लाइव न्यूज़ :

AFC U 19 Championship: भारतीय महिला टीम का शानदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 18-0 से रौंदा

By भाषा | Updated: October 24, 2018 20:26 IST

मनीषा ने दूसरे मिनट में पहला गोल किया और फिर 25वें मिनट में भी एक गोल दागा। देवनेता (नौवें और 25वें) और दया देवी (27वें) ने भी गोल किये।

Open in App

चोनबरी (थाईलैंड), 24 अक्टूबर: भारत ने एएफसी अंडर-19 महिला चैंपियनशिप क्वालीफायर्स के पहले मैच में बुधवार को यहां पाकिस्तान को 18-0 से करारी शिकस्त दी। भारत की तरफ से स्ट्राइकर रेणु ने पांच गोल (52वें, 54वें, 75वें, 89वें और 90वें मिनट) किये। भारत मध्यांतर तक 9-0 से आगे था। 

मनीषा ने दूसरे मिनट में पहला गोल किया और फिर 25वें मिनट में भी एक गोल दागा। देवनेता (नौवें और 25वें) और दया देवी (27वें) ने भी गोल किये। इस बीच पाकिस्तानी गोलकीपर इमान फयाज ने 30वें मिनट में आत्मघाती गोल भी किया। 

पहले हाफ के इंजुरी टाइम में पापकी देवी और कप्तान जाबमनी टुडु ने भी गोल किये। मध्यांतर के बाद रेणु के अलावा मनीषा (47वें), दया देवी (56वें मिनट), रोजा देवी (59वें) और सौम्यता गगलोथ (77वें) ने भी गोल किये। 

जीत के बाद भारत के मुख्य कोच अलेक्स एंब्रोस ने कहा, 'यह हमारे लिये शानदार परिणाम है। इस तरह की जीत से हमारी लड़कियों का काफी मनोबल बढ़ेगा। उम्मीद है कि हम अगले मैच में इससे बेहतर प्रदर्शन करेंगे।'

टॅग्स :भारत vs पाकिस्तानएआईएफएफ
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIndia vs Pakistan T20 World Cup 2026: कब, कहां और कैसे देखें भारत बनाम पाकिस्तान का मैच, ऐसे दिखेगा लाइव टेलीकास्ट

क्रिकेटIND vs PAK, T20 World Cup: पाकिस्तान के खिलाफ भारत की प्लेइंग में कौन-कौन? संजू सैमसन बाहर, अभिषेक शर्मा को एंट्री; जानें कुलदीप यादव का क्या होगा?

क्रिकेटभारत-पाकिस्तान के मैच से पहले आसमान छूने लगा हवाई किराया, 100000 रुपये से ज्यादा का होगा खर्चा, जानें

क्रिकेटपाकिस्तान के भारत के साथ टी20 वर्ल्ड कप खेलने पर BCCI की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

क्रिकेटभारत बनाम पाकिस्तान मैच विवाद में पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर की एंट्री! जानें पूरा मामला

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका