लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 से देश की लड़ाई में सामने आए भारतीय फुटबॉलर, योगदान के लिए मिली जमकर सराहना

By भाषा | Updated: April 14, 2020 13:53 IST

एएफसी ने अपने पत्र में भारत सहित उन सदस्य संघों की प्रशंसा की है, जिन्होंने विश्व भर में व्याप्त संकट की इस घड़ी में सामाजिक कार्यों के जरिये जरूरतमंदों की मदद की है।

Open in App

एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) ने वित्तीय योगदान और चैरिटी कार्यों में भाग लेकर कोविड-19 महामारी के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में मदद करने के लिये भारत के राष्ट्रीय महासंघ और खिलाड़ियों की सराहना की है।

एएफसी ने अपने पत्र में भारत सहित उन सदस्य संघों की प्रशंसा की है, जिन्होंने विश्व भर में व्याप्त संकट की इस घड़ी में सामाजिक कार्यों के जरिये जरूरतमंदों की मदद की है।

एएफसी ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ), गुआम फुटबाल संघ (जीएफए), जे लीग और वुहान फुटबाल संघ ने दान करके, सार्वजनिक जागरूकता के संदेशों को बढ़ावा देकर और चिकित्सा दलों के लिये अभ्यास केंद्रों को खोलकर मदद की है। ’’

एआईएफएफ ने आपात स्थिति प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और राहत कोष (पीएम केयर्स फंड) में 25 लाख रुपये का योगदान दिया है। एएफसी ने कहा, ‘‘भारत में प्रीतम कोटाल, प्रणय हल्दर, प्रबीर दास और अरिंदम भट्टाचार्य ने विभिन्न चैरिटी में कुल मिला 145,000 रुपये का योगदान दिया और गरीबों को भोजन मुहैया कराया।’’ फॉरवर्ड जेजे लालपेखलुआ ने मिजोरम में एक अस्पताल में रक्तदान किया, जबकि सी के विनीत ने केरल में अपने गृहनगर कन्नूर में सेवाएं उपलब्ध करायी।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडियाइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका