लाइव न्यूज़ :

क्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 13, 2022 14:21 IST

आपको बता दें कि यूरोप के बड़े क्लबों द्वारा कोई अच्छा डील नहीं मिलने पर यह कहा जा रहा है कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो समय से पहले मैनचेस्ट यूनाइटेड को छोड़ भी सकते है।

Open in App
ठळक मुद्देक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लबों से मिले ऑफर पर फिर से विचार कर सकते है। यही नहीं यह भी अकटले लगाई जा रही है कि वह समय से पहले मैनचेस्ट यूनाइटेड को छोड़ भी सकते है। आपको बता दें कि सऊदी अरब के क्लबों द्वारा क्रिस्टियानो रोनाल्डो को 16,93,19,29,448.43 रुपए का ऑफर दिया गया है।

Cristiano Ronaldo News: मैनचेस्टर यूनाइटेड में क्रिस्टियानो रोनाल्डो का समय लगभग खत्म होने वाला है ऐसे में 37 साल का फुटबॉलरसऊदी अरब क्लबों द्वारा दी गई डील को गंभीर रूप से देख रहे है। ऐसे में यह कहा जा रहा है कि वे समय से पहले मैनचेस्टर यूनाइटेड को छोड़ भी सकते है। 

आपको बता दें कि किसी अन्य बड़ी यूरोपीय क्लब हाउस से उन्हें दोबारा कोई अच्छा ऑफर नहीं मिलने और सऊदी अरब क्लबों द्वारा प्रति साल £ 211 मिलियन (16,93,19,29,448.43 रुपए) का बेस्ट ऑफर मिलने के कारण क्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब क्लबों में रूची देखा शुरू कर दिया है। 

रोनाल्डो को यूरोपीय क्लब ने नहीं किया साइन

आपको बता दें कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने गर्मियों में क्लब छोड़ने की इच्छा जताई थी लेकिन यूरोपीय क्लब जैसे चेल्सी, बायर्न म्यूनिख, पेरिस सेंट जर्मन और एटेलेटिको मैड्रिड द्वारा उन्हें साइन करने के लिए कोई इच्छा नहीं दिखाई है। ऐसे में वह सऊदी अरब क्लबों द्वारा मिली हुई ऑफर पर गंभीरता से विचार कर रहे है। 

ऐसे में अगर सबकुछ सही रहा तो इस साल के अन्त तक पांच बार के बैलोन डी विजेता रोनाल्डो मैनचेस्टर यूनाइटेड को छोड़ सकते है और सऊदी अरब क्लबों द्वारा मिले हुई ऑफर को स्वीकार भी कर सकते है। 

यूरोपीय क्लब से दूर होंगे रोनाल्डो 

अगर ऐसा होता है और रोनाल्डो सऊदी अरब क्लबों से जुड़ जाते है तो ऐसा कहा जा रहा है कि वे यूरोपीय क्लब से दूर हो जाएगें। ऐसे में खबरें यह भी है कि वे टेन हैग मार्कस रैशफोर्ड से खेलने के पक्ष में थे, लेकिन अब ऐसा होते नहीं दिख रहा है क्योंकि उनमें सीजन के अंत तक बने रहने की इच्छा कम होते जा रही है। 

यही नहीं यह भी कहा जा रहा है कि उनका यूरोपीय क्लब फुटबॉल और इस सबसे प्रतिष्ठित खिलाड़ी के साथ जो संबंध है, अब वे भी खत्म होने वाला है। 

टॅग्स :क्रिस्टियानो रोनाल्डोफुटबॉलमैनचेस्टर युनाइटेडसऊदी अरब
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतPM Modi Football Video Viral: फुटबॉल ग्राउंड में दिखा पीएम मोदी का अलग रूप, वीडियो तेजी से वायरल

भारतगंगटोक में फुटबॉलर बने पीएम नरेंद्र मोदी, किया गोल, वीडियो और तस्वीरें

भारतPM Modi Sikkim Visit: मैदान में उतरे मोदी; गंगटोक में युवाओं के साथ फुटबॉल खेलते नजर आए पीएम, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

विश्वVideo: सऊदी और मिस्र के विदेश मंत्रियों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर गिरे धड़ाम

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलAFC Women's Asia Cup 2022 से बाहर हुई भारतीय फुटबॉल टीम, शेष मैच हुए रद्द