लाइव न्यूज़ :

स्वाद में लजीज दुनिया की 5 सबसे खतरनाक चीजें, संभलकर खायें, वरना जान से हाथ धो बैठेंगे

By नियति शर्मा | Updated: February 21, 2019 12:08 IST

कुछ चीजें ऐसी भी हैं, जो स्वादिष्ट होने के साथ खतरनाक भी हैं। ऐसा माना जाता है कि इन चीजों को बनाने में अगर थोड़ी भी लापरवाही हो गई, तो इन्हें खाने वाले इंसान की जान भी जा सकती है।

Open in App

दुनिया में खानेपीने की तरह-तरह की लाजवाब चीजें मिलती हैं। लेकिन कुछ चीजें ऐसी भी हैं, जो स्वादिष्ट होने के साथ खतरनाक भी हैं। ऐसा माना जाता है कि इन चीजों को बनाने में अगर थोड़ी भी लापरवाही हो गई, तो इन्हें खाने वाले इंसान की जान भी जा सकती है।

जाहिर है कोई भी इस तरह की चीजों को खाकर अपनी जान जोखिम में नहीं डालना चाहेगा लेकिन इनका स्वाद इतना जबरदस्त होता है कि इन्हें खाने वाले इनके बिना नहीं रह सकते हैं। चलिए जानते हैं क्या हैं वो खतरनाक चीजें- 

1) फुगु (पफरफिश) Fugu (Pufferfish)यह जापान की बेहद जहरीली फिश है। इस फिश को पकाने में  शेफ को साल भर की जबरदस्त ट्रेनिंग से गुजरना पड़ता है। इसमें फेल रहने वाले शेफ को यह डिश बनाने का लाइसेंस नहीं मिल पाता। ये डिश इतनी खतरनाक है जिसमें शेफ की जरा सी चूक इसे खाने वाले को मौत की नींद सुला सकती है।

2) क्लाम (Blood clams)ब्लड क्लाम अधिकतर चीन में खाई जाने वाली डिश है। यह ब्लड क्लाम कम ऑक्सीजन वाले वातावरण में रहती है जिसके कारण इसे खाने से पेचिश, टाइफाइड और हेपेटाइटिस जैसी बीमारियां हो जाती हैं।

3) कच्चा राजमा (Raw kidney beans) लाल कच्चा राजमा में कई तरह के जहरीले तत्व होते हैं। चार से पांच कच्चा राजमा किसी को भी अस्पताल पहुंचा सकता है। इतना है नहीं अधपका राजमा खाना कच्चा राजमा खाने से ज्यादा हानिकारक है।

4) फ्राइड ब्रेन सैंडविच (Fried Brain Sandwich)यह सैंडविच गाय के ब्रेन से बनता है। इसमें गाय के ब्रेन को फ्राई किया जाता है। यह डिश अमेरिका में बहुत मशहुर थी लेकिन इसके दुष्प्रभाव देखते हुए इसे यहां प्रतिबंधित कर दिया गया है।

5) बर्डस् नेस्ट सूप (birds nest soup)क्या आपने कभी चिड़िया के घोंसले का सूप बनते सुना है? पर यह सच है यह सूप दुनिया का सबसे पुराना व सबसे महंगा है। चिड़िया के घोंसले के एक कप सूप की कीमत लगभग 10,000 डॉलर है जो भारत में लगभग 7,13,750 रुपये हैं।

6) कच्चा काजू (Raw cashews) काजू खाना भला किसे पसंद नहीं है लेकिन कच्चा काजू खाना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। कच्चे काजू में urushiol तत्व पाया जाता है जो काफी घातक होता है। हालांकि बाजार में मिलने वाले काजू को अच्छी तरह साफ करके बेचा जाता है। 

टॅग्स :रेसिपी
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRaksha Bandhan 2023: राखी के त्योहार पर बनाएं ये 5 पकवान, उंगलिया चाटते रह जाएंगे मेहमान

स्वास्थ्यDiwali healthy recipes: इस दिवाली बनाएं 5 कम कैलोरी वाली मीठे चीजें, डायबिटीज और मोटापे की नहीं रहेगी टेंशन

स्वास्थ्यJanmashtami 2021: जन्माष्टमी पर बनाएं ये 6 हेल्दी स्वीट डिश, जानिये पूरी रेसिपी

स्वास्थ्यताकत बढ़ाने का देसी उपाय : थकान, कमजोरी, खून की कमी दूर करके शरीर को ताकतवर बना सकता है ये देसी नुस्खा, जानें रेसिपी

स्वास्थ्यशुगर के मरीज ताकत के लिए क्या खाएं : नाश्ते में ये 2 चीजें खायें डायबिटीज के मरीज, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल, प्रोटीन की कमी होगी दूर, जानें रेसिपी

खाऊ गली अधिक खबरें

खाऊ गलीChaitra Navratri 2023: नवरात्रि में नौ दिनों तक व्रत रखने के साथ ऐसे रहे हेल्दी, पूरे दिन ऊर्जावान रहने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

खाऊ गलीबनारस में आ गई विश्व प्रसिद्ध 'मलइयो' की बहार, एक बार चख लेंगे तो भूल नहीं पाएंगे इसका स्वाद

खाऊ गलीनवरात्र: कई खूबियों वाले कनोला ऑयल के फायदे जानते हैं आप ?

खाऊ गलीसावन फलहारी रेसेपी: सावन के व्रत में खाएं, चटपटी मखाना भेल, स्वाद के साथ मिलेगा पोषण-चटपट ऐसे केरं तैयार

खाऊ गलीFood Gully: चखिए प्रीत विहार के मशहूर आलू टिक्की चाट का जायका, देखिए ये खास एपिसोड