लाइव न्यूज़ :

Durand Cup: ईस्ट बंगाल का 17वां खिताब जीतने का सपना टूटा, गोकुलम केरला ने फाइनल में किया प्रवेश

By भाषा | Updated: August 21, 2019 22:52 IST

गोकुलम केरला की टीम ने 129वें डूरंड कप मुकाबले में ईस्ट बंगाल को हराकर एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनायी।

Open in App
ठळक मुद्देगोकुलम केरला ने ईस्ट बंगाल पर शूटआउट में 3-2 से जीत हासिल की।साल्टलेक स्टेडियम में खेला गया मुकाबला निर्धारित समय में 1-1 की बराबरी पर रहा था।

कोलकाता, 21 अगस्त। गोकुलम केरला ने बुधवार को 129वें डूरंड कप मुकाबले में ईस्ट बंगाल पर 3-2 की जीत से फाइनल में प्रवेश किया। इससे ईस्ट बंगाल की अपने 100वें साल में 17वां खिताब जीतने की उम्मीद टूट गयी।

साल्टलेक स्टेडियम में निर्धारित समय में स्कोर 1-1 से बराबर रहने के बाद गोकुलम केरला से खेल रहे ईस्ट बंगाल के पूर्व गोलकीपर सीके उबेद ने दो शानदार बचाव किये जिससे उनके क्लब ने पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से जीत हासिल की।

ईस्ट बंगाल के कप्तान लालरिंडिका राल्टे ने शूटआउट में पहला गोल किया। इसके बाद उबेद ने जेमी सांटोस कोलाडो को गोल करने से रोकने के बाद टोंडोम्बा नाओरेम के प्रयास को भी विफल कर दिया। इससे गोकुलम की टीम ने एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनायी।

गोकुलम के लिये ब्रुनो पेलिसारी, जस्टिन जार्ज और लालरोमाविया ने शूटआउट में गोल किये। निर्धारित समय में ईस्ट बंगाल ने समद अली मलिक के 18वें मिनट में किये गये गोल से 1-0 से बढ़त बनायी थी। लेकिन टूर्नामेंट के शीर्ष स्कोरर मार्कस जोसफ ने नौंवा गोल करते हुए अपनी टीम गोकुलम को बराबरी दिलायी।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका