लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 महामारी से फीफा विश्व कप, क्लब विश्व कप का कार्यक्रम प्रभावित

By भाषा | Updated: September 19, 2020 14:34 IST

दक्षिण अमेरिका चैम्पियन के बारे में जनवरी से पहले पता चलना संभव नहीं है, क्योंकि 2020 कोपा लिबर्टाडोरेस छह महीने के स्थगन के बाद सितंबर के तीसरे सप्ताह में शुरू हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देयूरोपीय चैम्पियनशिप और कोपा अमेरिका 2020 को एक वर्ष के लिए स्थगित होने के कारण फीफा को क्लब विश्व कप के आयोजन का समय मिल गया। विश्व कप 2022 के लिए महाद्वीपीय क्वालीफायर मुकाबलों में हो रही देरी पर भी इंफेंटिनों ने चिंता व्यक्त की।

 कोरोना वायरस महामारी फीफा के क्लब विश्व कप के एक सत्र को स्थगित करने के बाद दूसरे सत्र को भी प्रभावित कर रहा है । इसके साथ ही कोविड-19 के कारण 2022 विश्व कप क्वालीफाइंग मुकाबलों में हो रही देरी ने टूर्नामेंट को समय पर कराने को लेकर चिंताएं बढ़ा दी है। फीफा के अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने शुक्रवार को महाद्वीपीय क्लब चैंपियनशिप के लिए पारंपरिक सात-टीमों की टूर्नामेंट को नये तारीखों पर करने की पुष्टि की। पहले इसका आयोजन दिसंबर में कतर में निर्धारित था।

दक्षिण अमेरिका चैम्पियन के बारे में जनवरी से पहले पता चलना संभव नहीं है, क्योंकि 2020 कोपा लिबर्टाडोरेस छह महीने के स्थगन के बाद सितंबर के तीसरे सप्ताह में शुरू हुआ है। इंफेंटिनो ने कहा, ‘‘ हम इस बारे में चर्चा कर रहे हैं, हम निगरानी कर रहे हैं कि क्या अगले साल (2021) की शुरुआत में कतर में इसका आयोजन हो सकता है।’’ क्लब विश्प कप को पारंपरिक सात टीमों की जगह 2021 से 24 टीमों के बीच खेला जाना था लेकिन फीफा ने इस योजना पर फिलहाल रोक लगा दी। यूरोपीय चैम्पियनशिप और कोपा अमेरिका 2020 को एक वर्ष के लिए स्थगित होने के कारण फीफा को क्लब विश्व कप के आयोजन का समय मिल गया।

विश्व कप 2022 के लिए महाद्वीपीय क्वालीफायर मुकाबलों में हो रही देरी पर भी इंफेंटिनों ने चिंता व्यक्त की। एशिया में अगले साल से पहले इसके मैच नहीं होंगे। इंफेंटिनो ने कहा, ‘‘मैं चिंतित हूं। यह एक वास्तविक समस्या है, खासकर अगर महामारी का असर खत्म या कमजोर नहीं हुआ तो हम सामान्य तरीके से खेलना शुरू नहीं कर सकेंगे।’’ उन्होंने घरेलू और दूसरे देशों की सरजमीं पर खेलने के तरीके में बदलाव कर एक ही जगह पर सभी क्वालीफायर मैचों को खेलने का सुझाव दिया। 

टॅग्स :फीफाफीफा विश्व कपफुटबॉलखेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLeander Paes joins BJP: बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस पार्टी में शामिल

भारत2014 के बाद बदली खेलों की तस्वीर?, खेलों पर CM योगी का बड़ा बयान

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

भारतLMOTY 2026: इंटरनेशनल हाई जम्पर सर्वेश कुशारे को 'लोकमत महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर 2026' के स्पोर्ट्स अवार्ड से किया गया सम्मानित

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका