लाइव न्यूज़ :

मिनरवा पंजाब को 3-1 से रौंद चेन्नई सिटी बना आई लीग चैम्पियन

By भाषा | Updated: March 9, 2019 20:49 IST

चेन्नई की टीम 43 अंक लेकर शीर्ष पर रही जबकि ईस्ट बंगाल के 42 अंक रहे। रोलैंड बिलाला ने तीसरे ही मिनट में गोल कर मिनरवा पंजाब को बढ़त दिला ली। इसके बाद 56वें मिनट में पेड्रो मांजी ने पेनल्टी के जरिये गोल कर चेन्नई की टीम को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। 

Open in App

चेन्नई सिटी ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए आई लीग फुटबाल प्रतियोगिता के अंतिम दिन मिनरवा पंजाब को 3-1 से हराकर आखिरी दिन तक चली खिताब की दौड़ में बाजी मार ली। वहीं ईस्ट बंगाल की टीम कोझिकोड में गोकुलम केरला एफसी को 2-1 से हराकर दूसरे स्थान पर रही। ईस्ट बंगाल की टीम खिताब जीतने के 15 साल के इंतजार को खत्म करने की कोशिश में जुटी थी लेकिन यह इंतजार अब भी कायम रहेगा। 

चेन्नई की टीम 43 अंक लेकर शीर्ष पर रही जबकि ईस्ट बंगाल के 42 अंक रहे। रोलैंड बिलाला ने तीसरे ही मिनट में गोल कर मिनरवा पंजाब को बढ़त दिला ली। इसके बाद 56वें मिनट में पेड्रो मांजी ने पेनल्टी के जरिये गोल कर चेन्नई की टीम को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। 

इसके बाद सिंगापुर के अकबर नवास की कोचिंग वाली टीम के लिये गौरव बोरा ने दो गोल (69वें और 90 प्लस तीन) करके चेन्नई की टीम को खिताब दिलाया। मांजी 21 गोल करके चर्चिल ब्रदर्स के विलिस प्लाजा के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष स्कोरर रहे। 

ईस्ट बंगाल के लिये जेमी सांटोस ने 79वें मिनट में पेनल्टी से और लालदानमाविया राल्टे ने 85वें मिनट में गोल किया। गोकुलम की ओर से मार्कस जोसफ ने 69वें मिनट में गोल दागा। 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्रिकेटकेवल 7 छक्के दूर?, 14 साल बाद टूटेगा गेल रिकॉर्ड?, 2026 में 53 छक्का लगा चुके सूर्यवंशी, विराट, रोहित, अभिषेक, धोनी और किशन का नाम भी नहीं?

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका