लाइव न्यूज़ :

अमरुद महोत्सव में चखिए 15 तरह के अमरूदों का स्वाद और जानिए

By मेघना वर्मा | Updated: January 6, 2018 13:41 IST

अमरुद महोत्सव में ना सिर्फ अमरुद के अलग-अलग प्रकार देखने को मिलेंगे बल्कि अमरुद से बने व्यंजन भी चखने को मिलते हैं। 

Open in App

ठंड की धूप में काले नमक के साथ अमरुद का स्वाद चखना किसे नहीं पसंद होगा। आपको जानकार हैरानी होगी कि भारत में अमरुद के कई प्रकार मिलते हैं। अलग-अलग जहों पर अलग प्रकार का अमरुद मिलता है और इन सभी के स्वाद में थोड़ा बहुत अंतर भी होता है। लेकिन अगर हम आपसे कहें कि अब आपको इन सभी प्रकार के अमरुद एक जगह पर ही चखने को मिल सकते हैं तो क्या आप ट्राई करना चाहेंगे?

जी हां, इलाहाबाद के खुसरो बाग में होने वाले अमरुद महोत्सव में आप एक साथ 15 तरह के अमरुद का स्वाद चख सकते हैं। उत्तर प्रदेश उद्यान विभाग और संचारी समूह की ओर से सात जनवरी को होने वाले इस महोत्सव में अमरुद के कई रंग देखने को मिलेंगे। अलग-अलग रंग रूप और प्रकार के ये अमरुद उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों जैसे मंझनपुर, कौशाम्बी आदि जगह से मंगवाए जाएंगे।

क्यों कराया गया है इस महोत्सव का आयोजन? 

संचारी इलाहाबाद समूह की अध्यक्ष पल्लवी चंदेल ने बताया कि बीते कुछ सालों में शहर में अमरुद की पैदावार बहुत कम हुई है। इलाहाबाद जहां अमरुद की पैदावार के लिए मशहूर था, वहां इस साल पिछले सालों के अपेक्षा सिर्फ 35 से 40 प्रतिशत ही इसकी उपज हुई है। उन्होंने बताया कि अमरुद की खेती करने वाले किसान अब अमरुद को छोड़ केले की खेती कर रहे हैं। अमरुद महोत्सव के माध्यम से किसानों को अमरुद की खेती के लिए प्रोत्साहित करना है। पल्लवी ने बताया कि इस महोत्सव का सबसे बड़ा कारण है अमरुद की घटती हुई पैदावार की ओर सरकार का ध्यान खींचना। किसानों को अमरुद की खेती के लिए प्रोत्साहित करना और सरकार से किसानों के लिए सब्सिडी की मांग करना है। 

साहित्यिक कार्यक्रमों से सजेगी शाम

सुबह 11 बजे से शुरू होने वाले इस महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यकर्मों के साथ अमरुद से जुड़ी बहुत सारी प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। जिसमें शहर की महिलाओं के साथ स्कूल और कॉलेज के बच्चे भी शामिल होंगे। सिर्फ इतना ही नहीं, महोत्सव में एग्रो विभाग को भी शामिल किया गया है। बताया जा रहा है कि लोगों को यहां ना सिर्फ अमरुद के अलग-अलग प्रकार देखने को मिलेंगे बल्कि अमरुद से बने अलग-अलग व्यंजन भी चखने को मिलेंगे। 

टॅग्स :फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

भारतJammu-Kashmir: ईद के आते ही कश्‍मीर में मीट की कीमतों में उछाल से नाराजगी

स्वास्थ्यक्या हृदय शल्य चिकित्सा कराने वाले मरीज 10 से 12 सप्ताह में तैराकी, साइकिल चलाना और मैराथन दौड़ सकते हैं?, जानें कार्डियोथोरेसिक सर्जन ने क्या कहा?

कारोबारएलपीजी सिलेंडर को कहें अलविदा, इन 5 गैजेट्स से आसान बनाएं अपनी कुकिंग; मिनटों में तैयार होगा खाना

भारतJammu-Kashmir: रमजान के महीने में कश्मीर में बढ़ी बेकरी आइटम की डिमांड, बेकर्स ने आटे की बढ़ती कीमतों पर जताई चिंता

खाऊ गली अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप