लाइव न्यूज़ :

ठंडी बीयर के शौकीनों के लिए बुरी खबर !

By भाषा | Updated: April 26, 2019 16:26 IST

Open in App

मैक्सिको की एक स्थानीय सांसद ने शराब की खपत पर अंकुश लगाने के लिए ठंडी बीयर की बिक्री को सीमित करने संबंधी प्रस्ताव दिया है, जिसका सोशल मीडिया पर काफी मजाक उड़ाया जा रहा है। मैक्सिकन राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्राडोर की वामपंथी झुकाव वाली मोरेना पार्टी की सदस्य मारिया डी लूर्डेस पाज ने कहा, ‘‘अगर बीयर को फ्रिज में नहीं रखा जाएगा, तो ग्राहक उसे घर ले जाने के लिए मजबूर होगा ।

इससे लोग बीयर को घर ले जाकर पहले ठंडा करेंगे और उसके बाद घर पर ही बैठकर पीएंगे ।’’ इससे संबंधित विधेयक में मेक्सिको में नशे की लत पर किये गये एक अध्ययन का हवाला दिया गया है, जिसमें मेक्सिको सिटी के बारे में बताया गया था कि यहां ‘‘युवाओं द्वारा शराब की खपत की दर सबसे ज्यादा है।’’

पाज कांग्रेस की सदस्य हैं। शराब पीने वाले अधिकांश युवा, दोस्तों के साथ बाहर जाकर शराब खरीदते हैं, जो इस बड़े शहर की कई छोटी दुकानों में से किसी एक में जाते हैं और फ्रीज में रखी गई ठंडी बीयर का मजा लेते हैं। विधेयक में अल्कोहल से संबंधित पेय पदार्थों को रेफ्रिजरेटर के बाहर कमरे के तापमान पर रखने की बात कही गयी है। हालांकि यहां के स्थानीय लोग इस प्रस्ताव का मजाक उड़ा रहे हैं। 

टॅग्स :फूड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPetrol, Diesel Prices Hiked: ईंधन के बढ़ते दामों का सीधा असर अब किचन के बजट पर? जानें फ्यूल रेट बढ़ने से क्या-क्या होगा महंगा

भारतJammu-Kashmir: ईद की तैयारियों को लेकर सरकार और नॉन-वेज डीलरों में मतभेद

ज़रा हटकेWATCH: सेहत से खिलवाड़; कटिहार स्टेशन पर खीरे पर हरा रंग डालते हुए दिखी महिला, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

स्वास्थ्यभूलकर भी न करें इन 4 फलों का मेल, सेहत को हो सकता है भारी नुकसान

भारतGujarat: दाहोद में शादी का खाना खाने से 400 से ज्यादा लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

खाऊ गली अधिक खबरें

खाऊ गलीChaitra Navratri 2023: नवरात्रि में नौ दिनों तक व्रत रखने के साथ ऐसे रहे हेल्दी, पूरे दिन ऊर्जावान रहने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

खाऊ गलीबनारस में आ गई विश्व प्रसिद्ध 'मलइयो' की बहार, एक बार चख लेंगे तो भूल नहीं पाएंगे इसका स्वाद

खाऊ गलीनवरात्र: कई खूबियों वाले कनोला ऑयल के फायदे जानते हैं आप ?

खाऊ गलीसावन फलहारी रेसेपी: सावन के व्रत में खाएं, चटपटी मखाना भेल, स्वाद के साथ मिलेगा पोषण-चटपट ऐसे केरं तैयार

खाऊ गलीFood Gully: चखिए प्रीत विहार के मशहूर आलू टिक्की चाट का जायका, देखिए ये खास एपिसोड