लाइव न्यूज़ :

गलती से भी फ्रिज में ना रखें गूंथा हुआ आटा, हो सकते हैं ये 3 बड़े नुकसान

By मेघना वर्मा | Updated: May 27, 2018 15:27 IST

सिर्फ वैज्ञानिक कारणों से ही नहीं आयुर्वेदिक कारणों से भी नुकसानदायक होता है।

Open in App

समय की कमी के चलते आज कल लोगों को जो सबसे बड़ी सम्स्या होती है वो है खाना बनाने की। यही कारण है कि लोग रात में ही खाने की तैयारी कर लेते हैं । इसी के लिए रात से ही ज्यादातर लोग सब्जियां काट कर और आटा गूंथ कर रख लेते हैं। कुछ ऐसे लोग होते हैं जो रात में एक्सट्रा बचें आटे को रख देते हैं। लेकिन शायद वो नहीं जानते कि गूंथा हुआ आटा आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। आज हम आपको ऐसे ही तीन कारण बताने जा रहे हैं जिसे सुनने के बाद आप गुंथे हुए आटे को फ्रिज में नहीं रखेंगे। 

1. हानिकारक किरणों से बन सकता है खतरनाक

वैज्ञानिकों की मानें तो आटा को भिगोने के एक घंटे के अन्दर ही उसका इस्तेमाल रोटी बनाने में या अन्य चीजों में कर लेना चाहिए। ऐसा इसलिए करना चाहिए क्योंकि गूंथे हुए आटे में रखे-रखे बहुत सारे रासायनिक बदलाव आ जाते हैं। ये सेहत के लिए काफी हानिकारक होते हैं। आटे को गूंथकर फ्रीज में रखने से फ्रीज की हानिकारक किरणें उसमे प्रवेश कर जाती हैं और उसे खराब कर देती है। जब इस तरह के आटे से रोटी बनाकर खाई जाती हैं तो बीमारियों का होना स्वभाविक होता है।

2. आयुर्वेदिक नजरीए से भी होता है खराब

सिर्फ वैज्ञानिक कारणों से ही नहीं आयुर्वेदिक कारणों से भी नुकसानदायक होता है। बता दें कि इस बारे में आयुर्वेद में भी स्पष्ट कहा गया है कि फ्रिज में आटा गूंथकर नहीं रखना चाहिए। बासी आटे की रोटी का स्वाद ताजे गूंथे आटे की रोटी जैसा नहीं होता है। इसके अलावा बासी रोटी से बनी रोटी खाने वालों के पेट के साथ उनके दिमाग पर भी असर होता है। कुछ दिनों बाद वो चिड़चिड़े हो जाते हैं। इस वजह से कभी बासी आटे की रोटी नहीं खाना चाहिए। 

ये भी पढ़े- गर्मियों में सनस्ट्रोक से बचाना हो तो रोज खाएं गुलकंद, और भी कई हैं फायदे

3. भूतों का होता है खाना

शास्त्रों में भी कहा गया है कि बासी भोजन भूत का भोजन होता है। माना जाता है जब घरों में बचे हुए आटे को फ्रिज में रख दिया जाता है तो वह पिंड के समान हो जाता है। तब भूत-प्रेत इस पिंड का भक्षण करने के लिए घर में आना शुरू हो जाते हैं। जिन परिवारों में इस तरह कि आदत होती है वहां किसी न किसी प्रकार का रोग और आलस का डेरा हमेशा बना रहता है।

टॅग्स :हेल्थी फूडहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत

स्वास्थ्यनीम से गिलोय तक, सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये 6 चीजें

स्वास्थ्यबिना भूखे रहे कम होगा वजन, एक्सपर्ट ने बताए असरदार फूड्स

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट खजूर खाने के फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

खाऊ गली अधिक खबरें

खाऊ गलीChaitra Navratri 2023: नवरात्रि में नौ दिनों तक व्रत रखने के साथ ऐसे रहे हेल्दी, पूरे दिन ऊर्जावान रहने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

खाऊ गलीबनारस में आ गई विश्व प्रसिद्ध 'मलइयो' की बहार, एक बार चख लेंगे तो भूल नहीं पाएंगे इसका स्वाद

खाऊ गलीनवरात्र: कई खूबियों वाले कनोला ऑयल के फायदे जानते हैं आप ?

खाऊ गलीसावन फलहारी रेसेपी: सावन के व्रत में खाएं, चटपटी मखाना भेल, स्वाद के साथ मिलेगा पोषण-चटपट ऐसे केरं तैयार

खाऊ गलीFood Gully: चखिए प्रीत विहार के मशहूर आलू टिक्की चाट का जायका, देखिए ये खास एपिसोड