लाइव न्यूज़ :

इंटर मिलान को 3-2 से हराकर सेविला बना यूरोपा लीग चैम्पियन

By भाषा | Updated: August 22, 2020 13:40 IST

Europa League: सेविला ने इंटर मिलान को 3-2 से हराते हुए छठी बार यूरोपा लीग का खिताब अपने नाम कर लिया, मिलान को बेल्जियम के रोमेलू लुकाकु का आत्मघाती गोल भारी पड़ा

Open in App
ठळक मुद्देसेविला ने फाइनल में इंटर मिलान को दी 3-2 से मात, छठी बार यूरोपा लीग पर कब्जा जमायारोमेलू लुकाकु का आत्मघाती गोल इंटर मिलान के लिए खिताब गंवाने की वजह बन गया

कोलोन (जर्मनी): रोमेलू लुकाकु का आत्मघाती गोल करना इंटर मिलान को भारी पड़ा जिससे सेविला ने कोविड-19 महामारी के कारण सबसे लंबे समय तक चली यूरोपा फुटबॉल लीग के फाइनल में 3-2 से जीत दर्ज कर छठी बार खिताब अपने नाम किया।

लुकाकु ने शुक्रवार को मैच के पांचवें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदल कर इंटर मिलान का खाता खोला लेकिन इसके लुक डी जोंग ने 12वें और 33वें मिनट में गोल कर सेविला को 2-1 से आगे कर दिया।

सेविला की यह बढ़त हालांकि ज्यादा देर तक कायम नहीं रही और डिएगो गोडिन ने 35वें मिनट में स्कोर 2-2 से बराबर कर मैच में इंटर मिलान की वापसी कर दी।

बेल्जियम के लुकाकु ने मैच के 74वें मिनट में डिएगो कार्लोस के किक को अपने गोल पोस्ट की तरफ मोड़ दिया और इस आत्मघाती गोल ने सेविला की बढ़त को 3-2 कर दिया जो मैच खत्म होने तक बरकरार रही। सेविला के लिए पिछले सात सत्र में यह चौथा खिताब है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका