3वें मिनट में किया तीसरा गोल। स्कोर: फ्रांस- 4 और अर्जेंटीना- 3

- दूसरे हाफ का 45 मिनट का खेल खत्म होने के बाद 4 मिनट का इंजुरी टाइम जोड़ा गया। दूसरे हाफ के बाद स्कोर: फ्रांस- 4 और अर्जेंटीना- 2

- काइलेन एमबप्पे ने 68वें मिनट में गोलकर फ्रांस की टीम को अर्जेंटीना को दिलाई 3-1 से बढ़त। स्कोर: फ्रांस- 4 और अर्जेंटीना- 2

- फ्रांस की ओर से काइलेन एमबप्पे ने 64वें मिनट में गोलकर अर्जेंटीना के खिलाफ अपनी टीम को दिलाई बढ़त। स्कोर: फ्रांस- 3 और अर्जेंटीना- 2

- मैच के 57वें मिनट में फ्रांस की ओर से बेंजामिन पवार्ड ने गोलकर अर्जेंटीना के खिलाफ अपनी टीम को बराबरी पर पहुंचा दिया। स्कोर: फ्रांस- 2 और अर्जेंटीना- 2

- अर्जेंटीना के लिए 48वें मिनट में ग्रैबियल मारकाडो ने किया गोल। अर्जेंटीना की टीम को मिली बढ़त। स्कोर: फ्रांस- 1 और अर्जेंटीना- 2

- दूसरे हाफ का मैच शुरू।

- फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच पहले हाफ का खेल खत्म, स्कोर: फ्रांस- 1 और अर्जेंटीना- 1

- मैच के 41वें मिनट में अर्जेंटीना के खिलाड़ी एंजेल डि मारिया ने गोलकर अपनी टीम को बराबरी पर ला दिया। स्कोर: फ्रांस- 1 और अर्जेंटीना- 1

- 30 मिनट का खेल खत्म होने के बाद भी मेसी की टीम अर्जेंटीना की ओर से कोई गोल कोई खिलाड़ी गोल नहीं कर पाया।

- फ्रांस की ओर से एंटोनिये ग्रेजमैन ने 13वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदलकर अपनी टीम को दिलाई बढ़त। अर्जेंटीना के खिलाफ 1-0 से आगे।

- अर्जेटीना और फ्रांस के बीच फीफा वर्ल्ड कप 2018 के नॉकआउट राउंड का पहला मुकाबला शुरू।

- फ्रांस और अर्जेंटीना की टीम राष्ट्रगान के लिए ग्राउंड पर पहुंची।

- अर्जेंटीना और लियोनल मेसी को विश्व कप में आगे बढ़ने के लिए फ्रांस के खिलाफ मैच में अपनी फॉर्म हासिल करनी होगी। फ्रांस की टीम भी विश्व कप में अब तक अपनी पूरी लय में नहीं दिखी है।

- फ्रांस की टीम ने अपने तीन लीग मैचों में दो में जीत हासिल की और एक मुकाबला ड्रॉ किया, अर्जेंटीना ने केवल एक मैच जीता, एक में बुरी तरह हार गया और एक मुकाबला ड्रॉ खेला।

- नॉकआउट राउंड के पहले इन दोनों टीमों को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन अब इस मैच के बाद किसी एक टीम का खिताब जीतने का सपना टूट जाएगा।

- अर्जेटीना और फ्रांस के बीच यह मुकाबला भारतीय समय के अनुसार शाम 7.30 बजे रूस के कजान शहर के कजान एरिना स्टेडियम में खेला जाएगा। 

- फीफा वर्ल्ड कप 2018 के लीग मैच खत्म होने के बाद प्री-क्वार्टर फाइनल यानि राउंड ऑफ 16 में पहला मुकाबला अर्जेटीना और फ्रांस के बीच खेला जाएगा।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं -

अर्जेंटीना

  • कोच: जॉर्ज सांपाओली
  • गोलकीपर्स: विली काबेलेरो, फ्रैंको अरमानी, नहुएल गजमैन।
  • डिफेंडर्स: ग्रैबियल मारकाडो, फेडेरिको फाजियो, निकोलस ओटामेंडी, मार्कोस रोजो, निकोलस टैगलाफिको, जेवियर मैशेरेनो, मार्कोस एकुना, क्रिस्टियन अंसाल्दी।
  • मिडफील्डरर्स: एवर बनेगा, लुकास बिगलिया, एंजेल डि मारिया, जियोवानी लो सेल्सो, एंजो पेरेज, क्रिस्टियन पावोन, मैक्सीमिलियानो मेजा, एडुआर्डो सैल्वियो।
  • फॉर्वर्ड्स: लियोनेल मेसी, गोंजालो हिगुएन, पाउलो डाइबाला, सर्जियो एगुअरा।

फ्रांस

  • कोच: डिडिएर देस्चामपस
  • गोलकीपर्स: ह्यूगो लोरिस, स्टीव मंडाना, अल्फोंसे एरियोला।
  • डिफेंडर्स: लुकास हर्नांडेज, प्रेसनेल किम्पेम्बे, बेंजामिन मेंडी, बेंजामिन पवार्ड, आदिल रामी, जिबरिल सिडीबी, सैमुअल उमटीटी, राफेल वराने।
  • मिडफील्डरर्स: एन' गोलो कांटे, ब्लेसे माटुइडी, स्टीवन एन' जोंजी, पॉल पोग्बा, कोरेनटिन टोलिसो।
  • फॉर्वर्ड्स: आउसमाने डेम्बेले, नाबिल फेकिर, ओलिवियल गिराउड, एंटोनिये ग्रेजमैन, थॉमस लेमार, काइलेन एमबप्पे, फ्लोरियन थाउविन।
टॅग्स :फीफा विश्व कपलियोनेल मेसीफ़्रांस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

कारोबार10 साल पहले मुंबई में रेहड़ी वाला बैंक अकाउंट नहीं खोल सकता था, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा- आज वेंडर फोन पर पेमेंट ले रहा, वीडियो

कारोबारआज असली प्रश्न ये नहीं है भविष्य में AI क्या कर सकती?, वर्तमान में हम Artificial Intelligence के साथ क्या करते हैं?, पीएम मोदी ने कहा, वीडियो

कारोबारप्यार और दिल से जुड़ाव?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ शेयर की तस्वीर, लिखा- हां AI है, वीडियो

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका