लाइव न्यूज़ :

अरे बाप रे! यूपी में सिर्फ कचौड़ी बेचकर बनाई 70 लाख की संपत्ति, लोगों ने की शिकायत, दुकान पर पड़ा छापा

By गुलनीत कौर | Updated: June 26, 2019 09:08 IST

छापा मारने पर यह मालूम हुआ कि मुकेश की सालाना कमाई 70 लाख से एक करोड़ के बीच है। इस कमाई से मुकेश ने लाखों की संपत्ति बनाई है।

Open in App

क्या आपको कचौड़ी खाना पसंद है? क्या आपको कचौड़ी बनानी भी आती है? अगर हां तो आप लाखों की संपत्ति के मालिक बन सकते हैं। ऐसी हम नहीं कह रहे, यह तो मीडिया ख़बरें कह रही हैं जिसके मुताबिक सड़क किनारे कचौड़ी का मामूली ठेला लगाने वाला व्यक्ति भी लाखों की कमाई कर लखपति बन सकता है।

दरअसल खबर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की है जहां मुकेश कुमार नाम का एक व्यक्ति बीते 10-12 सालों से शहर में कचौड़ी और समोसा बेच रहा है। आयकर विभाग ने मुकेश के यहां छापा मारा है। विभाग को मिली जानकारी के मुताबिक सड़क के किनारे कचौड़ी, समोसा की दुकान लगाने वाले मुकेश की सालाना कमाई 70 लाख से भी अधिक है और उसका अभी तक कोई GST खाता नहीं बना है। 

अलीगढ़ की मशहूर कचौड़ी की दुकान

मुकेश की कचौड़ी की दुकान अलीगढ़ में नंबर 1 की दुकान है। यहां सुबह से शाम तक स्वादिष्ट कचौड़ी और समोसा मिलता है। रोज सुबह लोगों के घर से निकलने से पहले ही मुकेश दुकान पर पहुंच जाता है और कचौड़ी, समोसा बनाने का काम शुरू हो जाता है। अलीगढ़ के अमूमन सभी घरों में मुकेश के यहां की कचौड़ी-समोसा का सुबह और शाम नाश्ता किया जाता है।

क्यूं पड़ा छापा?

बीते कई सालों से मुकेश की दुकान ने सिर्फ अलीगढ़ ही नहीं, इसके आसपास के इलाकों में भी प्रसिद्धि हासिल कर ली थी। दूर दूर से लोग मुकेश की दुकान की कचौड़ी और समोसा का स्वाद चखने आते थे। मगर अचानक किसी ने कमर्शल टाक्स विभाग में शिकायत दर्ज करा दी। कचौड़ी की एक छोटी से दुकान के दम पर ही मुकेश ने लाखों की संपत्ति खरीदी थी, जिसके बाद लोगों को शक हुआ और उन्होंने विभाग में शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें: Best Diet Tips: भूलकर भी कच्चा न खाएं ये 10 चीजें, धीरे-धीरे शरीर को बना देती हैं जहरीला

कचौड़ी के व्यापार की सालाना कमाई 70 लाख से अधिक

शिकायत दर्ज होते ही विभाग ने मुकेश की दुकान पर छापा मारा। छापा मारने पर यह मालूम हुआ कि मुकेश की सालाना कमाई 70 लाख से एक करोड़ के बीच है। इस कमाई से मुकेश ने लाखों की संपत्ति बनाई है। इतना ही नहीं, मुकेश ने कभी अपने बिजनेस को GST पर रजिस्टर नहीं कराया और ना ही वह टैक्स भरता है। जबकि सरकार के मुताबिक कचौड़ी का व्यापार करने वाले को भी सालाना 5% टैक्स भरना होता है।

जब मुकेश से इस बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि 'मैं पिछले 12 साल से दुकान चला रहा हूं और आज तक मुझे किसी ने नहीं बताया कि टैक्स भरने की भी कोई फॉर्मेलिटी होती है। हम छोटा सा बिजनेस चलाते हैं, ज्यादा पढ़े-लिखे भी नहीं, इसलिए इन बातों से अनजान हैं'। विभाग के अफसर ने बताया कि मुकेश से बात करने पर उसने अपनी कमाई का पूरा ब्योरा दे दिया। हर बात में सहमति जताते हुए उसने विभाग की पूरी मदद की।

टॅग्स :जीएसटीआयकर विभागआयकरउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

खाऊ गली अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम