लाइव न्यूज़ :

यहां ड्रोन से शुरू हुई फूड डिलीवरी, अब आपको समय से पहले मिलेगा गरमा-गरम खाना

By भाषा | Updated: April 9, 2019 17:13 IST

Open in App

हो सकता है कि जल्द ही आपको अपनी बालकनी में भी घंटी लगवानी पड़े, क्योंकि वह दिन दूर नहीं जब आपके घर पर खाने या सामान की डिलीवरी दरवाजे की घंटी बजाकर नहीं बल्कि बालकनी में ड्रोन से होने लगे। ऑस्ट्रेलिया दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है जहां ड्रोन से खाने या सामान की डिलीवरी करने के लिए आधिकारिक मंजूरी दे दी गयी है।

ऑस्ट्रेलिया के विमानन नियामक नागर विमानन सुरक्षा प्राधिकरण ने मंगलवार को कहा, ‘‘हमने विंग एविएशन प्राइवेट लिमिटेड को उत्तरी कैनबेरा में जारी ड्रोन से डिलीवरी को मंजूरी दे दी है।’’ ड्रोन कंपनी ‘विंग’ गूगल की मातृ कंपनी एल्फाबेट से ही निकली है।

विंग ने कहा कि वह पिछले 18 महीने से ड्रोन से आपूर्ति का परीक्षण कर रही है और अब वह इस सेवा को पूरे समय चलाने में सक्षम है। कंपनी ने बताया कि वह ड्रोन से खाने-नीले, दवाओं और स्थानीय स्तर पर बनी कॉफी और चॉकलेट की आपूर्ति कर रही है। अब तक करीब 3,000 से ज्यादा डिलीवरी की गयी है और नियामकों ने इस व्यवस्था को सुरक्षित पाया।

कंपनी ने कहा कि उसे दिन में 11 से 12 घंटे ड्रोन से डिलीवरी करने की अनुमति मिली है। यह सभी ड्रोन विमान भी रिमोट से चलाए जाने वाले होने चाहिए ना कि खुद से चलने वाले। विंग का कहना है कि इस सुविधा से यातायात और प्रदूषण में कमी आएगी। साथ ही समय की भी बचत होगी।

टॅग्स :फूड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPetrol, Diesel Prices Hiked: ईंधन के बढ़ते दामों का सीधा असर अब किचन के बजट पर? जानें फ्यूल रेट बढ़ने से क्या-क्या होगा महंगा

भारतJammu-Kashmir: ईद की तैयारियों को लेकर सरकार और नॉन-वेज डीलरों में मतभेद

ज़रा हटकेWATCH: सेहत से खिलवाड़; कटिहार स्टेशन पर खीरे पर हरा रंग डालते हुए दिखी महिला, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

स्वास्थ्यभूलकर भी न करें इन 4 फलों का मेल, सेहत को हो सकता है भारी नुकसान

भारतGujarat: दाहोद में शादी का खाना खाने से 400 से ज्यादा लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

खाऊ गली अधिक खबरें

खाऊ गलीChaitra Navratri 2023: नवरात्रि में नौ दिनों तक व्रत रखने के साथ ऐसे रहे हेल्दी, पूरे दिन ऊर्जावान रहने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

खाऊ गलीबनारस में आ गई विश्व प्रसिद्ध 'मलइयो' की बहार, एक बार चख लेंगे तो भूल नहीं पाएंगे इसका स्वाद

खाऊ गलीनवरात्र: कई खूबियों वाले कनोला ऑयल के फायदे जानते हैं आप ?

खाऊ गलीसावन फलहारी रेसेपी: सावन के व्रत में खाएं, चटपटी मखाना भेल, स्वाद के साथ मिलेगा पोषण-चटपट ऐसे केरं तैयार

खाऊ गलीFood Gully: चखिए प्रीत विहार के मशहूर आलू टिक्की चाट का जायका, देखिए ये खास एपिसोड